History One-liners GK Questions with Answer Part-32 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: अक्टूबर 04, 2025

History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner GK Questions-Answer

Question 1: वैदिक काल निम्नलिखित में से किस पर आधारित था ?
Correct Answer - यज्ञ पर
Explanation - वैदिक धर्म मूल रूप से यज्ञ पर आधारित था. यज्ञ में ही बलि चढ़ाई जाती थी और देवताओं की उपासना की जाती थी.

Question 2: “सत्यमेव जयते” उक्ति सर्वप्रथम कहाँ से ली गयी है ?
Correct Answer - मुण्डकोपनिषद
Explanation - “सत्यमेव जयते” नामक आदर्श वाक्य मुण्डकोपनिषद से लिया गया है. यह भारत सरकार के राजचिन्ह पर भी अंकित है. इसका अर्थ है – सत्य की सदैव जीत होती है.

Question 3: वैदिक काल में राजा के बाद महत्वपूर्ण अधिकारी कौन होता था ?
Correct Answer - पुरोहित
Explanation - वैदिक काल में राजा के बाद सबसे महत्वपूर्ण अधिकारी पुरोहित होता था तथा उसके बाद सेनानी होता था.

Question 4: ऋग्वैदिक काल के लोगो का मुख्य व्यवसाय निम्नलिखित में से कौन-सा था ?
Correct Answer - पशुपालन
Explanation - ऋग्वैदिक काल के लोगों का प्रमुख व्यवसाय पशुपालन करना था और कृषि उनका गौण कार्य था. लेकिन उत्तर वैदिक काल में कृषि उनका प्रमुख कार्य बन गया.

Question 5: वैदिक काल में “गोप” शब्द किसके लिए प्रयोग किया जाता था ?
Correct Answer - राजा के लिए
Explanation - वैदिक काल में राजा को जन का रक्षक अर्थात गोप कहा जाता था.

Question 6: तेनाली रामकृष्ण निम्नलिखित में से किसके दरबार से सम्बंधित है ?
Correct Answer - कृष्णदेव राय
Explanation - तुलुव वंश के शासक कृष्णदेव राय के दरबार में तेलुगु भाषा के आठ विद्वान रहते थे जिन्हें अष्टदिग्गज कहा जाता था. इनमें से एक तेनाली रामकृष्ण भी था जिसने पांडुरंग महात्मयम की रचना की थी.

Question 7: विजयनगर में प्रचलित उन सिक्कों की पहचान कीजिये जो पूरे विश्व में स्वीकृत थे ?
Correct Answer - वराह
Explanation - विजयनगर में सर्वाधिक प्रसिद्ध सोने का सिक्का वराह था जिसे विदेशी यात्रियों ने हून, परदौस या पैगोडा कहा. यह सिक्का पूरे भारत और पूरे विश्व में स्वीकार किया जाता था.

Question 8: शिवत्व चिंतामणि निम्नलिखित में से किसके शासनकाल में लिखी गयी पुस्तक है ?
Correct Answer - देवराय द्वितीय
Explanation - विजयनगर के शासक देवराय द्वितीय के शासनकाल में लिखी गयी पुस्तक “शिवत्व चिंतामणि” है. इस पुस्तक की रचना लक्क्न्न डंदेश ने की थी जो देवराय द्वितीय के मंत्री थे.

Question 9: निम्नलिखित में से किसने “ऊषा परिणय” नामक नाटक लिखा है जिसमें ऊषा और अनिरुद्ध के विवाह के बारे में विवरण दिया गया है ?
Correct Answer - कृष्णदेव राय
Explanation - कृष्णदेव राय के शासनकाल को तेलुगु साहित्य का स्वर्णकाल कहा जाता है. “ऊषा परिणय” और “आमुक्तमाल्यद” नामक ग्रन्थ उनके द्वारा ही लिखे गये हैं. “ऊषा परिणय” में ऊषा और अनिरुद्ध के विवाह का विवरण है और “आमुक्तमाल्यद” में राजकीय प्रशासन से संबंधित जानकारी दी गई है.

Question 10: विजयनगर राज्य में पुलिस का वेतन निम्नलिखित में से किस एक में से दिया जाता था ?
Correct Answer - वेश्यालयों से होने वाली आय से
Explanation - विजयनगर साम्राज्य में वेश्याओं से भी कर लिया जाता था. इस आय से पुलिस विभाग को वेतन दिया जाता था.

Question 11: निम्नलिखित में से किस आन्दोलन की सफलता के बाद वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि मिली थी ?
Correct Answer - बारदोली सत्याग्रह
Explanation - बारदोली सत्याग्रह की सफलता के बाद यहाँ की महिलाओं ने वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि प्रदान की.

Question 12: निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित है ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी सही सुमेलित हैं
Explanation - बिहार किसान सभा और अखिल भारतीय किसान सभा का गठन स्वामी सहजानंद सरस्वती द्वारा किया. कृषक प्रजा पार्टी से अकरम खां जुड़े हुए हैं. उत्कल प्रांतीय किसान सभा से मालती चौधरी जुड़ी हुई हैं. अतः उपरोक्त सभी सही सुमेलित हैं.

Question 13: लिनलिथगो आयोग निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित है ?
Correct Answer - कृषि सुधार
Explanation - लिनलिथगो आयोग एक कृषि आयोग था. इसका उद्देश्य भारत में कृषि की स्थिति पर विचार करना था.

Question 14: निम्नलिखित में से किस संस्था को भारत की प्रथम राजनीतिक संस्था माना जाता है ?
Correct Answer - लैंड होल्डर्स सोसायटी
Explanation - कलकत्ता में 1838 ई० में स्थापित लैंड होल्डर्स सोसायटी को भारत की प्रथम राजनीतिक संस्था माना जाता है. इसका उद्देश्य जमीदारों के हितों की रक्षा करना था.

Question 15: निम्नलिखित में से किस संस्था को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से पहले राष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्राप्त था ?
Correct Answer - ईस्ट इंडिया एसोसिएशन
Explanation - ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना 26 जुलाई 1876 को कलकत्ता में सुरेन्द्रनाथ बनर्जी और आनंद मोहन बोस द्वारा की गयी थी. इसी संस्था ने सिविल सेवा प्रणाली में सुधार के लिए आन्दोलन चलाया था.

Question 16: निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का नायक था जो बाद में अमेरिका का राष्ट्रपति बना था ?
Correct Answer - जार्ज वाशिंगटन
Explanation - जार्ज वाशिंगटन, अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का नायक थे और बाद में अमेरिका के राष्ट्रपति बने.

Question 17: प्रजातंत्र की स्थापना सर्वप्रथम निम्नलिखित में से किस देश में हुई थी ?
Correct Answer - अमेरिका
Explanation - प्रजातंत्र और धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना सर्वप्रथम अमेरिका में हुई थी. इसे ही आधुनिक “गणतंत्र की जननी” कहा जाता है.

Question 18: विश्व में सर्वप्रथम लिखित संविधान निम्नलिखित में से किस देश का है ?
Correct Answer - अमेरिका
Explanation - विश्व में सर्वप्रथम लिखित संविधान अमेरिका का है जो 1789 ई० में लागू हुआ था. इसमें महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिला तथा उत्तराधिकार कानून को न्यायसंगत माना गया. अमेरिका विश्व का पहला देश है जिसने मनुष्यों की समानता पर बल दिया और उसके मौलिक अधिकारों की घोषणा की.

Question 19: समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का नारा निम्नलिखित में से किस क्रांति से सम्बंधित है ?
Correct Answer - फ़्रांस की क्रांति
Explanation - समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का नारा फ़्रांस की क्रांति से सम्बंधित है. फ़्रांस की राज्यक्रांति 1789 ई० में हुई थी.

Question 20: फ्रांसीसी क्रांति में निम्नलिखित में से किसके द्वारा सर्वाधिक योगदान दिया गया था ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी
Explanation - फ्रांसीसी क्रांति में वाल्टेयर, रूसों और मोंटेस्क्यू ने सर्वाधिक योगदान दिया. वाल्टेयर चर्च का विरोधी था और उसने कहा कि “सौ चूहों की अपेक्षा एक सिंह का शासन उत्तम है”. वाल्टेयर ने एक पुस्तक भी लिखी है जिसका नाम है – लेटर्स ऑन इंग्लिश.

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp