History One-liners GK Questions with Answer Part-19 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: सितंबर 09, 2025

History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer

Question.1. ऋग्वेद में उल्लिखित प्रसिद्ध “दस राजाओं का युद्ध” निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर लड़ा गया था ?
Correct Answer - रावी
Explanation - दस राजाओं का प्रसिद्ध युद्ध रावी नदी (परुष्णी) के तट पर लड़ा गया था। इस युद्ध में राजा सुदास की विजय हुई थी।

Question.2. निम्नलिखित में से किन वेदों के संकलन को “वेदत्रयी” कहा जाता है ?
Correct Answer - ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद
Explanation - ऋग्वेद, सामवेद और यजुर्वेद को सम्मिलित रूप से वेदत्रयी कहा जाता है। वेदों को संहिता भी कहा जाता है।

Question.3. ऋग्वेद में सबसे अधिक बार किस देवता का उल्लेख किया गया है ?
Correct Answer - इन्द्र
Explanation - ऋग्वेद में इन्द्र देवता का सबसे अधिक बार उल्लेख किया गया है। इन्हें वज्रधर भी कहा जाता है।

Question.4. निम्नलिखित में से किस नदी को नदीतमा, मातेतमा आदि नामों के पुकारा गया है ?
Correct Answer - सरस्वती
Explanation - सरस्वती नदी को नदीतमा और मातेतमा नामों से पुकारा गया है। इसे सभी नदियों में सबसे पवित्र माना जाता था।

Question.5. ऋग्वेद में किस नदी का उल्लेख सर्वाधिक बार किया गया है ?
Correct Answer - सिन्धु
Explanation - ऋग्वेद में सिन्धु नदी का सर्वाधिक बार उल्लेख हुआ है। इसे हिरण्यनी भी कहा गया है क्योंकि इसमें सोना पाया जाता था। इसके किनारे मोहनजोदड़ो और चन्हुदड़ो जैसे स्थल स्थित थे।

Question.6. दिल्ली सल्तनत का कौन-सा शासक था जिसने अपने आपको खलीफा घोषित किया ?
Correct Answer - मुबारकशाह खिलजी
Explanation - मुबारकशाह खिलजी ने स्वयं को खलीफा घोषित किया था। उसने खिलाफत-उल-लाह की उपाधि भी धारण की थी।

Question.7. निम्नलिखित में से कौन-सा शासक था जिसे नग्न स्त्री-पुरुष की सांगत पसंद थी ?
Correct Answer - मुबारकशाह खिलजी
Explanation - मुबारकशाह खिलजी नग्न स्त्री-पुरुष की सांगत पसंद करता था। वह कभी-कभी स्त्रियों के वस्त्र पहनकर दरबार में आता था। इसे नंगा फकीर भी कहा जाता है।

Question.8. निम्नलिखित में से किस शासक को तुगलक वंश का संस्थापक माना जाता है ?
Correct Answer - गयासुद्दीन तुगलक
Explanation - गयासुद्दीन तुगलक को तुगलक वंश का संस्थापक माना जाता है। यह दिल्ली सल्तनत का पहला शासक था जिसने गाजी की उपाधि धारण की थी।

Question.9. निजामुद्दीन औलिया ने किस सुल्तान के बारे में कहा था कि “दिल्ली अभी दूर है” ?
Correct Answer - गयासुद्दीन तुगलक
Explanation - निजामुद्दीन औलिया का गयासुद्दीन तुगलक से मनमुटाव हो गया था, जिसके कारण उन्होंने प्रसिद्ध कथन “दिल्ली अभी दूर है” कहा था।

Question.10. सिचाईं के लिए नहरों का निर्माण करने वाला दिल्ली का पहला सुल्तान कौन था ?
Correct Answer - गयासुद्दीन तुगलक
Explanation - गयासुद्दीन तुगलक दिल्ली का पहला सुल्तान था जिसने सिचाई हेतु नहरों का निर्माण करवाया और किसानों की स्थिति सुधारने का प्रयास किया।

Question.11. निम्नलिखित में से कौन बम्बई का संस्थापक माना जाता है ?
Correct Answer - गेराल्ड अंगियार
Explanation - गेराल्ड अंगियार को बम्बई का वास्तविक संस्थापक माना जाता है। इसी ने बम्बई की किलेबंदी करवाई थी।

Question.12. किस अंग्रेज डॉक्टर ने शाहजहाँ की लड़की का सफलतापूर्वक इलाज किया था ?
Correct Answer - गैब्रियल बफ्टन
Explanation - गैब्रियल बफ्टन शाहजहाँ के शासनकाल में भारत आया था। इसने शाहजहाँ की बेटी का सफल इलाज किया जिसके बाद अंग्रेजों को बिना चुंगी के व्यापार की अनुमति मिली।

Question.13. निम्नलिखित में से कौन-से यूरोपीय यात्री भारत में सबसे पहले आये और सबसे बाद में गये ?
Correct Answer - पुर्तगाली
Explanation - भारत में सबसे पहले पुर्तगाली 1498 ई. में आए थे और सबसे अंत में 1961 ई. में भारत से वापस गए।

Question.14. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित है ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी
Explanation - 1857 ई. के विद्रोह में बहादुरशाह जफ़र - दिल्ली, बेगम हजरत महल - लखनऊ, और कुँअर सिंह - बिहार से नेतृत्व कर रहे थे। ये सभी सही सुमेलित हैं।

Question.15. 1857 ई. के विद्रोह में किस आन्दोलनकारी को पकड़ने के लिए अंग्रेज सरकार ने 50000 रु. का इनाम रखा था ?
Correct Answer - मौलवी अहमदुल्ला
Explanation - मौलवी अहमदुल्ला ने 1857 के विद्रोह में फ़ैजाबाद से नेतृत्व किया था। इन्हें पकड़ने के लिए अंग्रेज सरकार ने 50,000 रु. का इनाम रखा था।

Question.16. “यदि समाज में क्रांति लानी हो तो क्रांति का नेतृत्व नवयुवकों के हाथ में दे दो” यह कथन किसके द्वारा कहा गया था ?
Correct Answer - जोसफ मैजिनी
Explanation - यह कथन जोसफ मैजिनी द्वारा कहा गया था। इन्होंने “यंग इटली” संगठन की स्थापना की और युवाओं को क्रांति का आधार माना।

Question.17. निम्नलिखित में से किसके द्वारा जर्मनी का एकीकरण किया गया था ?
Correct Answer - बिस्मार्क
Explanation - बिस्मार्क प्रशा का प्रधानमंत्री था जिसने विलियम प्रथम के नेतृत्व में जर्मनी का एकीकरण किया। भारत में सरदार वल्लभभाई पटेल को “भारत का बिस्मार्क” कहा जाता है।

Question.18. विश्व में सर्वप्रथम किसके द्वारा “समाजवाद” शब्द का प्रयोग किया गया था ?
Correct Answer - रोबर्ट ओवन
Explanation - रोबर्ट ओवन ने सबसे पहले “समाजवाद” शब्द का प्रयोग किया था। इन्हें आदर्शवादी समाजवाद का प्रवक्ता कहा जाता है।

Question.19. रूस के शासक को निम्नलिखित में से किस नाम से पुकारा जाता था ?
Correct Answer - जार
Explanation - रूस के शासक को जार कहा जाता था। अलेक्जेंडर द्वितीय को “जार मुक्तिदाता” कहा जाता था और अंतिम शासक जार निकोलस द्वितीय था।

Question.20. “दास कैपिटल” और “कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो” नामक पुस्तकें किसके द्वारा लिखी गयी थी ?
Correct Answer - कार्लमार्क्स
Explanation - कार्लमार्क्स ने “दास कैपिटल” और “कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो” लिखी थीं। इन्हें वैज्ञानिक समाजवाद का संस्थापक माना जाता है।

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp