History One-liners GK Questions with Answer Part-31 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: अक्टूबर 03, 2025

History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer

Question.1. हड़प्पा सभ्यता के एक हिस्से, लोथल की खोज निम्नलिखित में से किसके द्वारा की गयी थी ?
Correct Answer - एस.आर. राव
Explanation - लोथल गुजरात में स्थित है और इसकी खोज एस.आर. राव ने की थी। यह भोगवा नदी के किनारे स्थित था और यहाँ से सिन्धु सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह मिला है, जिससे पता चलता है कि यहाँ से अन्य सभ्यताओं के साथ व्यापार होता था।

Question.2. निम्नलिखित में से हड़प्पाकालीन कौन-सा नगर तीन भागों में विभाजित था ?
Correct Answer - धौलावीरा
Explanation - धौलावीरा गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है, जिसे स्थानीय लोग कोटा टिम्बा कहते हैं। यह एकमात्र हड़प्पाकालीन नगर था जो तीन भागों – दुर्ग नगर, मध्यम नगर और निचले नगर में विभाजित था। अन्य नगर केवल दो भागों में विभाजित थे।

Question.3. सिन्धु घाटी सभ्यता के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
Correct Answer - सिन्धु सभ्यता के लोगों ने ही सर्वप्रथम कपास का उत्पादन किया था
Explanation - सिन्धु सभ्यता के लोगों ने ही सर्वप्रथम कपास का उत्पादन किया था। यूनानी लोग इसे सिन्डन कहते थे। सिन्धु सभ्यता के लोगों को घोड़े और लोहे की जानकारी नहीं थी।

Question.4. मोहनजोदड़ो का निम्नलिखित में से क्या अर्थ है ?
Correct Answer - माउंड ऑफ़ द डेड
Explanation - मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ सिन्धी भाषा में “मृतकों का टीला” (Mound of the Dead) है। इसे सिंध का बाग या सिंध का नखलिस्तान भी कहा जाता है। यहीं से सबसे विशाल स्नानागार और अन्नागार मिले हैं।

Question.5. सिन्धु घाटी सभ्यता में घोड़े की हड्डियों के साक्ष्य किस स्थान से प्राप्त हुए हैं ?
Correct Answer - सुरकोतदा
Explanation - सुरकोतदा (गुजरात) से घोड़े की हड्डियों के साक्ष्य मिले हैं। लोथल और मोहनजोदड़ो से घोड़े की मिट्टी की मूर्तियाँ मिली हैं। सिन्धु वासी शांतिप्रिय थे और उन्हें घोड़े व लोहे की जानकारी नहीं थी।

Question.6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक उपवेद नहीं है ?
Correct Answer - योगवेद
Explanation - चार उपवेद हैं – आयुर्वेद, धनुर्वेद, शिल्पवेद, गन्धर्ववेदधनुर्वेद को ही शस्त्रशास्त्रवेद कहा जाता है और शिल्पवेद को स्थापत्यवेदयोगवेद कोई उपवेद नहीं है।

Question.7. वैदिककालीन देवता इन्द्र निम्नलिखित में से किसके देवता माने जाते हैं ?
Correct Answer - वर्षा और चक्रवात
Explanation - वैदिक देवता इन्द्र को वर्षा और चक्रवात का देवता माना जाता है। इन्हें पुरन्दर भी कहा जाता है (किले तोड़ने वाला)। ऋग्वेद में इनके लिए 250 सूक्त रचे गए हैं।

Question.8. “पंचगव्य” में निम्नलिखित में से क्या सम्मिलित नहीं किया जाता है ?
Correct Answer - तुलसी
Explanation -पंचगव्य” में गाय का दूध, दही, घी, मूत्र और गोबर शामिल होते हैं। इसमें तुलसी शामिल नहीं है। वैदिक काल में गाय को “अघन्या” (न मारने योग्य) कहा गया है और इसे पवित्र माना गया।

Question.9. “महाजनी प्रथा” का उल्लेख किस प्राचीन ग्रन्थ में किया गया है ?
Correct Answer - शतपथ ब्राह्मण
Explanation -महाजनी प्रथा” का उल्लेख शतपथ ब्राह्मण ग्रन्थ में मिलता है। इसमें कृषि की चार क्रियाएँ (जुताई, बुआई, कटाई, मड़ाई) और पुनर्जन्म का सिद्धांत भी वर्णित है। सूदखोर को कुसीदिन कहा गया है।

Question.10. शतपथ ब्राह्मण और तैतिरीय ब्राह्मण किस वेद के ब्राह्मण ग्रन्थ हैं ?
Correct Answer - यजुर्वेद
Explanation - यजुर्वेद के दो ब्राह्मण ग्रन्थ – शतपथ ब्राह्मण और तैतिरीय ब्राह्मण हैं। ऋग्वेद के – ऐतरेय व कौषीतकी, सामवेद के – पंचविश व षडविष और अथर्ववेद का – गोपथ ब्राह्मण है।

Question.11. वेदों के गद्य प्रकरण को किस नाम से जाना जाता है ?
Correct Answer - ब्राह्मण
Explanation - वेदों के गद्य प्रकरण को ब्राह्मण कहते हैं। यजुर्वेद, ऋग्वेद, सामवेद और अथर्ववेद – सभी के अपने-अपने ब्राह्मण ग्रन्थ हैं।

Question.12. ऋग्वेद में निहित गायत्री मन्त्र किस देवता को समर्पित है ?
Correct Answer - सावित्री देवता
Explanation - गायत्री मन्त्र ऋग्वेद के तीसरे मंडल में है। इसकी रचना विश्वामित्र ने की थी और यह सावित्री देवता (सूर्य) को समर्पित है।

Question.13. रामायण में मांडवी किसकी पत्नी थीं ?
Correct Answer - भरत
Explanation - मांडवी भरत की पत्नी थीं। लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला, शत्रुघ्न की पत्नी श्रुतकीर्ति और रावण की पत्नी मन्दोदरी थीं।

Question.14. कौन-सा बौद्ध स्थल निरंजना नदी के तट पर स्थित था ?
Correct Answer - बोधगया
Explanation - बोधगया निरंजना नदी के तट पर स्थित है, यहीं पर गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया। प्रथम उपदेश सारनाथ (ऋषिपत्तन) में दिया था जिसे धर्मचक्र प्रवर्तन कहा जाता है।

Question.15. बोधगया एक महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थ स्थल क्यों माना जाता है ?
Correct Answer - क्योंकि गौतम बुद्ध ने यहाँ ज्ञान प्राप्त किया था
Explanation - बोधगया इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहीं गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया। उनका जन्म लुम्बिनी में हुआ था, प्रथम उपदेश सारनाथ में दिया और महापरिनिर्वाण कुशीनगर में हुआ।

Question.16. बुद्ध जी को महापरिनिर्वाण कहाँ प्राप्त हुआ था ?
Correct Answer - कुशीनगर
Explanation - कुशीनगर (कुशीनारा) में गौतम बुद्ध को महापरिनिर्वाण प्राप्त हुआ। यहाँ उनकी मृत्यु हुई थी। वैशाली में लिच्छवियों ने बुद्ध को आमंत्रित कर विहार दान किया था।

Question.17. बौद्धों के लिए सारनाथ क्यों प्रसिद्ध है ?
Correct Answer - भगवान बुद्ध ने सारनाथ में अपना प्रथम उपदेश दिया था
Explanation - सारनाथ में गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया था। इसे ऋषिपत्तन या मृगदाव भी कहा जाता है।

Question.18. गौतम बुद्ध जी के जीवन से सम्बंधित गृह त्याग की घटना किस नाम से जानी जाती है ?
Correct Answer - महाभिनिष्क्रमण
Explanation - बुद्ध जी के गृह त्याग को महाभिनिष्क्रमण, ज्ञान प्राप्ति को महाबोधि, प्रथम उपदेश को धर्मचक्र प्रवर्तन और मृत्यु को महापरिनिर्वाण कहते हैं।

Question.19. त्रिपिटक में से कौन-सा शामिल नहीं है ?
Correct Answer - उपसाका पिटक
Explanation - बौद्ध धर्म के त्रिपिटक पालि भाषा में लिखे गए हैं। इनमें सुत्त पिटक, विनय पिटक और अभिधम्म पिटक शामिल हैं। उपसाका पिटक इसमें शामिल नहीं है।

Question.20. नागार्जुन कौन थे ?
Correct Answer - एक बौद्ध दार्शनिक
Explanation - नागार्जुन एक बौद्ध दार्शनिक थे। ये कुषाण शासक कनिष्क के समकालीन थे। इन्होंने प्रज्ञापारमिता सूत्र लिखा और शून्यवाद का सिद्धांत दिया।

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp