History One-liners GK Questions with Answer Part-16 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: सितंबर 06, 2025

History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer

Question.1. सिन्धु सभ्यता के किस स्थल से “शॉपिंग काम्प्लेक्स” के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं ?
Correct Answer - सुरकोतड़ा
Explanation - सुरकोतड़ा गुजरात के कच्छ की खाड़ी में स्थित स्थल है जिसकी खोज जगपति जोशी ने की थी। यहीं से ही “शॉपिंग काम्प्लेक्स” के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

Question.2. निम्नलिखित में से किस स्थल से एक विशेष जल निकासी का प्रमाण प्राप्त हुआ है ?
Correct Answer - धौलावीरा
Explanation - धौलावीरा गुजरात में मनसर नदी पर स्थित है। यहाँ पर वर्षा के जल को एकत्रित करने के लिए विशेष जल निकासी प्रणाली पाई गई थी।

Question.3. निम्नलिखित में से किस स्थल से चावल के भूसी के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं ?
Correct Answer - रंगपुर
Explanation - रंगपुर गुजरात में मादर नदी पर स्थित है। यहाँ से चावल की भूसी के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

Question.4. किस स्थल से एक कब्र में मानव के साथ कुत्ते को दफनाने के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं ?
Correct Answer - रोपड़
Explanation - रोपड़ पंजाब के सतलज नदी पर स्थित है। यहाँ से एक कब्र में मानव के साथ कुत्ते को दफनाने के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

Question.5. सिन्धु सभ्यता के किस नगर को “समृधों का शहर” कहा जाता है ?
Correct Answer - बनावली
Explanation - बनावली हरियाणा में सरस्वती नदी पर स्थित है। इसकी खोज रविन्द्र सिंह विष्ट ने की थी। इसे “समृधों का शहर” कहा जाता है।

Question.6. कैकुवाद ने जलालुद्दीन खिलजी को कौन-सी उपाधि दी थी ?
Correct Answer - शाइस्ता खां
Explanation - सुल्तान कैकुवाद ने जलालुद्दीन खिलजी को शाइस्ता खां की उपाधि दी और उसे आरिज-ए-मुमालिक का पद प्रदान किया।

Question.7. दिल्ली सल्तनत का कौन-सा शासक था जिसकी आन्तरिक नीति दूसरों को प्रसन्न रखने पर आधारित थी ?
Correct Answer - जलालुद्दीन खिलजी
Explanation - जलालुद्दीन खिलजी दिल्ली का पहला सुल्तान था जिसकी नीति दूसरों को प्रसन्न रखने पर आधारित थी। उसने हिन्दुओं के प्रति उदार नीति अपनाई।

Question.8. किसके शासनकाल में नए मुसलमान बनाये गये थे ?
Correct Answer - जलालुद्दीन खिलजी
Explanation - जलालुद्दीन खिलजी के समय चंगेज खां के वंशज लगभग 2000 मंगोलों ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर मुगलपुर (दिल्ली के निकट) में बस गये। इन्हें नवीन मुसलमान कहा गया।

Question.9. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने “द्वितीय सिकंदर” की उपाधि धारण की थी ?
Correct Answer - अलाउद्दीन खिलजी
Explanation - अलाउद्दीन खिलजी ने सिकंदर द्वितीय या सिकंदर-ए-सानी की उपाधि धारण की। इसका उल्लेख उसके सिक्कों पर भी मिलता है। उसका बचपन का नाम अली गुर्शास्प था।

Question.10. विंध्याचल पर्वत को पार करने वाला दिल्ली सल्तनत का पहला शासक कौन था ?
Correct Answer - अलाउद्दीन खिलजी
Explanation - अलाउद्दीन खिलजी पहला सुल्तान था जिसने विंध्याचल पर्वत को पार कर दक्षिण भारत पर आक्रमण किया और कई राज्यों को जीत लिया।

Question.11. निम्नलिखित में से किन राज्यों के लिए स्थायी बंदोबस्त लागू किया गया था ?
Correct Answer - बंगाल, बिहार और उड़ीसा (उपरोक्त सभी)
Explanation - स्थायी बंदोबस्त व्यवस्था बंगाल, बिहार, उड़ीसा तथा वाराणसी और उत्तरी कर्नाटक के क्षेत्रों में लागू की गयी थी। यह ब्रिटिश भारत के 19% भाग पर लागू थी। उस समय गवर्नर जनरल लार्ड कॉर्नवालिस था।

Question.12. रैय्यतवाड़ी व्यवस्था का जन्मदाता किसे माना जाता है ?
Correct Answer - थॉमस मुनरो और कैप्टेन रीड
Explanation - थॉमस मुनरो और कैप्टेन रीड ने सबसे पहले इसे तमिलनाडु के बारामहल जिले में लागू किया। बाद में यह व्यवस्था बम्बई, मद्रास, पूर्वी बंगाल और असम में भी लागू की गई। यह ब्रिटिश भारत के 51% भाग पर लागू थी।

Question.13. महालवाड़ी व्यवस्था ब्रिटिश भारत के कितने प्रतिशत हिस्सों में लागू की गयी थी ?
Correct Answer - 30 प्रतिशत
Explanation - हाल्ट मकेंजी द्वारा महालवाड़ी व्यवस्था शुरू की गई। यह आगरा, अवध, मध्य प्रान्त और पंजाब के कुछ हिस्सों में लागू हुई। यह ब्रिटिश भारत के 30% हिस्से में लागू थी।

Question.14. किस चार्टर एक्ट द्वारा कंपनी के व्यापारिक अधिकार को समाप्त कर दिया गया था ?
Correct Answer - चार्टर एक्ट 1813
Explanation - चार्टर एक्ट 1813 द्वारा कंपनी का भारतीय व्यापार समाप्त कर दिया गया, यद्यपि चाय और चीन व्यापार पर उसका एकाधिकार बना रहा।

Question.15. भारत में रेलवे लाइन का सर्वाधिक विकास किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में हुआ ?
Correct Answer - लार्ड कर्जन
Explanation - भारत की पहली रेलवे लाइन बम्बई से ठाणे (1853 ई०) में लार्ड डलहौजी के शासनकाल में चली। लेकिन रेलवे का सर्वाधिक विकास लार्ड कर्जन के शासनकाल में हुआ।

Question.16. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किन दो शहरों पर परमाणु बम गिराए गये थे ?
Correct Answer - हिरोशिमा और नागासाकी
Explanation - अमेरिका ने हिरोशिमा पर 6 अगस्त 1945 को लिटिल बॉय नामक बम तथा नागासाकी पर 9 अगस्त 1945 को फैटमैन नामक बम गिराया। इससे भारी जन-धन की हानि हुई।

Question.17. शीत युद्ध से क्या अभिप्राय है ?
Correct Answer - पूर्व-पश्चिम, महाशक्तियों तथा पूंजीवादी-साम्यवादी तनाव (उपरोक्त सभी)
Explanation - शीत युद्ध से अभिप्राय है - पूर्व और पश्चिम के बीच तनाव, महाशक्तियों के बीच टकराव तथा पूंजीवादी और साम्यवादी दुनिया के बीच संघर्ष।

Question.18. निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिये ?
Correct Answer - सभी सही (ग्लोरियस क्रांति 1688, फ्रांसीसी क्रांति 1789, रूसी क्रांति 1917)
Explanation - ग्लोरियस क्रांति - 1688 ई०, फ्रांसीसी क्रांति - 1789 ई०, रूसी क्रांति - 1917 ई०। अतः सभी सुमेलित सही हैं।

Question.19. बोस्टन चाय पार्टी किससे सम्बंधित है ?
Correct Answer - अमेरिकी स्वतंत्रता युद्ध
Explanation - बोस्टन चाय पार्टी की घटना 16 दिसम्बर 1773 को अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हुई थी।

Question.20. क्रीमियन युद्ध किनके बीच लड़ा गया था ?
Correct Answer - रूस और तुर्की
Explanation - क्रीमियन युद्ध 1854 में शुरू हुआ और 1856 में समाप्त हुआ। इसमें ब्रिटेन, फ़्रांस और तुर्की की संयुक्त सेना ने रूस को पराजित किया। युद्ध का अंत पेरिस समझौता से हुआ।

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp