History One-liners GK Questions with Answer Part-37 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: अक्टूबर 12, 2025
History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner GK Questions-Answer
Question.1. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल उत्तर प्रदेश में स्थित है ?
Correct Answer - सारनाथ
Explanation - सारनाथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी नामक स्थान पर स्थित है। यहीं पर महात्मा बुद्ध जी द्वारा अपना प्रथम उपदेश दिया गया था जिस कारण इसे बौद्ध धर्म का पालना भी कहा जाता है।
Question.2. गौतम बुद्ध के जन्म स्थान के नाम से जाना वाला एक उपवन निम्नलिखित में से कौन-सा था ?
Correct Answer - लुम्बिनी
Explanation - गौतम बुद्ध जी का जन्म नेपाल के तराई मैदानों में स्थित लुम्बिनी नामक एक उपवन में हुआ था। इनकी माता का नाम महामाया देवी था और पिता शुद्धोधन शाक्य गण के राजा थे।
Question.3. निम्नलिखित में से किसके लिए बनाये गये नियमों को “विनयपिटक” नामक पुस्तक में लिखा गया है ?
Correct Answer - बौद्ध संघ
Explanation - बौद्ध धर्म में बुद्ध जी के शिक्षाओं का संकलन त्रिपिटकों में किया गया है। इनमें से विनय पिटक में बौद्ध संघ के नियमों का संकलन किया गया है। अन्य दो पिटक हैं सुत्त पिटक और अभिधम्म पिटक।
Question.4. निम्नलिखित में से किस स्थान पर महात्मा बुद्ध जी ने अपने चार आर्य सत्यों पर पहला उपदेश दिया था ?
Correct Answer - सारनाथ
Explanation - महात्मा बुद्ध जी ने अपने चार आर्य सत्यों पर पहला उपदेश सारनाथ में दिया था। इसीलिए इस स्थान को बौद्ध धर्म का पालना कहा जाता है। चार आर्य सत्य हैं – दुःख है, दुःख का कारण है, दुःख को खत्म किया जा सकता है, दुःख को समाप्त करने का मार्ग। अष्टांगिक मार्ग भी बुद्ध जी ने प्रतिपादित किया।
Question.5. अशोक के शासनकाल में 250 ई० पू० में पाटलिपुत्र में निम्नलिखित में कौन-सी बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया था ?
Correct Answer - तृतीय बौद्ध संगीति
Explanation - तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन सम्राट अशोक के शासनकाल में 250 ई० पू० में पाटलिपुत्र में किया गया था। इसकी अध्यक्षता मोग्ग्लिपुत्त तिस्स ने की थी। इसी संगीति में अभिधम्म पिटक का संकलन किया गया।
Question.6. निम्नलिखित में से किसकी पालक माता महाप्रजापति गौतमी पहली महिला थी, जिन्हें भिक्षुणी के रूप में चुना गया था ?
Correct Answer - बुद्ध
Explanation - महाप्रजापति गौतमी ने महामाया देवी के निधन के बाद बुद्ध जी का पालन-पोषण किया। इन्हें बौद्ध संघ में पहली भिक्षुणी के रूप में चुना गया। शिष्य आनंद के कहने पर बुद्ध जी ने महिलाओं को संघ में शामिल किया।
Question.7. प्रथम बौद्ध संगीति को निम्नलिखित में से किसके द्वारा संरक्षण दिया गया था ?
Correct Answer - अजातशत्रु
Explanation - प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन अजातशत्रु के शासनकाल में राजगृह में हुआ। इसकी अध्यक्षता महाकस्स्प ने की थी। बौद्ध संगीति का क्रम – राजगृह (अजातशत्रु), वैशाली (कालाशोक), पाटलिपुत्र (अशोक), कुण्डलवन (कनिष्क)।
Question.8. साँची में मनाया जाने वाला “चेथियागिरी विहार” निम्नलिखित में से किस धर्म से सम्बंधित त्यौहार है ?
Correct Answer - बौद्ध
Explanation - साँची में मनाया जाने वाला चेथियागिरी विहार बौद्ध धर्म से सम्बंधित है। यह त्यौहार बौद्ध भिक्षुओं और तीर्थयात्रियों को आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है। साँची मध्य प्रदेश में स्थित है।
Question.9. सर्वप्रथम बौद्ध ग्रन्थ किस भाषा में लिखे गये थे ?
Correct Answer - पालि
Explanation - सर्वप्रथम बौद्ध ग्रन्थ पालि भाषा में लिखे गए। महात्मा बुद्ध जी ने अपने उपदेश जनसाधारण की भाषा में दिए, जिससे लोग आसानी से समझ सकते थे। जैन ग्रंथ प्राकृत भाषा में थे।
Question.10. गंगैकोंडचोलपुरम या गंगा के विजेता की उपाधि निम्नलिखित में से किसके द्वारा धारण की गयी थी ?
Correct Answer - राजेंद्र चोल
Explanation - राजेंद्र चोल ने गंगा घाटी पर अभियान किया और विजय प्राप्त की। उन्होंने गंगैकोंडचोलपुरम की स्थापना की और गंगैकोंडचोल की उपाधि धारण की। यहाँ वृहदेश्वर मंदिर का निर्माण कराया।
Question.11. मध्य प्रदेश में खजुराहो के स्मारक निम्नलिखित में से किस वंश से सम्बंधित हैं ?
Correct Answer - चंदेल
Explanation - खजुराहो के स्मारक चंदेल वंश के शासकों ने बनवाए। नन्नुक ने चंदेल वंश की स्थापना की। मंदिरों का निर्माण चंदेल शासकों के द्वारा किया गया।
Question.12. देवी निशुम्भासुदिनी का मंदिर निम्नलिखित में से किस वंश के द्वारा करवाया गया था ?
Correct Answer - चोल वंश
Explanation - देवी निशुम्भासुदिनी का मंदिर चोल वंशीय शासक विजयालय ने बनवाया। चोल शासक मुख्यतः पल्लवों के सामंत हुआ करते थे।
Question.13. हर्यंक वंश का एक शासक अजातशत्रु निम्लिखित में से किसका पुत्र था ?
Correct Answer - बिम्बिसार
Explanation - अजातशत्रु बिम्बिसार का पुत्र था। हर्यंक वंश को बिम्बिसार ने स्थापित किया। अजातशत्रु ने अपने पिता की हत्या की और उसके बाद उदायिन ने उसकी हत्या कर दी। इसलिए इसे पितृहन्ता वंश कहा जाता है।
Question.14. प्रसिद्ध चिकित्सक जीवक को निम्नलिखित में से किस शासक के द्वारा नियुक्त किया गया था ?
Correct Answer - बिम्बिसार
Explanation - चिकित्सक जीवक को बिम्बिसार ने नियुक्त किया। उसे अवंति के शासक चंदप्रद्योत के पीलिया रोग का इलाज करने भेजा गया।
Question.15. नन्द वंश का अंतिम शासक निम्नलिखित में से कौन-सा था ?
Correct Answer - घनानंद
Explanation - घनानंद नन्द वंश का अंतिम शासक था। वह महापदमनन्द का पुत्र था। सिकंदर ने उनके शासनकाल में आक्रमण किया लेकिन विशाल सेना देखकर आगे नहीं बढ़ा। चाणक्य ने चन्द्रगुप्त मौर्य की सहायता से नन्द वंश का विनाश किया और मौर्य वंश की स्थापना की।
Question.16. हड़प्पावासियों को वर्तमान राजस्थान से कौन-सी धातु प्राप्त हुई थी ?
Correct Answer - कॉपर (तांबा)
Explanation - हड़प्पावासी राजस्थान के खेतड़ी क्षेत्र से तांबा प्राप्त करते थे।
Question.17. प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख शहर लोथल निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है ?
Correct Answer - गुजरात
Explanation - लोथल प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता का प्रमुख शहर है, जो गुजरात में भोगवा नदी के तट पर स्थित है। यह बंदरगाह था जहाँ से अन्य देशों के साथ व्यापार किया जाता था।
Question.18. वैदिक सिद्धांत के अनुसार निम्न में से कौन-सा गलत है ?
Correct Answer - ब्राह्मण या पुजारियों की उत्पत्ति पुरुष के कानों से हुई थी
Explanation - वैदिक सिद्धांत के अनुसार – महापुरुष के मुख से ब्राह्मण, भुजाओं से क्षत्रिय, जाघों से वैश्य और पैरों से शुद्र की उत्पत्ति हुई। इसलिए ब्राह्मण के कानों से उत्पत्ति गलत है।
Question.19. वेदांगों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द “अनुष्ठान” को दर्शाता है ?
Correct Answer - कल्प
Explanation - वेदांग की संख्या छः है – शिक्षा, कल्प, ज्योतिष, व्याकरण, निरुक्त, छंद। इनमें से कल्प शब्द अनुष्ठान को दर्शाता है।
Question.20. निम्नलिखित नदियों में से किसे वैदिक काल में परुष्णी के नाम से जाना जाता था ?
Correct Answer - रावी
Explanation - रावी नदी को वैदिक काल में परुष्णी के नाम से जाना जाता था। चिनाब को अस्किनी, व्यास को विपासा और सतलज को शतुद्री कहा जाता था। ऋग्वैदिक काल में इन्द्र प्रमुख देवता थे, जबकि उत्तर वैदिक काल में प्रजापति प्रमुख देवता बन गए।
👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇
👉👉Daily Current Affairs - Oneliners
👉👉Daily Current Affairs - Mock Test
👉👉Daily Static GK - Mock Test
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK) हिंदी साहित्य हिंदी व्याकरण Lucent - History Lucent - Geography Lucent - Polity Lucent - Economics Oneliners - History Oneliners - Geography Oneliners - Polity Oneliners - Economics SSC UPSSSC Railway UP RO/ARO UPTGT UPPGT
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK) हिंदी साहित्य हिंदी व्याकरण Lucent - History Lucent - Geography Lucent - Polity Lucent - Economics Oneliners - History Oneliners - Geography Oneliners - Polity Oneliners - Economics SSC UPSSSC Railway UP RO/ARO UPTGT UPPGT