History One-liners GK Questions with Answer Part-30 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: अक्टूबर 02, 2025
History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer
1. भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित पूर्व रियासत राज्य त्रिपुरा पर निम्नलिखित में से किस वंश का शासन था ?
Correct Answer - माणिक्य
Explanation - भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित पूर्व रियासत राज्य त्रिपुरा पर माणिक्य वंश का शासन था। यह ब्रिटिश शासन के दौरान भी एक स्वतंत्र इकाई हुआ करती थी।
2. संत कबीर ने अपना आध्यात्मिक प्रशिक्षण निम्नलिखित में किस गुरु से प्राप्त किया था ?
Correct Answer - रामानंद
Explanation - रामानंद जी संत कबीर के गुरु थे। कबीर ने उनसे आध्यात्मिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कबीर के रचनाओं का संकलन बीजक कहा जाता है। रामानंद जी को उत्तर भारत के भक्ति आन्दोलन का संस्थापक माना जाता है।
3. पंचवटी, वाल्मीकि रामायण का एक प्रमुख हिस्सा भारत के किस राज्य में स्थित है ?
Correct Answer - महाराष्ट्र
Explanation - पंचवटी, महाराष्ट्र में स्थित है। यह वाल्मीकि रामायण का एक प्रमुख भाग है। रामायण का पूरा अरण्य कांड पंचवटी में स्थित है।
4. 618 ई० में हर्षवर्धन को निम्नलिखित में से किसने पराजित किया था ?
Correct Answer - पुलकेशिन द्वितीय
Explanation - नर्मदा नदी के तट पर हर्षवर्धन और पुलकेशिन द्वितीय के बीच युद्ध हुआ था। इस युद्ध में हर्षवर्धन की पराजय हुई। हर्षवर्धन का शासनकाल 606-647 ई० तक था। एहोल अभिलेख का सम्बन्ध पुलकेशिन द्वितीय से है।
5. ओडिशा के कोणार्क मंदिर का निर्माण निम्नलिखित में से किस शासक के द्वारा करवाया गया था ?
Correct Answer - नरसिंहदेव प्रथम
Explanation - ओडिशा के कोणार्क मंदिर का निर्माण नरसिंहदेव प्रथम द्वारा करवाया गया था। वे पूर्वी गंग वंश के शासक थे। यह मंदिर भगवान सूर्यदेव को समर्पित है।
6. वह मुस्लिम विजेता कौन था जिसने अपने सिक्कों पर हिन्दू-देवी लक्ष्मी की आकृति अंकित करायी थी ?
Correct Answer - मोहम्मद गोरी
Explanation - मोहम्मद गोरी ने अपने सिक्कों पर लक्ष्मी देवी की आकृति अंकित कराई थी। इन्हें मोहम्मद बिन साम के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रकार के सिक्कों को देहलीवाल कहा जाता था।
7. महमूद गजनवी ने निम्नलिखित में से किस शासक को “ईश्वर का शत्रु” कहा है ?
Correct Answer - जयपाल
Explanation - महमूद गजनवी ने हिन्दुशाही शासक जयपाल पर आक्रमण किया और उसे परास्त कर राज्य पर अधिकार कर लिया। उन्होंने जयपाल को ईश्वर का शत्रु कहा।
8. निम्नलिखित में से किस शासक ने “यामीन-उदौला” तथा “आमीन-उल-मिल्लाह” की उपाधि धारण की थी ?
Correct Answer - महमूद गजनवी
Explanation - महमूद गजनवी ने यामीन-उदौला तथा आमीन-उल-मिल्लाह की उपाधि धारण की थी। यह उपाधि बगदाद के खलीफा द्वारा प्रदान की गई थी।
9. सोमनाथ मंदिर पर महमूद गजनवी ने कब आक्रमण किया था ?
Correct Answer - 1025 ईस्वी
Explanation - महमूद गजनवी ने 1025 ईस्वी में सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया। उस समय यहाँ का शासक भीम प्रथम था। सोमनाथ को प्रभास पाटन के नाम से भी जाना जाता है।
10. निम्नलिखित में से किस शासक को “बुतसिकन” कहा जाता है ?
Correct Answer - महमूद गजनवी
Explanation - महमूद गजनवी को बुतसिकन कहा जाता है क्योंकि उसने भारत पर आक्रमण करके कई मंदिरों और मूर्तियों को तोड़ा और नष्ट किया। बुतसिकन का अर्थ होता है – मूर्तियों को तोड़ने वाला।
11. राजकीय प्रतीक पर शब्द “सत्यमेव जयते” किस उपनिषद से लिया गया है ?
Correct Answer - मुण्डक
Explanation - “सत्यमेव जयते” जो कि हमारे राजकीय चिन्ह पर अंकित है, यह शब्द मुण्डक उपनिषद से लिया गया है। इसका अर्थ है – सत्य की ही जीत होती है।
12. वैदिक काल के एक चरण में, राजा को “गोपति” कहा जाता था, जिसका अर्थ है :
Correct Answer - मवेशियों का स्वामी
Explanation - वैदिक काल में मवेशियों के स्वामी को गोपति कहा जाता था। वैदिक काल में इन्द्र प्रमुख देवता थे जबकि उत्तर वैदिक काल में प्रजापति प्रमुख देवता हो गये थे। इन्हें युद्ध का देवता कहा जाता था।
13. पुराणों के अनुसार – भगवान विष्णु ने पृथ्वी को बचाने के लिए निम्नलिखित में से किसका रूप धारण किया था ?
Correct Answer - एक सूअर
Explanation - पुराणों के अनुसार – भगवान विष्णु ने पृथ्वी को बचाने के लिए एक सूअर का रूप धारण किया था। भगवान विष्णु ने दस अवतार धारण किए – वराह, नृसिंह, वामन, कूर्म, परशुराम, राम, बलराम, बुद्ध और कल्कि आदि।
14. एक व्यक्ति का वैदिक दृष्टिकोण और समाज के साथ उसका सम्बन्ध जीवन के चार लक्ष्यों से निर्धारित होता है। निम्नलिखित में से कौन इन लक्ष्यों में नहीं है ?
Correct Answer - सिद्धि
Explanation - एक व्यक्ति का वैदिक दृष्टिकोण और समाज के साथ उसका सम्बन्ध जीवन के चार लक्ष्यों – धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष से निर्धारित होता है। इन लक्ष्यों को पुरुषार्थ कहा जाता है। सिद्धि इनमें शामिल नहीं है।
15. “पुरुष सूक्त” किस वेद का एक मन्त्र संग्रह है ?
Correct Answer - ऋग्वेद
Explanation - ऋग्वेद में दस मंडल और 1028 सूक्त हैं। इसके दसवें मंडल में पुरुष सूक्त का वर्णन किया गया है, जिसमें हमें चार वर्णों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।
16. किस धर्म के भिक्षुओं के लिए चैत्य और विहारों का निर्माण किया गया था ?
Correct Answer - बौद्ध धर्म
Explanation - बौद्ध धर्म के भिक्षुओं के लिए चैत्य और विहार का निर्माण किया गया था।
17. बौद्ध भिक्षुओं के लिए बनाई गई लोमस ऋषि गुफा किस राज्य में स्थित है ?
Correct Answer - बिहार
Explanation - लोमस ऋषि गुफा बौद्ध भिक्षुओं के लिए बनाई गई थी और यह बिहार राज्य में स्थित है।
18. निम्नलिखित में से कौन-सा मौर्य शासक बौद्ध धर्म का अनुयायी था ?
Correct Answer - अशोक
Explanation - सम्राट अशोक बौद्ध धर्म का महान संरक्षक था। उसने बौद्ध धर्म को संरक्षण दिया और इसके प्रचार-प्रसार हेतु प्रचारकों को विदेश भेजा। चन्द्रगुप्त मौर्य जैन धर्म का अनुयायी था और उसने सल्लेखना पद्धति से अपने प्राण त्याग दिए।
19. “गांधार कला शैली” निम्नलिखित में से किस यूरोपीय राष्ट्र की कला से प्रभावित थी ?
Correct Answer - ग्रीक
Explanation - गांधार कला शैली कुषाणों के शासनकाल में फली-फूली थी। इसमें इंडो-ग्रीक शैली का मिश्रण था। यह कला गांधार में विकसित हुई थी, इसलिए इसे “गांधार कला शैली” कहा जाता है।
20. तीसरी बौद्ध संगीति का आयोजन निम्नलिखित में से किस शहर में किया गया था ?
Correct Answer - पाटलिपुत्र
Explanation - तीसरी बौद्ध संगीति का आयोजन सम्राट अशोक के शासनकाल में पाटलिपुत्र में किया गया। अध्यक्षता मोग्गलीपुत्ततिस्स ने की। चारों बौद्ध संगीतियों के आयोजन स्थल इस प्रकार हैं – राजगृह (अजातशत्रु), वैशाली (कालाशोक), पाटलिपुत्र (अशोक), कुंडलवन (कनिष्क)।
👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇
👉👉Daily Current Affairs - Oneliners
👉👉Daily Current Affairs - Mock Test
👉👉Daily Static GK - Mock Test
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK) Lucent - History Lucent - Geography Lucent - Polity Lucent - Economics Oneliners - History Oneliners - Geography Oneliners - Polity Oneliners - Economics SSC UPSSSC Railway UP RO/ARO UPTGT UPPGT
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK) Lucent - History Lucent - Geography Lucent - Polity Lucent - Economics Oneliners - History Oneliners - Geography Oneliners - Polity Oneliners - Economics SSC UPSSSC Railway UP RO/ARO UPTGT UPPGT