History One-liners GK Questions with Answer Part-18 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: सितंबर 08, 2025

History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer

Question.1. सिन्धु घाटी सभ्यता के किस स्थल को खोजने में “भारत समाज सेवक” ने सहायता प्रदान की थी ?
Correct Answer - आलमगीरपुर
Explanation - आलमगीरपुर, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हिंडन नदी पर स्थित है | यह हड़प्पा सभ्यता का सबसे पूर्वी स्थल है, जिसकी खोज यज्ञदत्त शर्मा जी ने किया था |

Question.2. सिन्धु सभ्यता में पायी गयी ईंटों का अनुपात क्या था ?
Correct Answer - 4 : 2 : 1
Explanation - सिन्धु सभ्यता में पायी गयी ईंटों का अनुपात 4 : 2 : 1 था | यह अनुपात उस समय की समानुपातिक और सुदृढ़ निर्माण कला को दर्शाता है |

Question.3. सिन्धु सभ्यता में मलेरिया के साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं ?
Correct Answer - मोहनजोदड़ो
Explanation - केनेडी महोदय ने दावा किया है कि मोहनजोदड़ो से मलेरिया के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं | मोहनजोदड़ो से ही नहर के भी साक्ष्य प्राप्त हुए हैं |

Question.4. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल समुद्र से जुड़ा हुआ है ?
Correct Answer - लोथल
Explanation - लोथल एक प्रसिद्ध बंदरगाह था जो समुद्र से जुड़ा हुआ था | लोथल से ही मनके बनाने के कारखाने के साक्ष्य भी मिले हैं | यह भोगवा नदी के किनारे स्थित है |

Question.5. निम्नलिखित में से कौन-सी फसल सिन्धु सभ्यता के लोगों द्वारा उत्पादित नहीं की जाती थी ?
Correct Answer - दालें
Explanation - सिन्धु सभ्यता के लोगों द्वारा चावल, गेहूं, जौ, कपास, मटर, बाजरा, तिल आदि की खेती की जाती थी | यहाँ के प्रमुख खाद्य पदार्थ गेहूं और जौ थे | लेकिन दालें इनकी फसलों में सम्मिलित नहीं थीं |

Question.6. अलाउद्दीन खिलजी ने दक्षिण भारत के किस शासक को अपना मित्र बनाया और उसे “रायरायन” की उपाधि से सम्मानित किया ?
Correct Answer - रामचंद्र देव
Explanation - अलाउद्दीन खिलजी ने रामचंद्र देव को दिल्ली बुलाकर “रायरायन” की उपाधि से सम्मानित किया और उसे एक टंका भेंट किया |

Question.7. निम्नलिखित में किस शासक को विश्व का सुल्तान, जनता का चरवाहा कहा जाता है ?
Correct Answer - अलाउद्दीन खिलजी
Explanation - अमीर खुसरो ने अलाउद्दीन खिलजी को विश्व का सुल्तान, पृथ्वी के शासकों का सुल्तान, युग का विजेता, जनता का चरवाहा जैसी उपाधियाँ प्रदान की थीं |

Question.8. दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने सर्वप्रथम स्थायी सेना की नींव रखी ?
Correct Answer - अलाउद्दीन खिलजी
Explanation - अलाउद्दीन खिलजी दिल्ली का पहला ऐसा शासक था जिसने स्थायी सेना की नींव डाली | कहा जाता है कि उसके पास 4 लाख 75 हजार की स्थायी सेना थी |

Question.9. पहला ऐसा भारतीय मुस्लिम कौन था जिसने अपनी कविताओं और मुहावरों में हिंदी शब्दों का प्रयोग किया था ?
Correct Answer - अमीर खुसरो
Explanation - अमीर खुसरो ने बलबन से लेकर गयासुद्दीन तुगलक तक छ: शासकों के शासनकाल को देखा | यह पहला ऐसा व्यक्ति था जिसने अपनी कविताओं और मुहावरों में हिंदी शब्दों का प्रयोग किया |

Question.10. मध्यकालीन भारत में शतरंज का अविष्कार किसके द्वारा किया गया था ?
Correct Answer - अमीर खुसरो
Explanation - अमीर खुसरो ने शतरंज, तबला और सितार का अविष्कार किया था | इसलिए इन्हें पृथ्वी का स्वर्ण कहा जाता है |

Question.11. अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना कब हुई थी ?
Correct Answer - 1936 ई०
Explanation - 11 अप्रैल 1936 ई० को लखनऊ में अखिल भारतीय किसान सभा का गठन हुआ | इसकी अध्यक्षता स्वामी सहजानंद सरस्वती जी ने किया था |

Question.12. निम्नलिखित में से किसने कहा था कि “ब्रिटिश भारत में रेलवे की कोई उपयोगिता नहीं है, यह दूसरे की पत्नी को अलंकृत करने जैसा है” ?
Correct Answer - बाल गंगाधर तिलक
Explanation - बाल गंगाधर तिलक ने अंग्रेजों पर टिप्पणी करते हुए यह कथन कहा था | इनके द्वारा दो महत्वपूर्ण पत्रिकाओं का प्रकाशन किया गया – मराठा और केसरी |

Question.13. निम्नलिखित में से किस राज्य को ब्रिटिश सरकार “कामधेनु” मानती थी ?
Correct Answer - अवध
Explanation - लॉर्ड डलहौजी ने अवध पर कुशासन का आरोप लगाकर इसे ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया | इसकी आर्थिक सम्पन्नता के कारण अंग्रेज सरकार इसे “कामधेनु” मानती थी | अवध को “सैनिकों की पौधशाला” भी कहा जाता था |

Question.14. पुर्तगाली यात्री वास्कोडिगामा भारत पहली बार कब आया था ?
Correct Answer - 1498 ई०
Explanation - वास्कोडिगामा भारत पहली बार 1498 ई० में आया था | इसमें उसकी सहायता गुजराती यात्री अब्दुल मनीक ने की थी | भारत पहुँचने पर कालीकट के राजा जमोरिन ने उसका भव्य स्वागत किया |

Question.15. भारत में पुर्तगाली साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक कौन था ?
Correct Answer - अल्बुकर्क
Explanation - भारत में पुर्तगाली साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक अल्फांसो डी अल्बुकर्क को माना जाता है | इसने पुर्तगालियों को भारतीय स्त्रियों से विवाह करने के लिए प्रोत्साहित किया |

Question.16. समाजवाद मूलतः निम्नलिखित में से किसका आन्दोलन है ?
Correct Answer - कामगार
Explanation - समाजवाद मूलतः कामगारों का आन्दोलन है | इसका उद्देश्य श्रमिक वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना है |

Question.17. चीन की महान दीवार निम्नलिखित में से किसके द्वारा निर्मित कराया गया था ?
Correct Answer - शिह-हुआंग टी
Explanation - चीन की महान दीवार का निर्माण चीन के प्रथम सम्राट शिह-हुआंग टी ने 220-206 ई०पू० में करवाया था | यह विश्व की सबसे लंबी रक्षा दीवार है |

Question.18. मार्कोपोलो निम्नलिखित में से किसलिए प्रसिद्ध है ?
Correct Answer - चीन, भारत और एशिया की यात्रा करने के लिए
Explanation - मार्कोपोलो एक इटैलियन यात्री था | यह चीन, भारत और एशिया की यात्राओं के लिए विश्व विख्यात है |

Question.19. निम्नलिखित में से किस लड़ाई में नेपोलियन की अंतिम हार हुई ?
Correct Answer - वॉटरलू की लड़ाई
Explanation - वॉटरलू की लड़ाई 18 जून 1805 ई० को हुई थी | इसमें नेपोलियन को पराजित कर सेंट हेलेना द्वीप भेज दिया गया जहाँ उसकी मृत्यु हो गई | यह उसके जीवन की अंतिम लड़ाई थी |

Question.20. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित है ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी सही सुमेलित हैं
Explanation - तीनों सुमेल सही हैं - होब्स – चार्ल्स प्रथम को फांसी, रूसो – फ़्रांसिसी क्रांति, लॉक – गौरवमय क्रांति |

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp