Economics One-liners GK Questions with Answer Part-36 : One-liners Economics GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: अक्टूबर 09, 2025

Economics One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 Economics GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

Economics One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 Economics GK Questions
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको Economics GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

Economics Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner GK Questions-Answer

Question.1. 'नाबार्ड' एक संस्था है, यह किस क्षेत्र से संबंधित रहती है?
Correct Answer - कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास से
Explanation - नाबार्ड (NABARD) एक संस्था है जो कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास से संबंधित है। इसका पूरा नाम National Bank for Agriculture and Rural Development है, जो ग्रामीण वित्त और विकास परियोजनाओं को प्रोत्साहित करता है।

Question.2. 'विश्व व्यापार संगठन' की स्थापना कब हुई थी?
Correct Answer - 1 जनवरी 1995
Explanation - विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना 1 जनवरी 1995 को हुई थी। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नियमों को निर्धारित करना और सदस्य देशों के बीच व्यापार विवादों का समाधान करना है।

Question.3. पी.सी. महालनोबिस मॉडल का संबंध किस पंचवर्षीय योजना से है?
Correct Answer - दूसरी पंचवर्षीय योजना
Explanation - पी.सी. महालनोबिस मॉडल का संबंध दूसरी पंचवर्षीय योजना से है, जिसमें भारत में औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया था।

Question.4. भारत ने पंचवर्षीय योजनाओं का प्रारूप कहाँ से लिया?
Correct Answer - रूस से
Explanation - भारत ने पंचवर्षीय योजनाओं का प्रारूप रूस से लिया था। भारत में पहली पंचवर्षीय योजना 1951 में शुरू की गई थी।

Question.5. 'योजना आयोग' का अध्यक्ष कौन होता है?
Correct Answer - प्रधानमंत्री
Explanation - योजना आयोग की स्थापना 1950 में हुई थी। इसका उद्देश्य देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास हेतु योजनाएं बनाना था, और इसका अध्यक्ष सदैव भारत का प्रधानमंत्री होता था।

Question.6. विद्यालयों में 'मिड डे मील' की शुरुआत कब से की गई थी?
Correct Answer - 15 अगस्त 1995 से
Explanation - मिड डे मील योजना की शुरुआत 15 अगस्त 1995 से की गई थी, ताकि स्कूलों में बच्चों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जा सके और उनकी उपस्थिति बढ़े।

Question.7. 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' को पहले किस नाम से जाना जाता था?
Correct Answer - इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया
Explanation - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई थी। इससे पहले इसे इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया कहा जाता था, जिसकी स्थापना 1921 में हुई थी।

Question.8. 'प्रथम पंचवर्षीय योजना' किस मॉडल पर आधारित थी?
Correct Answer - हैरॉल्ड-डॉमर मॉडल
Explanation - प्रथम पंचवर्षीय योजना हैरॉल्ड-डॉमर मॉडल पर आधारित थी, जिसका उद्देश्य भारत में विकास की स्थायी गति सुनिश्चित करना था।

Question.9. 'द्वितीय पंचवर्षीय योजना' किस मॉडल पर आधारित थी?
Correct Answer - महालनोबिस मॉडल
Explanation - द्वितीय पंचवर्षीय योजना महालनोबिस मॉडल पर आधारित थी, जिसमें औद्योगिकीकरण और भारी उद्योगों के विकास पर जोर दिया गया था।

Question.10. भारत का प्राचीनतम विशाल उद्योग कौन सा है?
Correct Answer - सूती वस्त्र उद्योग
Explanation - भारत का प्राचीनतम विशाल उद्योग सूती वस्त्र उद्योग है, जो भारत की अर्थव्यवस्था की एक प्रमुख धारा मानी जाती है।

Question.11. आंतरिक व्यापार का संबंध किस क्षेत्र से है?
Correct Answer - मार्केट से
Explanation - आंतरिक व्यापार का अर्थ है किसी देश की सीमाओं के भीतर होने वाला व्यापार। इसमें वस्तुओं और सेवाओं की खरीद-बिक्री एक ही देश में होती है।

Question.12. मंदड़िया और तेजड़िया किस क्षेत्र से संबंधित हैं?
Correct Answer - स्टॉक मार्केट या शेर बाजार से
Explanation - मंदड़िया और तेजड़िया शब्द स्टॉक मार्केट से संबंधित हैं। ये क्रमशः बाजार में गिरावट और तेजी की स्थिति को दर्शाते हैं।

Question.13. 'बुल' तथा 'बियर' किस क्षेत्र से संबंधित हैं?
Correct Answer - शेर बाजार या स्टॉक मार्केट से
Explanation - 'बुल' और 'बियर' शब्द शेयर बाजार के लिए उपयोग किए जाते हैं। 'बुल' का अर्थ बाजार में तेजी और 'बियर' का अर्थ बाजार में गिरावट है।

Question.14. 'स्मार्ट मनी' किसे कहा जाता है?
Correct Answer - क्रेडिट को
Explanation - स्मार्ट मनी का तात्पर्य क्रेडिट से है, जो व्यापार और निवेश के लिए प्रयुक्त धनराशि होती है।

Question.15. भारतीय मुद्रा का नया प्रतीक किसने डिजाइन किया?
Correct Answer - उदय कुमार
Explanation - भारतीय मुद्रा का नया प्रतीक () उदय कुमार ने डिजाइन किया था। इसे 2010 में आधिकारिक रूप से अपनाया गया।

Question.16. किसी अर्थव्यवस्था में होने वाला मात्रात्मक परिवर्तन क्या कहलाता है?
Correct Answer - आर्थिक संवृद्धि
Explanation - मात्र जीडीपी, उत्पादन, निवेश आदि की संख्या में वृद्धि को आर्थिक संवृद्धि कहा जाता है, इसमें गुणवत्ता या कल्याण का पहलू शामिल नहीं होता।

Question.17. प्रति व्यक्ति समग्र उत्पादन एवं प्रति व्यक्ति भौतिक पूँजी में वृद्धि किसे दर्शाती है?
Correct Answer - आर्थिक संवृद्धि
Explanation - जब प्रति व्यक्ति समग्र उत्पादन एवं भौतिक पूँजी दोनों में वृद्धि होती है, तो यह आर्थिक संवृद्धि को दर्शाता है।

Question.18. यदि किसी देश में तीव्र पूँजी निर्माण हो रहा हो, तो अर्थव्यवस्था पर मुख्य प्रभाव क्या होगा?
Correct Answer - आर्थिक संवृद्धि अनिवार्य रूप से बढ़ेगी
Explanation - पूँजी निर्माण से उत्पादन क्षमता बढ़ती है, जिससे आर्थिक संवृद्धि दर में वृद्धि होती है।

Question.19. किसी देश के लिए आर्थिक संवृद्धि का सबसे उपयुक्त मापदण्ड क्या है?
Correct Answer - प्रति व्यक्ति वास्तविक आय
Explanation - प्रति व्यक्ति वास्तविक आय आर्थिक संवृद्धि का सर्वोत्तम मापदण्ड है, क्योंकि यह देश की कुल वास्तविक आय को कुल जनसंख्या से विभाजित कर दर्शाती है।

Question.20. भारतीय अर्थव्यवस्था ने सर्वाधिक वार्षिक संवृद्धि दर (~9.6%) किस वर्ष प्राप्त की?
Correct Answer - 2006-07
Explanation - 2006-07 में वैश्विक मांग, निवेश वृद्धि और सेवा क्षेत्र के विस्तार के कारण भारत की GDP संवृद्धि दर लगभग 9.6% रही।

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp