History One-liners GK Questions with Answer Part-36 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: अक्टूबर 09, 2025

History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner GK Questions-Answer

Question.1. जैनियों द्वारा अपने उपदेशों के लिए निम्न में से किस भाषा का प्रयोग किया गया था ?
Correct Answer - प्राकृत
Explanation - जैनियों द्वारा प्रारंभ में अर्ध-मागधी भाषा में अपने ग्रन्थ लिखे गये थे, परंतु बाद में उन्होंने प्राकृत भाषा को अपना लिया और उसी भाषा में अपने उपदेश देने लगे।

Question.2. निम्नलिखित में से किस वृक्ष के नीचे महावीर स्वामी को ज्ञान प्राप्त हुआ था ?
Correct Answer - साल वृक्ष
Explanation - महावीर स्वामी को ऋजुपालिका नदी के किनारे साल वृक्ष के नीचे कैवल्य ज्ञान प्राप्त हुआ था। वे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर माने जाते हैं।

Question.3. चौथी बौद्ध संगीति का आयोजन किस स्थान पर हुआ था ?
Correct Answer - कश्मीर
Explanation - बौद्ध धर्म में चार प्रमुख बौद्ध संगीतियाँ हुई थीं, जिनमें से चौथी बौद्ध संगीति का आयोजन कश्मीर के कुंडलवन में हुआ था। इसका आयोजन कनिष्क के शासनकाल में हुआ और इसकी अध्यक्षता वसुमित्र ने की थी।

Question.4. अशोक के शासनकाल में कौन-सी बौद्ध संगीति आयोजित की गयी थी ?
Correct Answer - तृतीय
Explanation - सम्राट अशोक के शासनकाल में तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन पाटलिपुत्र में किया गया था। इसकी अध्यक्षता मोग्गलिपुत्र तिस्स ने की थी।

Question.5. राजगृह में आयोजित होने वाली प्रथम बौद्ध संगीति का अध्यक्ष कौन था ?
Correct Answer - महाकस्सप
Explanation - राजगृह में आयोजित होने वाली प्रथम बौद्ध संगीति की अध्यक्षता महाकस्सप ने की थी। यह अजातशत्रु के शासनकाल में आयोजित हुई थी।

Question.6. विजयनगर साम्राज्य में आयंगार निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित था ?
Correct Answer - ग्राम प्रशासन से
Explanation - विजयनगर साम्राज्य में आयंगार व्यवस्था ग्राम प्रशासन से सम्बद्ध थी। ग्राम प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने हेतु 12 प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की जाती थी जिन्हें सामूहिक रूप से आयंगार कहा जाता था। यह व्यवस्था पैतृक थी और पद को बेचा या गिरवी रखा जा सकता था।

Question.7. विजयनगर साम्राज्य में “अमरम” का क्या अर्थ है ?
Correct Answer - सैनिकों को अनुदान
Explanation - विजयनगर साम्राज्य में सेना के रख-रखाव एवं स्थायी सेना के खर्च के लिए विशेष भू-खंड दिए जाते थे जिन्हें अमरम कहा जाता था। यह भूमि सैनिकों को अनुदान के रूप में दी जाती थी।

Question.8. इतिहासकार सेवेल ने “ए फॉरगाटेन एम्पायर” नामक पुस्तक किस साम्राज्य पर लिखी है ?
Correct Answer - विजयनगर साम्राज्य
Explanation - प्रसिद्ध इतिहासकार सेवेल ने “A Forgotten Empire” नामक पुस्तक लिखी जो विजयनगर साम्राज्य पर आधारित है। यह इस साम्राज्य के इतिहास को समझने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

Question.9. अथावन या अठावने का क्या अर्थ है ?
Correct Answer - भू-राजस्व विभाग
Explanation - विजयनगर साम्राज्य में केन्द्रीय राजस्व विभाग को अथावन या अठावने कहा जाता था।

Question.10. विजयनगर साम्राज्य में हजारों स्त्रियाँ किस रूप में सेवारत थीं ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी के रूप में
Explanation - विजयनगर साम्राज्य में स्त्रियों की सम्मानजनक स्थिति थी। वे लेखाधिकारी, शाही अंगरक्षक, तथा महलों की रक्षक के रूप में सेवारत थीं।

Question.11. श्रीमती ऐनी बेसेंट कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष थीं, जिन्होंने कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी ?
Correct Answer - कलकत्ता (1917)
Explanation - कलकत्ता अधिवेशन (1917) में श्रीमती ऐनी बेसेंट कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष बनीं। वे विदेशी थीं लेकिन भारत की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरोजिनी नायडू कांग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली प्रथम भारतीय महिला थीं।

Question.12. निम्नलिखित में से किसने कांग्रेस को गन्दी चीज और देशद्रोही संगठन कहा था ?
Correct Answer - लॉर्ड कर्जन
Explanation - लॉर्ड कर्जन ने कांग्रेस को “गन्दी चीज और देशद्रोही संगठन” कहा था क्योंकि वे कांग्रेस की गतिविधियों से असहमत थे और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के विरोधी थे।

Question.13. किस नगर में कांग्रेस के सर्वाधिक अधिवेशन हुए थे ?
Correct Answer - कलकत्ता
Explanation - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सर्वाधिक 9 अधिवेशन कलकत्ता में हुए थे। ये वर्ष थे – 1886, 1890, 1896, 1901, 1906, 1911, 1917, 1928, 1933।

Question.14. बंगाल की पहली क्रांतिकारी संस्था “अनुशीलन समिति” की स्थापना कब की गई थी ?
Correct Answer - 1902 ई०
Explanation - “अनुशीलन समिति” की स्थापना 1902 ई० में बंगाल में हुई थी। इससे जुड़े प्रमुख व्यक्ति थे ज्ञानेंद्रनाथ बासु, जतींद्रनाथ बनर्जी और बरिन्द्रनाथ घोष। इसका प्रमुख नारा था – “खून के बदले खून”

Question.15. किस भारतीय ने रूस से बम बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया और कलकत्ता में कारखाना खोला ?
Correct Answer - हेमचन्द्र कानूनगो
Explanation - हेमचन्द्र कानूनगो ने रूस से बम बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया और कलकत्ता के मणिकतल्ला में बम बनाने का कारखाना खोला। वे बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।

Question.16. प्रफुल्ल चाकी और खुदीराम बोस ने मजिस्ट्रेट किंग्स्फोर्ड की हत्या का प्रयास कब किया था ?
Correct Answer - 1908 ई०
Explanation - 30 अप्रैल 1908 ई० को प्रफुल्ल चाकी और खुदीराम बोस ने बंगाल प्रेसीडेंसी के मजिस्ट्रेट किंग्स्फोर्ड की हत्या का असफल प्रयास किया। इसके बाद प्रफुल्ल चाकी ने आत्महत्या कर ली और खुदीराम बोस को फांसी दी गई।

Question.17. कौन-सा क्रांतिकारी क्रियाकलापों से परेशान होकर संन्यासी हो गया ?
Correct Answer - अरविन्द घोष
Explanation - अरविन्द घोष क्रांतिकारी गतिविधियों से विरक्त होकर पांडिचेरी चले गए जहाँ उन्होंने एक आश्रम स्थापित किया और आध्यात्मिक जीवन व्यतीत किया।

Question.18. विलियम हंट कर्जन वायली की हत्या किसने की ?
Correct Answer - मदनलाल धींगरा
Explanation - 1 जुलाई 1909 ई० को मदनलाल धींगरा ने विलियम हंट कर्जन वायली की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्हें फांसी दी गई।

Question.19. कांग्रेस पर अनुनय-विनय का आरोप किसने लगाया था ?
Correct Answer - बाल गंगाधर तिलक
Explanation - बाल गंगाधर तिलक ने कांग्रेस के उदारवादी रवैये की आलोचना करते हुए उस पर अनुनय-विनय का आरोप लगाया। वे लाल-बाल-पाल त्रयी के सदस्य थे, परंतु कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बन पाए।

Question.20. “अभिनव भारत” नामक क्रांतिकारी संस्था की स्थापना किसने की थी ?
Correct Answer - वीर सावरकर
Explanation - “अभिनव भारत” की स्थापना वीर सावरकर ने 1904 में की थी। इसका पूर्व नाम “मित्र मेला” था। बाल गंगाधर तिलक ने केसरी और मराठा पत्रिकाओं का संपादन किया, जबकि सुरेन्द्रनाथ सेन ने 1857 की क्रांति पर “Eighteen Fifty Seven” नामक पुस्तक लिखी।

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp