History One-liners GK Questions with Answer Part-39 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: अक्टूबर 19, 2025
History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner GK Questions-Answer
Question.1. भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित पूर्व रियासत राज्य त्रिपुरा पर निम्नलिखित में से किस वंश का शासन था ?
Correct Answer - माणिक्य
Explanation - भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित पूर्व रियासत राज्य त्रिपुरा पर माणिक्य वंश का शासन था | यह ब्रिटिश शासन के दौरान भी एक स्वतंत्र इकाई हुआ करती थी |
Question.2. संत कबीर ने अपना आध्यात्मिक प्रशिक्षण निम्नलिखित में किस गुरु से प्राप्त किया था ?
Correct Answer - रामानंद
Explanation - रामानंद जी संत कबीर के गुरु थे | इन्हीं से कबीर ने आध्यात्मिक प्रशिक्षण प्राप्त किया था | कबीर के रचनाओं का संकलन बीजक कहा जाता है | रामानंद जी को उत्तर भारत के भक्ति आन्दोलन के संस्थापक माना जाता है |
Question.3. पंचवटी, वाल्मीकि रामायण का एक प्रमुख हिस्सा भारत के किस राज्य में स्थित है ?
Correct Answer - महाराष्ट्र
Explanation - पंचवटी महाराष्ट्र में स्थित है | यह वाल्मीकि रामायण का एक प्रमुख भाग है | रामायण का पूरा अरण्य कांड पंचवटी में स्थित है |
Question.4. 618 ई० में हर्षवर्धन को निम्नलिखित में से किसने पराजित किया था ?
Correct Answer - पुलकेशिन द्वितीय
Explanation - नर्मदा नदी के तट पर हर्षवर्धन और पुलकेशिन द्वितीय के बीच युद्ध हुआ था | इस युद्ध में हर्षवर्धन को पराजय हुई | इस युद्ध की तिथि के बारे में मतभेद है – कुछ लोग इसे 618 ई० मानते हैं, जबकि कुछ 634 ई० कहते हैं | हर्षवर्धन का शासनकाल 606-647 ई० तक था | एहोल अभिलेख पुलकेशिन द्वितीय से संबंधित है और इसे रविकिर्ति ने बनाया था |
Question.5. ओडिशा के कोणार्क मंदिर का निर्माण निम्नलिखित में से किस शासक के द्वारा करवाया गया था ?
Correct Answer - नरसिंहदेव प्रथम
Explanation - ओडिशा के कोणार्क मंदिर का निर्माण नरसिंहदेव प्रथम ने करवाया था | यह पूर्वी गंग वंश का शासक था | यह मंदिर भगवान सूर्यदेव को समर्पित है |
Question.6. सिकंदर ने भारत पर आक्रमण कब किया था ?
Correct Answer - 326 BC
Explanation - सिकंदर ने भारत पर 326 BC में आक्रमण किया था | उसने पोरस को पराजित किया लेकिन बाद में उसके राज्य वापस कर दिए | सिकंदर और पोरस के बीच झेलम/वितस्ता का युद्ध हुआ था, जिसे हाइडेस्पीज का युद्ध भी कहा जाता है |
Question.7. निम्नलिखित में से किस आक्रमणकारी ने काठियावाड़ के दक्षिणी तट पर आक्रमण किया और सोमनाथ मंदिर को लूट कर नष्ट किया ?
Correct Answer - गजनी का महमूद
Explanation - महमूद गजनवी ने 1025 ई० में सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया और इसे लूटकर नष्ट किया | उस समय का शासक भीम प्रथम था जो बिना लड़े भाग गया | महमूद गजनवी को बहुत धन की प्राप्ति हुई |
Question.8. किस भारतीय शासक को वर्ष 1001 ई० में महमूद गजनी ने पहले आक्रमण में पराजित किया था ?
Correct Answer - जयपाल
Explanation - महमूद गजनवी ने पहले आक्रमण में हिन्दुशाही शासक जयपाल को पराजित किया | जयपाल हार सहन न कर सका और आग में कूदकर आत्महत्या कर ली | इसके बाद उसका पुत्र आनंदपाल शासक बना |
Question.9. तराइन की दूसरी लड़ाई किस वर्ष में लड़ी गई थी ?
Correct Answer - 1192 ई०
Explanation - पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गोरी के बीच दो युद्ध हुए | प्रथम युद्ध 1191 ई० में पृथ्वीराज की विजय हुई और द्वितीय युद्ध 1192 ई० में मुहम्मद गोरी ने जीत हासिल की | पृथ्वीराज तृतीय को रायपिथौरा के नाम से भी जाना जाता है |
Question.10. किस सूफी संत को “महबूब-ए-इलाही” की उपाधि प्रदान की गई थी ?
Correct Answer - शेख निजामुद्दीन औलिया
Explanation - शेख निजामुद्दीन औलिया को उदार और सहिष्णु होने के कारण “महबूब-ए-इलाही” की उपाधि दी गई | उनके प्रमुख शिष्य अमीर खुसरो थे |
Question.11. वह मुस्लिम विजेता कौन था जिसने अपने सिक्कों पर हिन्दू-देवी लक्ष्मी की आकृति अंकित करवाई थी ?
Correct Answer - मोहम्मद गोरी
Explanation - मोहम्मद गोरी ने अपने सिक्कों पर हिन्दू देवी लक्ष्मी की आकृति अंकित करवाई | इसे देहलीवाल सिक्के कहा जाता था |
Question.12. महमूद गजनवी ने किस शासक को “ईश्वर का शत्रु” कहा है ?
Correct Answer - जयपाल
Explanation - महमूद गजनवी ने जयपाल को परास्त किया और उसके राज्य पर अधिकार किया | उसने जयपाल को ईश्वर का शत्रु कहा | जयपाल ने हार के बाद चिता में कूदकर आत्महत्या कर ली |
Question.13. किस शासक ने “यामीन-उदौला” और “आमीन-उल-मिल्लाह” की उपाधि धारण की थी ?
Correct Answer - महमूद गजनवी
Explanation - महमूद गजनवी ने “यामीन-उदौला” और “आमीन-उल-मिल्लाह” की उपाधि धारण की | यह उपाधि बगदाद के खलीफा ने प्रदान की थी |
Question.14. सोमनाथ मंदिर पर महमूद गजनवी ने कब आक्रमण किया था ?
Correct Answer - 1025 ईस्वी
Explanation - महमूद गजनवी ने 1025 ईस्वी में सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया | उस समय शासक भीम प्रथम था | सोमनाथ को प्रभास पाटन के नाम से भी जाना जाता है |
Question.15. किस शासक को “बुतसिकन” कहा जाता है ?
Correct Answer - महमूद गजनवी
Explanation - महमूद गजनवी को “बुतसिकन” कहा जाता है क्योंकि उसने कई मंदिरों और मूर्तियों को तोड़ा और नष्ट किया | बुतसिकन का अर्थ होता है – मूर्तियों को तोड़ने वाला |
Question.16. हिन्दू पौराणिक कथाओं में, निम्नलिखित में से कौन-सा भगवान विष्णु के दस अवतारों में से नहीं है ?
Correct Answer - गरुड़
Explanation - भगवान विष्णु के दस अवतार हैं: वराह, नरसिंह, वामन, कूर्म, परशुराम, बलराम, राम, बुद्ध, कल्कि | गरुड़ इनमें शामिल नहीं है |
Question.17. प्राचीन भारतीय दर्शन के अनुसार – पुरुषार्थ या जीवन के चार उद्देश्य में शामिल नहीं है :
Correct Answer - यश
Explanation - प्राचीन भारतीय दर्शन के अनुसार – पुरुषार्थ के चार उद्देश्य हैं: धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष | यश इनमें शामिल नहीं है | चार वर्ण: ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र का पहला उल्लेख ऋग्वेद के दसवें मंडल में मिलता है |
Question.18. पट्टचित्र कला रूप हिन्दू पौराणिक कथाओं में किस भगवान को समर्पित है ?
Correct Answer - भगवान जगन्नाथ
Explanation - पट्टचित्र कला भगवान जगन्नाथ को समर्पित है | यह कपड़े पर आधारित चित्रकला है |
Question.19. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित है ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी सही सुमेलित हैं
Explanation - तालीकोटा के युद्ध के समय सदाशिव शासक था | संगम वंश का संबंध देवराय प्रथम से है | अमुक्तमाल्यद पुस्तक कृष्णदेव राय ने लिखी थी | इसलिए सभी विकल्प सही सुमेलित हैं |
Question.20. महमूद गजनवी के भारत आक्रमण के समय विद्वान अलबरूनी ने किस महत्वपूर्ण ग्रन्थ की रचना की ?
Correct Answer - किताब-उल-हिन्द
Explanation - महमूद गजनवी के दरबार में अलबरूनी, फिरदौसी, उत्बी आदि विद्वान रहते थे | अलबरूनी ने भारत का अध्ययन किया और किताब-उल-हिन्द नामक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी | इसे तहकीक-ए-हिंदी भी कहा जाता है | यह तत्कालीन इतिहास जानने का प्रमुख साधन है |
👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇
👉👉Daily Current Affairs - Oneliners
👉👉Daily Current Affairs - Mock Test
👉👉Daily Static GK - Mock Test
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK) हिंदी साहित्य हिंदी व्याकरण Lucent - History Lucent - Geography Lucent - Polity Lucent - Economics Oneliners - History Oneliners - Geography Oneliners - Polity Oneliners - Economics SSC UPSSSC Railway UP RO/ARO UPTGT UPPGT
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK) हिंदी साहित्य हिंदी व्याकरण Lucent - History Lucent - Geography Lucent - Polity Lucent - Economics Oneliners - History Oneliners - Geography Oneliners - Polity Oneliners - Economics SSC UPSSSC Railway UP RO/ARO UPTGT UPPGT
