Polity One-liners GK Questions with Answer Part-23 : One-liners Polity GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: सितंबर 22, 2025

Polity One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 Polity GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitve Exams

Polity One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 Polity GK Questions
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको Polity GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

Polity Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner Polity GK Questions-Answer

Question.1. किस वर्ष कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल नेहरू और बाकी के आठ कांग्रेस नेताओं ने भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार किया था?
Correct Answer - 1928
Explanation - 1928 में मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता में कांग्रेस की एक समिति ने भारतीय संविधान का पहला मसौदा तैयार किया, जिसे नेहरू रिपोर्ट कहते हैं। यह भारत के लिए स्वशासन का पहला संविधान था।

Question.2. किस वर्ष में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संविधान सभा की मांग की थी?
Correct Answer - 1934
Explanation - 1934 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पहली बार संविधान सभा के गठन की मांग की, ताकि भारत में संविधान बनाने के लिए एक चुनी हुई सभा हो।

Question.3. किसने उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया था, जिसको बाद में भारत के संविधान की प्रस्तावना के रूप में ग्रहण किया गया?
Correct Answer - पं. जवाहर लाल नेहरू
Explanation - पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 13 दिसंबर 1946 को उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया, जिसे बाद में संविधान की प्रस्तावना के रूप में स्वीकार किया गया।

Question.4. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उद्देश्य प्रस्ताव कब पेश किया था?
Correct Answer - 13 दिसंबर 1946
Explanation - 13 दिसंबर 1946 को नेहरू ने संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया था, जो भारत के संविधान की प्रस्तावना की नींव बना।

Question.5. 1946 में, किसे भारतीय संविधान सभा का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था?
Correct Answer - डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
Explanation - डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को भारतीय संविधान सभा का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Question.6. भारत में पहला संविधान सभा का चुनाव कब हुआ था?
Correct Answer - 1946
Explanation - संविधान सभा के सदस्यों का पहला चुनाव 1946 में हुआ था, जिसमें भारतीय प्रतिनिधि चुने गए।

Question.7. यदि पंचायत भंग कर दी जाए तो चुनाव कितने समय में कराना होता है?
Correct Answer - 6 महीने
Explanation - अगर कोई पंचायत कार्यकाल से पहले भंग कर दी जाती है, तो 6 महीने के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य है (अनुच्छेद 243E(3))।

Question.8. पंचायत चुनाव किसके अधीन होते हैं?
Correct Answer - राज्य निर्वाचन आयोग
Explanation - पंचायती चुनाव कराने की जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग की होती है, जो अनुच्छेद 243K के तहत गठित किया जाता है।

Question.9. पंचायती राज में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण है?
Correct Answer - 50% (कुछ राज्यों में)
Explanation - संविधान में 33% आरक्षण अनिवार्य है, परंतु कई राज्यों ने 50% तक आरक्षण महिलाओं के लिए बढ़ा दिया है।

Question.10. ‘ग्राम सभा’ का गठन किसके द्वारा होता है?
Correct Answer - ग्राम के वयस्क मतदाताओं द्वारा
Explanation - ग्राम सभा एक ऐसा निकाय है जिसमें ग्राम के 18 वर्ष से ऊपर के सभी मतदाता सदस्य होते हैं। यह पंचायत को नियंत्रित और मार्गदर्शन करता है।

Question.11. ग्राम सभा का प्रमुख कौन होता है?
Correct Answer - सरपंच
Explanation - ग्राम सभा का प्रमुख आमतौर पर ग्राम पंचायत का सरपंच या प्रधान होता है। वह सभा की बैठकों की अध्यक्षता करता है और पंचायत के निर्णयों की जानकारी देता है।

Question.12. पंचायतों को वित्तीय सहायता कौन देता है?
Correct Answer - राज्य वित्त आयोग
Explanation - राज्य वित्त आयोग का गठन हर 5 वर्षों में राज्यपाल द्वारा किया जाता है। यह आयोग पंचायतों को मिलने वाली वित्तीय सहायता का निर्धारण करता है।

Question.13. विधान परिषदों में सर्वप्रथम किस अधिनियम के अंतर्गत भारतीयों को प्रतिनिधित्व दिया गया?
Correct Answer - 1909 के अधिनियम के अंतर्गत
Explanation - 1909 के अधिनियम के अंतर्गत भारतीयों को विधान परिषदों में प्रतिनिधित्व दिया गया था, जो भारतीय राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम था।

Question.14. 15 अगस्त 1947 और 26 जनवरी 1950 के बीच भारत का राजनीतिक दर्जा क्या था?
Correct Answer - ब्रिटिश राष्ट्र का एक अधिराज्य
Explanation - 15 अगस्त 1947 से 26 जनवरी 1950 तक भारत ब्रिटिश राष्ट्र का एक अधिराज्य था। इसका मतलब था कि भारत स्वतंत्र था लेकिन ब्रिटिश साम्राज्य के सदस्य के रूप में।

Question.15. किसकी अनुमति से कोई भारतीय नागरिक विदेशी सरकार से कोई उपाधि या सम्मान प्राप्त कर सकता है?
Correct Answer - भारत के राष्ट्रपति की अनुमति से
Explanation - कोई भारतीय नागरिक विदेशी सरकार से उपाधि या सम्मान प्राप्त करने के लिए भारत के राष्ट्रपति से अनुमति लेता है।

Question.16. संविधान के किस संशोधन द्वारा मौलिक अधिकारों की संख्या घटा दी गई?
Correct Answer - 44वें संविधान संशोधन द्वारा
Explanation - 44वें संविधान संशोधन के द्वारा कुछ मौलिक अधिकारों को घटाया गया था।

Question.17. राजस्थान उच्च न्यायालय कहां स्थित है?
Correct Answer - जोधपुर
Explanation - राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में स्थित है।

Question.18. भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
Correct Answer - सुकुमार सेन
Explanation - सुकुमार सेन भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त थे, जिन्होंने भारतीय चुनाव प्रणाली की नींव रखी।

Question.19. भारत की संविधान समिति ने संविधान का गठन किस योजना के तहत किया?
Correct Answer - केविनेट मिशन योजना
Explanation - भारत की संविधान समिति का गठन केविनेट मिशन योजना के तहत किया गया था।

Question.20. समान दाय और नि:शुल्क विधि सहायता का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है?
Correct Answer - अनुच्छेद 39(A)
Explanation - संविधान के अनुच्छेद 39(A) में समान दाय और नि:शुल्क विधि सहायता का प्रावधान किया गया है।

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp