History One-liners GK Questions with Answer Part-17 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: सितंबर 07, 2025
History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer
Question.1. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल प्रवरा नदी पर स्थित है ?
Correct Answer - दैमाबाद
Explanation - दैमाबाद, महाराष्ट्र में स्थित है | यह गोदावरी की सहायक नदी प्रवरा नदी पर स्थित है | यह स्थल सिन्धु सभ्यता का सबसे दक्षिणी स्थल है |
Question.2. निम्नलिखित में से किस स्थल से चाँदी के दो मुकुट प्राप्त हुए हैं ?
Correct Answer - कुणाल
Explanation - कुणाल, सरस्वती नदी पर स्थित है | यहीं से चाँदी के दो मुकुट प्राप्त हुए हैं | कुणाल हरियाणा में स्थित स्थल है |
Question.3. सिन्धु सभ्यता के किस स्थल से हाथी-दांत और सीप का पैमाना प्राप्त हुआ है ?
Correct Answer - लोथल
Explanation - लोथल और मोहनजोदड़ो दोनों स्थानों से हाथी-दांत और सीप का पैमाना प्राप्त हुआ है |
Question.4. सिन्धु सभ्यता के किस स्थान से मनके बनाने के कारखाने प्राप्त हुए हैं ?
Correct Answer - लोथल
Explanation - लोथल और चन्हुदड़ो दोनों स्थानों से मनके बनाने के कारखाने प्राप्त हुए हैं |
Question.5. निम्नलिखित में से सिन्धु सभ्यता के किस स्थल से पशुपति शिव के प्रमाण प्राप्त हुए हैं ?
Correct Answer - मोहनजोदड़ो
Explanation - मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक सील पर पशुपतिनाथ की मूर्ति मिली है | इसे प्राचीन शिव का रूप माना जाता है |
Question.6. किस इतिहासकार ने अलाउद्दीन खिलजी को “एक भाग्यवादी व्यक्ति” कहा है ?
Correct Answer - अमीर खुसरो
Explanation - अमीर खुसरो ने दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी को “एक भाग्यवादी व्यक्ति” कहा है |
Question.7. अलाउद्दीन खिलजी ने किस नगर को जीतकर उसका नाम खिज्राबाद रखा था ?
Correct Answer - चितौड़
Explanation - 1303 ई. में अलाउद्दीन खिलजी ने चितौड़ को जीतकर अपने पुत्र के नाम पर इसका नाम खिज्राबाद रखा | यहाँ का शासक राणा रतनसिंह था |
Question.8. किस विजय के बाद अलाउद्दीन खिलजी ने कोहिनूर हीरा प्राप्त किया था ?
Correct Answer - तेलंगाना विजय
Explanation - 1309 ई. में मलिक काफूर ने काकतीय वंश के शासक प्रतापरुद्र देव को परास्त किया | इस अवसर पर उसे कोहिनूर हीरा भेंट किया गया |
Question.9. अलाउद्दीन खिलजी ने किस विजय के दौरान मलिक काफूर को प्राप्त किया था ?
Correct Answer - गुजरात विजय
Explanation - गुजरात विजय के दौरान मलिक काफूर अलाउद्दीन के पास आया | इसे “हजार दिनारी” भी कहा जाता है क्योंकि इसे 1000 दीनार में खरीदा गया था | यह अलाउद्दीन का सबसे विश्वासपात्र सेनापति बना और दक्षिण भारत में विजय प्राप्त की |
Question.10. दक्षिण भारत के किस राज्य ने अलाउद्दीन खिलजी की अधीनता नहीं स्वीकार किया था ?
Correct Answer - पांडय राज्य
Explanation - पांडय राज्य ने न तो अधीनता स्वीकार की और न ही कोई कर दिया | इसकी राजधानी मदुरा थी |
Question.11. भारत के प्रथम राष्ट्रवादी नेता कौन थे जिन्होंने सबसे पहले प्रति व्यक्ति आय का पता लगाया ?
Correct Answer - दादाभाई नौरोजी
Explanation - दादाभाई नौरोजी प्रति व्यक्ति आय का पता लगाने वाले पहले राष्ट्रवादी नेता थे | इन्होंने ही धन के बहिर्गमन के बारे में पहली बार जानकारी दी |
Question.12. दादाभाई नौरोजी ने किस पुस्तक में “धन के बहिर्गमन सिद्धांत” बताया है ?
Correct Answer - पावर्टी एंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया
Explanation - “पावर्टी एंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया” दादाभाई नौरोजी द्वारा लिखी गयी पुस्तक है | इसी में धन के बहिर्गमन सिद्धांत का उल्लेख किया गया है |
Question.13. निम्नलिखित में से किस अर्थशास्त्री द्वारा “इकोनोमिक हिस्ट्री ऑफ़ इंडिया” पुस्तक लिखी गयी है ?
Correct Answer - रमेशचंद्र दत्त
Explanation - रमेशचंद्र दत्त की पुस्तक “इकोनोमिक हिस्ट्री ऑफ़ इंडिया” भारत के आर्थिक इतिहास पर लिखी गई पहली प्रमुख पुस्तक मानी जाती है |
Question.14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में सर्वप्रथम धन निष्कासन सिद्धांत स्वीकार किया गया ?
Correct Answer - कलकत्ता अधिवेशन, 1896
Explanation - कलकत्ता अधिवेशन, 1896 में धन निष्कासन सिद्धांत स्वीकार किया गया | इसी अधिवेशन में बंकिमचन्द्र चटर्जी द्वारा “वन्दे-मातरम” पहली बार गाया गया |
Question.15. निम्नलिखित में कौन-सा सही सुमेलित है ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी
Explanation - महालवाड़ी व्यवस्था – हाल्ट मैंकेंजी, रैय्यतवाड़ी व्यवस्था – थॉमस मुनरो और स्थायी बंदोबस्त व्यवस्था – लार्ड कॉर्नवालिस तीनों सही सुमेलित हैं |
Question.16. द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका का राष्ट्रपति कौन था ?
Correct Answer - फ्रेंक्लिन रूजवेल्ट
Explanation - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका का राष्ट्रपति फ्रेंक्लिन रूजवेल्ट और इंग्लैंड का प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल था |
Question.17. अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा शहर पर बम कब गिराया गया ?
Correct Answer - 6 अगस्त 1945 ई०
Explanation - हिरोशिमा पर 6 अगस्त 1945 को लिटिल बॉय एटम बम गिराया गया और नागासाकी पर 9 अगस्त 1945 को फैटमैन बम गिराया गया | इससे भारी जन-धन हानि हुई |
Question.18. निम्नलिखित में से किसे चीन का राष्ट्रपिता कहा जाता है ?
Correct Answer - सनयात सेन
Explanation - डॉ. सनयात सेन को चीन का राष्ट्रपिता और चीनी क्रांति का नायक कहा जाता है | इनके तीन प्रमुख सिद्धांत थे – राष्ट्रवाद, लोकतंत्रवाद और सामाजिक न्याय |
Question.19. “एशिया का मरीज” किसे कहा गया है ?
Correct Answer - चीन
Explanation - चीन को “एशिया का मरीज” कहा गया है | यहाँ पर खुले द्वार की नीति अपनाई गयी, जिसका प्रतिपादन जॉन हे ने किया था |
Question.20. कोमिनतांग पार्टी की स्थापना किसके द्वारा की गयी थी ?
Correct Answer - सनयात सेन
Explanation - कोमिनतांग पार्टी की स्थापना डॉ. सनयात सेन ने की थी | इसके पुनर्गठन हेतु माइकल बोरोदिन को आमंत्रित किया गया तथा सेना के लिए जनरल गैलेन को चुना गया |
👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇
👉👉Daily Current Affairs - Oneliners
👉👉Daily Current Affairs - Mock Test
👉👉Daily Static GK - Mock Test
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK)
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK)