History One-liners GK Questions with Answer Part-34 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: अक्टूबर 07, 2025
History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner GK Questions-Answer
Question.1. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्यति निम्नलिखित में से किस पर आधारित थी ?
Correct Answer - उचित समतावादी
Explanation - हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्यति उचित समतावादी थी क्योंकि यहाँ पर जाति प्रथा आदि का कोई प्रमाण प्राप्त नहीं होता है। हड़प्पा समाज मातृसत्तात्मक था क्योंकि यहाँ से अधिक मात्रा में स्त्री मिट्टी की मूर्तियाँ प्राप्त होती हैं। स्वास्तिक चिन्ह सिन्धु सभ्यता की ही देन है।
Question.2. सिन्धु घाटी सभ्यता की विशेषता क्या थी ?
Correct Answer - व्यवस्थित शहरी जीवन
Explanation - सिन्धु घाटी सभ्यता की सबसे प्रमुख विशेषता व्यवस्थित शहरी जीवन था। सर्वप्रथम यहीं के लोगों ने कपास का उत्पादन शुरू किया था। यहाँ पर सड़कें समकोण पर काटती थीं। यहाँ के निवासी शांति प्रिय थे।
Question.3. निम्नलिखित में से किसकी मूर्ति सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों की एक महत्वपूर्ण रचना मानी जाती है ?
Correct Answer - नर्तकी की मूर्ति
Explanation - मोहनजोदड़ो से प्राप्त कांसे की नर्तकी की मूर्ति को सिन्धु घाटी सभ्यता की महत्वपूर्ण रचना मानी जाती है। मोहनजोदड़ो को मृतकों का टीला, सिन्धु का बाग, सिंध का नखलिस्तान आदि नामों से भी जाना जाता है। यहाँ से मलेरिया के साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं।
Question.4. निम्नलिखित वैदिक संहिताओं में से भारतीय संगीत का उद्गम किसमें प्राप्त होता है ?
Correct Answer - सामवेद
Explanation - सामवेद को भारतीय संगीत का जनक कहा जाता है। इसी में संगीत के सात स्वरों का उल्लेख मिलता है। इसके प्रमुख उपनिषदों में छान्दोग्य उपनिषद महत्वपूर्ण है जिसमें कृष्ण और देवकी का उल्लेख प्राप्त होता है। इसके पुरोहित को उदगाता कहा जाता है।
Question.5. महात्मा बुद्ध जी ने अपनी अंतिम साँस निम्नलिखित में से किस स्थान पर ली थी ?
Correct Answer - कुशीनगर
Explanation - महात्मा बुद्ध जी का जन्म नेपाल के लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ और इनकी मृत्यु कुशीनगर में हुई। इस घटना को बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा जाता है। बुद्ध जी शाक्य गण से सम्बंधित थे और इन्हें लाइट ऑफ एशिया भी कहा जाता है।
Question.6. प्रसिद्ध विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना किस शासक ने की थी ?
Correct Answer - धर्मपाल
Explanation - प्रसिद्ध विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना पालवंशीय शासक धर्मपाल ने की थी। इसने परमसौगात की उपाधि धारण की थी। इसी ने विक्रमशिला और सोमपुर महाविहार की स्थापना करवाई थी।
Question.7. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक पाणिनि के द्वारा लिखी गयी थी ?
Correct Answer - अष्टाध्यायी
Explanation - अष्टाध्यायी नामक पुस्तक पाणिनि द्वारा लिखी गई थी। पाणिनि एक प्रसिद्ध संस्कृत व्याकरणविद थे। रघुवंशम महाकवि कालिदास ने और कथासरित्सागर सोमदेव ने लिखी थी।
Question.8. एलिफैन्टा गुफा किस देवता को समर्पित हैं ?
Correct Answer - भगवान शिव
Explanation - एलिफैन्टा गुफाएं महाराष्ट्र में स्थित हैं जोकि भगवान शिव को समर्पित हैं। एलोरा का कैलाश मंदिर राष्ट्रकूट वंशीय शासक कृष्ण प्रथम ने और कांची का कैलाश मंदिर नरसिंहवर्मन द्वितीय ने बनवाया था।
Question.9. “रईस-अल-मुलाहिदा” निम्नलिखित में से किसको कहा गया था ?
Correct Answer - दाराशिकोह
Explanation - दाराशिकोह को “रईस-अल-मुलाहिदा” अर्थात अपधर्मी शहजादा कहा गया था। दाराशिकोह एक विद्वान शासक था जिसने कई ग्रन्थों का फारसी में अनुवाद किया था।
Question.10. निम्नलिखित में से किस मुग़ल शासक का दो बार राज्यभिषेक किया गया था ?
Correct Answer - औरंगजेब
Explanation - औरंगजेब ने दिल्ली में प्रथम बार अपना राज्यभिषेक 21 जुलाई 1658 को कराया था। इसके बाद दारा और शाहशुजा को पराजित करने के बाद पुनः 5 जून 1659 को दूसरी बार राज्यभिषेक कराया।
Question.11. “स्टोरियो द मोगोर” नामक पुस्तक निम्नलिखित में से किस वंश से सम्बंधित है ?
Correct Answer - मुगल वंश
Explanation - “स्टोरियो द मोगोर” नामक पुस्तक मनूची नामक यात्री द्वारा लिखी गई थी। इसके द्वारा हमें मुगल कालीन जानकारी प्राप्त होती है। मनूची फारस का राजदूत था जो मुगल दरबार में आया था।
Question.12. अकबर द्वारा बनवाई गई कौन-सी इमारत का नक्शा बौद्ध विहार की तरह है ?
Correct Answer - पंचमहल
Explanation - पंचमहल को हवामहल भी कहा जाता है। यह फतेहपुर सीकरी में स्थित है। यह पिरामिड आकार का पांच मंजिला भवन है जो नालंदा के बौद्ध विहारों की प्रेरणा पर आधारित है।
Question.13. निम्नलिखित में से किस शहजादे के कारण औरंगजेब के लिए दक्षिण भारत कब्रिस्तान साबित हुआ ?
Correct Answer - शहजादा अकबर
Explanation - शहजादा अकबर ने राजपूतों के साथ मिलकर औरंगजेब के विरुद्ध विद्रोह कर दिया था। औरंगजेब इसका पीछा करते हुए दक्षिण भारत गया लेकिन वापस उत्तर भारत नहीं आ सका। इसलिए कहा जाता है कि दक्षिण भारत औरंगजेब के लिए कब्रिस्तान साबित हुआ।
Question.14. निम्नलिखित में से किस मुग़ल शासक को “जिन्दा पीर” के नाम से भी जाना जाता है ?
Correct Answer - औरंगजेब
Explanation - औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहाँ को कैद कर दिया था। औरंगजेब को जिन्दा पीर और आलमगीर के नाम से जाना जाता है। यह उपाधि उसे उसके व्यक्तिगत चारित्रिक गुणों के कारण मिली थी।
Question.15. किस नगर को जीतकर औरंगजेब ने उसका नाम “इस्लामाबाद” रख दिया था ?
Correct Answer - मथुरा
Explanation - औरंगजेब ने 1669 ई. में मथुरा को जीतकर उसका नाम इस्लामाबाद रख दिया था। मथुरा के स्थानीय जमीदार गोकुला को बंदी बनाकर मार दिया गया। औरंगजेब एक कट्टर सुन्नी मुसलमान था।
Question.16. निम्नलिखित में से किस जाट नेता ने अकबर के मकबरे को लूटा था ?
Correct Answer - राजाराम
Explanation - राजाराम एक जाट नेता थे जिन्होंने सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे को लूटा और अकबर की हड्डियों को निकालकर जला दिया था।
Question.17. किस आन्दोलन की सफलता के बाद वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि मिली थी ?
Correct Answer - बारदोली सत्याग्रह
Explanation - बारदोली सत्याग्रह की सफलता के बाद यहाँ की महिलाओं ने वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि दी।
Question.18. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित है ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी सही सुमेलित हैं
Explanation - बिहार किसान सभा और अखिल भारतीय किसान सभा का गठन स्वामी सहजानंद सरस्वती द्वारा किया गया। कृषक प्रजा पार्टी से अकरम खां व फजलूल हक़ जुड़े हुए थे। उत्कल प्रांतीय किसान सभा से मालती चौधरी जुड़ी हुई थीं।
Question.19. लिनलिथगो आयोग निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित है ?
Correct Answer - कृषि सुधार
Explanation - लिनलिथगो आयोग एक कृषि आयोग था। इसका उद्देश्य भारत में कृषि की स्थिति पर विचार करना था।
Question.20. निम्नलिखित में से किस संस्था को भारत की प्रथम राजनीतिक संस्था माना जाता है ?
Correct Answer - लैंड होल्डर्स सोसायटी
Explanation - लैंड होल्डर्स सोसायटी की स्थापना 1838 ई. में कलकत्ता में हुई। इसे भारत की प्रथम राजनीतिक संस्था माना जाता है। इसका उद्देश्य जमींदारों के हितों की रक्षा करना था।
👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇
👉👉Daily Current Affairs - Oneliners
👉👉Daily Current Affairs - Mock Test
👉👉Daily Static GK - Mock Test
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK) Lucent - History Lucent - Geography Lucent - Polity Lucent - Economics Oneliners - History Oneliners - Geography Oneliners - Polity Oneliners - Economics SSC UPSSSC Railway UP RO/ARO UPTGT UPPGT
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK) Lucent - History Lucent - Geography Lucent - Polity Lucent - Economics Oneliners - History Oneliners - Geography Oneliners - Polity Oneliners - Economics SSC UPSSSC Railway UP RO/ARO UPTGT UPPGT