History One-liners GK Questions with Answer Part-38 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: अक्टूबर 13, 2025

History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner GK Questions-Answer

Question.1. मुस्लिम लीग की स्थापना निम्नलिखित में से किसके शासनकाल में हुई थी ?
Correct Answer - लार्ड मिन्टो द्वितीय
Explanation - लार्ड मिन्टो द्वितीय के शासनकाल में 1906 ई० में ढाका में आगा खां और सलीमुल्ला खां के नेतृत्व में मुस्लिम लीग की स्थापना की गई थी। इसी के शासनकाल में कांग्रेस में सूरत विभाजन हुआ और मार्ले-मिन्टो सुधार अधिनियम 1909 पारित किया गया।

Question.2. लार्ड हार्डिंग द्वितीय को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का कुलपति कब नियुक्त किया गया था ?
Correct Answer - 1916 ई०
Explanation - 1916 ई० में लार्ड हार्डिंग द्वितीय को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। इन्हीं के द्वारा इस विश्वविद्यालय की नींव रखी गई थी। प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत भी इन्हीं के कार्यकाल में हुई थी।

Question.3. कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन के समय वायसराय कौन था ?
Correct Answer - लार्ड चेम्सफोर्ड
Explanation - लार्ड चेम्सफोर्ड के कार्यकाल में कांग्रेस का लखनऊ अधिवेशन हुआ जिसकी अध्यक्षता अम्बिकाचरण मजूमदार ने की थी। इसी अधिवेशन में कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच लखनऊ समझौता हुआ और नरम दल तथा गरम दल एक हो गए। इनके शासनकाल में जलियांवाला बाग हत्याकांड (1919) भी हुआ।

Question.4. चौरी-चौरा कांड किस स्थान पर हुआ था, जिसके बाद गाँधीजी ने असहयोग आंदोलन वापस लिया था ?
Correct Answer - गोरखपुर – उत्तर प्रदेश
Explanation - चौरी-चौरा कांड उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 5 फरवरी 1922 को हुआ था। आंदोलनकारियों ने पुलिस थाने में आग लगा दी, जिससे कई पुलिसकर्मी मारे गए। इस हिंसक घटना के कारण महात्मा गाँधी ने 12 फरवरी 1922 को असहयोग आंदोलन वापस ले लिया।

Question.5. लाहौर जेल में किसके द्वारा भूख हड़ताल की गई थी और उसी से उसकी मृत्यु हो गई थी ?
Correct Answer - जतिनदास
Explanation - जतिनदास ने 13 जुलाई 1929 को लाहौर जेल में भूख हड़ताल शुरू की थी और 64वें दिन उनकी मृत्यु हो गई। यह हड़ताल भारतीय और अंग्रेज कैदियों के बीच भेदभाव के विरोध में की गई थी। यह घटना लार्ड इरविन के शासनकाल में हुई थी।

Question.6. “साम्प्रदायिक पंचाट” की घोषणा कब की गई थी ?
Correct Answer - 16 अगस्त 1932
Explanation -साम्प्रदायिक पंचाट” की घोषणा 16 अगस्त 1932 को रैम्जे मैकडोनाल्ड द्वारा की गई थी। इसके विरोध में महात्मा गाँधी ने भूख हड़ताल की, जिसके बाद 16 सितम्बर 1932 को गाँधीजी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के बीच पूना समझौता हुआ, जिसमें दलित वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया।

Question.7. किस आंदोलन को “अगस्त क्रांति” के नाम से जाना जाता है ?
Correct Answer - भारत छोड़ो आंदोलन
Explanation - भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत 8 अगस्त 1942 को लार्ड लिनलिथगो के शासनकाल में हुई थी। इसे ही “अगस्त क्रांति” कहा जाता है। 9 अगस्त 1942 को “ऑपरेशन जीरो ऑवर” के तहत सभी प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद अरुणा आसफ अली ने आंदोलन का नेतृत्व किया।

Question.8. शिमला सम्मेलन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया था ?
Correct Answer - मौलाना अबुल कलाम आजाद
Explanation - लार्ड वेवेल द्वारा 25 जून 1945 को शिमला में एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे शिमला सम्मेलन कहा गया। इसमें कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मौलाना अबुल कलाम आजाद ने किया था।

Question.9. शिक्षा से संबंधित “सैडलर आयोग” की स्थापना किसके शासनकाल में हुई थी ?
Correct Answer - लार्ड चेम्सफोर्ड
Explanation - लार्ड चेम्सफोर्ड के शासनकाल में 1917 में शिक्षा से संबंधित सैडलर आयोग की स्थापना की गई थी। इसी के शासनकाल में रोलेट एक्ट भी पारित किया गया था। इनका कार्यकाल 1916–1921 तक था।

Question.10. किसने घोषणा की थी कि जून 1948 तक प्रभुसत्ता भारतीयों के हाथों में सौंप दी जाएगी ?
Correct Answer - लार्ड क्लीमेंट एटली
Explanation - लार्ड क्लीमेंट एटली ब्रिटिश प्रधानमंत्री थे और लेबर पार्टी से संबंधित थे। 20 फरवरी 1947 को उन्होंने घोषणा की कि जून 1948 तक भारत की प्रभुसत्ता भारतीयों को सौंप दी जाएगी।

Question.11. “क्रिप्स प्रस्तावों” को “पोस्ट डेटेड चेक” की संज्ञा किसने दी थी ?
Correct Answer - महात्मा गाँधी
Explanation - महात्मा गाँधी ने क्रिप्स प्रस्तावों को “पोस्ट डेटेड चेक” कहा था। इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं – हिन्द स्वराज, माई एक्सपेरिमेंट विथ ट्रुथ, और नवजीवन

Question.12. “भारत के बालू से ही मैं कांग्रेस से बड़ा आंदोलन खड़ा कर दूँगा” यह कथन किसका है ?
Correct Answer - महात्मा गाँधी
Explanation - यह कथन महात्मा गाँधी का है। उन्होंने कहा था कि यदि भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव अस्वीकार किया गया, तो वे “भारत की बालू से भी कांग्रेस से बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।” उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में इंडियन ओपिनियन नामक पत्रिका प्रकाशित की थी, जिसके प्रथम संपादक मनसुखलाल नजर थे।

Question.13. पाकिस्तान का प्रस्ताव औपचारिक रूप से किस अधिवेशन में पारित हुआ था ?
Correct Answer - मुस्लिम लीग का लाहौर अधिवेशन (1940)
Explanation - 23 मार्च 1940 को मुस्लिम लीग का वार्षिक अधिवेशन लाहौर में हुआ था, जहाँ पाकिस्तान प्रस्ताव औपचारिक रूप से पारित किया गया। इस अधिवेशन की अध्यक्षता मुहम्मद अली जिन्ना ने की थी।

Question.14. “स्वराज पार्टी” की स्थापना किसने की थी ?
Correct Answer - मोतीलाल नेहरु और चितरंजन दास
Explanation - लार्ड रीडिंग के शासनकाल में मोतीलाल नेहरू और चितरंजन दास ने मिलकर स्वराज पार्टी की स्थापना की थी। इसे “कांग्रेस खिलाफत स्वराज पार्टी” के नाम से भी जाना जाता है। 1923 के चुनावों में इस पार्टी को मध्य प्रांत और बंगाल में पूर्ण बहुमत मिला।

Question.15. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का वायसराय कौन था ?
Correct Answer - लार्ड डफरिन
Explanation - लार्ड डफरिन के शासनकाल में 28 दिसम्बर 1885 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी। इसके संस्थापक ए.ओ. ह्यूम थे। व्योमेशचंद्र बनर्जी पहले अध्यक्ष और दादाभाई नौरोजी दूसरे अधिवेशन के अध्यक्ष थे।

Question.16. कौन-सा नेता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कभी नहीं चुना गया ?
Correct Answer - बाल गंगाधर तिलक
Explanation - बाल गंगाधर तिलक जी कभी कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं रहे। जबकि ऐनी बेसेंट कांग्रेस की प्रथम विदेशी महिला अध्यक्ष थीं और सरोजिनी नायडू प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष थीं।

Question.17. किस अधिवेशन में बाल गंगाधर तिलक ने कहा था — “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं उसे लेकर रहूँगा”?
Correct Answer - लखनऊ अधिवेशन - 1916
Explanation - लखनऊ अधिवेशन (1916) में बाल गंगाधर तिलक ने यह प्रसिद्ध कथन कहा था। इस अधिवेशन की अध्यक्षता अम्बिकाचरण मजूमदार ने की और नरम दल तथा गरम दल का पुनः मिलन हुआ।

Question.18. “कांग्रेस आंदोलन न तो लोगों द्वारा प्रेरित था, न ही उनके द्वारा योजनाबद्ध किया गया था” — यह कथन किसका था?
Correct Answer - सर सैय्यद अहमद खाँ
Explanation - सर सैय्यद अहमद खाँ ने यह कथन कहा था। उन्होंने अलीगढ़ आंदोलन चलाया और 1875 में अलीगढ़ एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना की, जो 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना।

Question.19. “कांग्रेस पतन की ओर है और मैं उसकी शांतिपूर्ण समाप्ति में सहयोग करना चाहता हूँ” — यह कथन किसका है?
Correct Answer - लार्ड कर्जन
Explanation - यह कथन लार्ड कर्जन का है। उनके शासनकाल में बंगाल विभाजन (1905) हुआ और प्राचीन भारतीय पुरातत्व संरक्षण अधिनियम भी पारित हुआ। लार्ड डफरिन के शासनकाल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी।

Question.20. लार्ड हार्डिंग द्वितीय को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का कुलपति कब नियुक्त किया गया था ?
Correct Answer - 1916 ई०
Explanation - 1916 ई० में लार्ड हार्डिंग द्वितीय को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। इन्हीं के द्वारा इस विश्वविद्यालय की नींव रखी गई थी। प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत भी इन्हीं के कार्यकाल में हुई थी।

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp