Geography One-liners GK Questions with Answer Part-36 : One-liners Geography GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: अक्टूबर 09, 2025

Geography One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 Geography GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

Geography One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 Geography GK Questions
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको Geography GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

Geography Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner GK Questions-Answer

Question.1. निम्नलिखित में से किस शहर को “त्योहारों का नगर” कहा जाता है ?
Correct Answer - मदुरै
Explanation - मदुरै को “त्योहारों का नगर” कहा जाता है | जबकि देहरादून को लीची नगर, अमृतसर को स्वर्ण मंदिर का शहर और जयपुर को पिंक सिटी या गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है |

Question.2. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
Correct Answer - भारत का पेरिस – जोधपुर
Explanation - भारत का पेरिस, जयपुर को कहा जाता है और इसे पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है | अलीगढ़ को ताला नगरी और अमृतसर को गोल्डन सिटी कहा जाता है | अन्य सभी विकल्प सही सुमेलित हैं |

Question.3. निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति दीपावली को शोक के रूप में मनाती है ?
Correct Answer - थारु जनजाति
Explanation - थारु जनजाति दीपावली को शोक के रूप में मनाती है | मिथन नामक त्यौहार नागा जनजाति के द्वारा मनाया जाता है | जबकि टोडा जनजाति नीलगिरी की पहाड़ियों पर निवास करती है और यह मुख्य रूप से भैंस पालन करती है |

Question.4. भारत की किस जनजाति को "वृत्तीय जनजाति” कहा जाता है ?
Correct Answer - गोंड जनजाति
Explanation - गोंड जनजाति को "वृत्तीय जनजाति" कहा जाता है क्योंकि यह अपने गांवों को वृत्ताकार रूप में बसाती है | यह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ हिस्सों में पाई जाती है |

Question.5. "संथाल जनजाति" भारत के किस राज्य में पाई जाती है ?
Correct Answer - पश्चिम बंगाल
Explanation - संथाल जनजाति मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और असम के कुछ क्षेत्रों में पाई जाती है | यह भारत की प्रमुख आदिवासी जनजातियों में से एक है |

Question.6. "रविदास" जनजाति भारत के किस राज्य में पाई जाती है ?
Correct Answer - उत्तर प्रदेश
Explanation - रविदास जनजाति मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में पाई जाती है | यह समुदाय अपने समाज सुधारक संत रविदास के उपदेशों से प्रभावित है |

Question.7. भारत के प्रथम राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना कब की गयी थी ?
Correct Answer - 1935 ई० में
Explanation - भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान 1935 ई० में स्थापित हुआ था | इसका नाम जिम कार्बेट नेशनल पार्क है जिसे पहले हेली नेशनल पार्क कहा जाता था | यह उत्तराखंड में स्थित है | देश में सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में हैं जिसे टाइगर स्टेट कहा जाता है |

Question.8. भारत का सबसे बड़ा नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है ?
Correct Answer - जम्मू-कश्मीर
Explanation - भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान हेमिस नेशनल पार्क है जो जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित है | जबकि भारत का सबसे बड़ा बाघ अभयारण्य नागार्जुन सागर (आंध्र प्रदेश) में स्थित है |

Question.9. निम्नलिखित में में कौन-सा सही सुमेलित है ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी सही सुमेलित हैं
Explanation - पलामू अभयारण्य – झारखंड, कैमूर वन्यजीव अभयारण्य – बिहार, और नल सरोवर अभयारण्य – गुजरात; ये सभी सही सुमेलित हैं | अन्य उदाहरण: चंद्रप्रभा अभयारण्य – उत्तर प्रदेश, भद्रा और तुंगभद्रा अभयारण्य – कर्नाटक, रणथम्भौर अभयारण्य – राजस्थान |

Question.10. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
Correct Answer - गिर राष्ट्रीय उद्यान – राजस्थान
Explanation - गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात में स्थित है, न कि राजस्थान में | बाकी सभी युग्म सही हैं | राजस्थान में प्रमुख अभयारण्य – घाना पक्षी विहार और रणथम्भौर अभयारण्य हैं |

Question.11. कौन-से दो राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम राज्य में स्थित हैं ?
Correct Answer - मानस और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
Explanation - मानस राष्ट्रीय उद्यान और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान दोनों ही असम राज्य में स्थित हैं | ये दोनों यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी हैं |

Question.12. निम्नलिखित में से कौन-सा अभयारण्य उसके सही स्थान सुमेलित नहीं है ?
Correct Answer - पेरियार अभयारण्य – हिमाचल प्रदेश
Explanation - पेरियार अभयारण्य केरल राज्य में स्थित है | जबकि सिमलीपाल अभयारण्य – उड़ीसा, इंदिरा गांधी अभयारण्य – तमिलनाडु, और पंचमढ़ी अभयारण्य – मध्य प्रदेश सही सुमेलित हैं |

Question.13. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
Correct Answer - भगवान महावीर उद्यान – केरल
Explanation - भगवान महावीर उद्यान गोवा में स्थित है | अन्य सही सुमेलित युग्म हैं – डाम्फा अभयारण्य – मिजोरम, सुल्तानपुर झील अभयारण्य – हरियाणा, रोहिला राष्ट्रीय उद्यान – हिमाचल प्रदेश |

Question.14. किस राज्य में नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान स्थित है ?
Correct Answer - कर्नाटक
Explanation - नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक राज्य में स्थित है | जबकि उड़ीसा में सिमलीपाल और चिल्का अभयारण्य स्थित हैं |

Question.15. किस राज्य में सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान स्थित है ?
Correct Answer - पश्चिम बंगाल
Explanation - सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल में स्थित है | यह विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा क्षेत्र है और रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है |

Question.16. कौन-से उद्यान या अभयारण्य राजस्थान में स्थित हैं ?
Correct Answer - घाना पक्षी विहार, कुम्भलगढ़ अभयारण्य, रणथम्भौर अभयारण्य
Explanation - ये तीनों अभयारण्य राजस्थान में स्थित हैं | इसी प्रकार से वेदांतगल अभयारण्य, इंदिरा गांधी अभयारण्य और मदुमलाई अभयारण्य तीनों तमिलनाडु में स्थित हैं |

Question.17. प्रमुख फसलों और उनके जन्मस्थान को सही से सुमेलित कीजिये ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी सही सुमेलित हैं
Explanation - धान – भारत, मक्का – मध्य अमेरिका, उड़द – भारत | अन्य उदाहरण: मसूर, सोयाबीन, चाय – चीन; अमरूद – अमेरिका; टमाटर – मेक्सिको; बाजरा – अफ्रीका | भारत को कई फसलों का जन्मदाता कहा जाता है जैसे – धान, उरद, मूंग, ज्वार, गन्ना आदि |

Question.18. कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
Correct Answer - केन्द्रीय रेशम अनुसन्धान केंद्र – देहरादून
Explanation - केन्द्रीय रेशम अनुसन्धान केंद्र मैसूर में स्थित है | अन्य युग्म सही हैं: केन्द्रीय चावल अनुसन्धान केंद्र – कटक, केन्द्रीय कपास अनुसन्धान केंद्र – नागपुर, केन्द्रीय आलू अनुसन्धान केंद्र – शिमला |

Question.19. कौन-सा युग्म सही सुमेलित है ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी सही सुमेलित हैं
Explanation - भारतीय गन्ना अनुसन्धान केंद्र – लखनऊ, भारतीय दलहन अनुसन्धान केंद्र – कानपुर, और भारतीय तिलहन अनुसन्धान केंद्र – हैदराबाद; सभी सही सुमेलित हैं |

Question.20. कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?
Correct Answer - राष्ट्रीय जूट अनुसन्धान केंद्र – कानपुर
Explanation - राष्ट्रीय जूट अनुसन्धान केंद्र बैरकपुर में स्थित है | अन्य सही हैं: राष्ट्रीय चाय अनुसन्धान केंद्र – जोरहट, राष्ट्रीय कॉफी अनुसन्धान केंद्र – चिकमंगलूर, राष्ट्रीय रबर अनुसन्धान केंद्र – कोट्टायम |

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp