History One-liners GK Questions with Answer Part-35 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: अक्टूबर 08, 2025
History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner GK Questions-Answer
Question.1. निम्नलिखित में से किन्हें दक्षिणी जैन कहा जाता है ?
Correct Answer - दिगम्बर
Explanation - प्रथम जैन संगीति में जैन धर्म दो सम्प्रदायों में विभाजित हो गया – श्वेताम्बर और दिगम्बर | भद्रबाहु के अनुयायी दिगम्बर तथा स्थूलभद्र के अनुयायी श्वेताम्बर कहलाये | श्वेताम्बर श्वेत वस्त्र धारण करते थे और दिगम्बर बिना वस्त्र के ही रहते थे |
Question.2. अनेकान्त का सिद्धांत किस धर्म से जुड़ा हुआ है ?
Correct Answer - जैन धर्म
Explanation - स्यादवाद, सप्तभंगीनय, अनेकान्त का सिद्धांत या बहुलता का सिद्धांत जैन धर्म से सम्बंधित है |
Question.3. निम्नलिखित में से किसके द्वारा आजीवक संप्रदाय की स्थापना की गयी थी ?
Correct Answer - मक्खलिपुत्र गोशाल
Explanation - महावीर स्वामी के शिष्य मक्खलिपुत्र गोशाल ने आजीवक संप्रदाय की स्थापना की थी |
Question.4. निम्नलिखित में से दक्षिण भारत में जैन धर्म का प्रचारक कौन थे ?
Correct Answer - भद्रबाहु
Explanation - दक्षिण भारत में जैन धर्म का प्रचारक भद्रबाहु थे | ये दिगम्बर संप्रदाय से जुड़े थे | दिगम्बर संप्रदाय के अनुयायी नंगे रहते थे |
Question.5. चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने प्राण किस प्रकार से त्याग किये थे ?
Correct Answer - सल्लेखना विधि द्वारा
Explanation - चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने दिनों में जैन धर्म ग्रहण कर लिया और दक्षिण भारत चले गये और वहीँ पर श्रवणबेलगोला में सल्लेखना विधि द्वारा अपने प्राण त्याग दिए |
Question.6. निम्नलिखित राजाओं में से किसने “आंध्रभोज” की उपाधि धारण की थी ?
Correct Answer - कृष्णदेव राय
Explanation - विजयनगर में तुलुव वंश के शासक कृष्णदेव राय ने “आंध्रभोज” की उपाधि धारण की थी | यह एक महान प्रशासक होने के साथ-साथ एक महान विद्वान भी था | इसे “अभिनव भोज” भी कहा जाता था | इसने दो प्रमुख ग्रंथों की रचना की जो इस प्रकार हैं – आमुखतमाल्यद और ऊषा परिणय |
Question.7. अब्दुर्रज्जाक को देवराय द्वितीय के दरबार में किसने राजदूत बनाकर भेजा था ?
Correct Answer - खुरासान के सुल्तान शाहरुख़
Explanation - खुरासान के सुल्तान शाहरुख़ ने अब्दुर्रज्जाक को अपना राजदूत बनाकर विजयनगर के शासक देवराय द्वितीय के दरबार में भेजा था | अब्दुर्रज्जाक ने विजयनगर की प्रशंसा करते हुए कहा कि “विश्व में जितने भी नगर देखे या सुने हैं उनमें विजयनगर सबसे भव्य शहरों में से एक है” |
Question.8. कृष्णदेव राय के दरबार में “अष्टदिग्गज” कौन थे ?
Correct Answer - आठ तेलुगु कवि
Explanation - कृष्णदेव राय विद्वानों का संरक्षक था | उसके दरबार में अष्टदिग्गज नामक आठ तेलुगु कवि रहते थे | इनमें से पेददाना इसका राजकवि था |
Question.9. निम्नलिखित में से किस शासक ने अपने शासनकाल में भूमि का विस्तृत सर्वेक्षण करवाया था ?
Correct Answer - कृष्णदेव राय
Explanation - विजयनगर साम्राज्य में कृष्णदेव राय ने भूमि का विस्तृत सर्वेक्षण करवाया था | कृष्णदेव राय के राजगुरु व्यासराज थे |
Question.10. वैदिक ग्रंथों के टीकाकार “सायण” किस राजवंश से सम्बंधित थे ?
Correct Answer - विजयनगर साम्राज्य
Explanation - वैदिक ग्रंथों के प्रसिद्ध टीकाकार सायण विजयनगर साम्राज्य से सम्बंधित थे | सायण और गुरु विद्यारण्य के उपदेश से हरिहर और बुक्का ने पुनः हिन्दू धर्म अपनाकर विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की |
Question.11. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में पहली बार राष्ट्रगान गाया गया था ?
Correct Answer - कलकत्ता (1911)
Explanation - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (1911) में रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित राष्ट्रगान “जन-गण-मन” पहली बार गाया गया | कांग्रेस के इस अधिवेशन की अध्यक्षता विशन नारायण धर ने की थी |
Question.12. कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन 1916 की अध्यक्षता किसने की थी ?
Correct Answer - अम्बिकाचरण मजूमदार
Explanation - कांग्रेस का पहली बार विभाजन सूरत अधिवेशन 1917 में हुआ था जोकि कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन 1916 में पुनः एक हो गया | इसे लखनऊ समझौता भी कहा जाता है | इसमें बाल गंगाधर तिलक और ऐनी बेसेंट का महत्वपूर्ण योगदान था |
Question.13. कांग्रेस ने पहली बार किस अधिवेशन में “पूर्ण स्वराज्य” का नारा दिया ?
Correct Answer - लाहौर (1929)
Explanation - कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन 1929 में हुआ था जिसकी अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गयी थी | इसी अधिवेशन में पहली बार पूर्ण स्वराज्य का लक्ष्य घोषित किया गया |
Question.14. मौलिक अधिकारों का प्रस्ताव किस कांग्रेस अधिवेशन में पारित किया गया ?
Correct Answer - करांची (1931)
Explanation - कांग्रेस का करांची अधिवेशन 1931 में हुआ था | इसी अधिवेशन में मौलिक अधिकारों का प्रस्ताव पारित किया गया | अधिवेशन की अध्यक्षता सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा की गयी थी |
Question.15. निम्नलिखित में से किस भारतीय ने ब्रिटिश हाउस ऑफ़ कॉमन्स का चुनाव लड़ा ?
Correct Answer - दादाभाई नौरोजी
Explanation - दादाभाई नौरोजी ने सर्वप्रथम ब्रिटिश हाउस ऑफ़ कॉमन्स का चुनाव लड़ा और लिबरल पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता |
Question.16. श्रीमती ऐनी बेसेंट ने कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी ?
Correct Answer - कलकत्ता (1917)
Explanation - कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन 1917 में श्रीमती ऐनी बेसेंट कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष बनी | यह एक विदेशी महिला थी लेकिन इन्होंने भारत को स्वतंत्र कराने के लिए अथक प्रयास किया | श्रीमती सरोजिनी नायडू कांग्रेस के अध्यक्ष बनने वाली प्रथम भारतीय महिला थी |
Question.17. निम्नलिखित में से किसने कांग्रेस को गन्दी चीज और देशद्रोही संगठन कहा था ?
Correct Answer - लार्ड कर्जन
Explanation - लार्ड कर्जन ने कांग्रेस के बारे में कहा था कि “यह एक गन्दी चीज और देशद्रोही संगठन है” |
Question.18. निम्नलिखित में से किस नगर में कांग्रेस के सर्वाधिक अधिवेशन हुए थे ?
Correct Answer - कलकत्ता
Explanation - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे अधिक अधिवेशन कलकत्ता में कुल 9 अधिवेशन आयोजित हुए थे | ये वर्ष हैं – 1886, 1890, 1896, 1901, 1906, 1911, 1917, 1928, 1933 |
Question.19. निम्नलिखित में से किसने कांग्रेस पर अनुनय-विनय का आरोप लगाया था ?
Correct Answer - बाल गंगाधर तिलक
Explanation - बाल गंगाधर तिलक ने कांग्रेस के उदारवादी रवैये की खिल्ली उड़ाई और उस पर अनुनय-विनय का आरोप लगाया | बाल गंगाधर तिलक कभी कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बन पाए | लाल, बाल, पाल में केवल लाला लाजपत राय ही कांग्रेस के अध्यक्ष पद तक पहुँच सके |
Question.20. “अभिनव भारत” नामक क्रान्तिकारी संस्था की स्थापना किसने की थी ?
Correct Answer - वीर सावरकर
Explanation - “अभिनव भारत” नामक क्रान्तिकारी संस्था की स्थापना वीर सावरकर ने 1904 में की थी | पहले इसका नाम “मित्र मेला” था | बाल गंगाधर तिलक ने केसरी और मराठा नामक दो पत्रिकाओं का संपादन किया था | सुरेन्द्रनाथ सेन ने 1857 के विद्रोह पर एक पुस्तक लिखी थी जिसका नाम Eighteen Fifty Seven था |
👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇
👉👉Daily Current Affairs - Oneliners
👉👉Daily Current Affairs - Mock Test
👉👉Daily Static GK - Mock Test
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK) Lucent - History Lucent - Geography Lucent - Polity Lucent - Economics Oneliners - History Oneliners - Geography Oneliners - Polity Oneliners - Economics SSC UPSSSC Railway UP RO/ARO UPTGT UPPGT
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK) Lucent - History Lucent - Geography Lucent - Polity Lucent - Economics Oneliners - History Oneliners - Geography Oneliners - Polity Oneliners - Economics SSC UPSSSC Railway UP RO/ARO UPTGT UPPGT