History One-liners GK Questions with Answer Part-15 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: सितंबर 05, 2025
History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer
Question.1. सिन्धु सभ्यता के किस स्थल से मुहर पर गरुड़ का अंकन मिला है ?
Correct Answer - हड़प्पा
Explanation - हड़प्पा से अब तक 2000 मुहरें प्राप्त की जा चुकी हैं लेकिन सर्वाधिक मुहरें मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुई हैं। हड़प्पा से प्राप्त मुहर पर गरुड़ का चित्रांकन किया गया है।
Question.2. हड़प्पा सभ्यता और वैदिक सभ्यता को किस ऐतिहासिक वर्ग में रखा जाता है ?
Correct Answer - आद्यऐतिहासिक
Explanation - हड़प्पा सभ्यता और वैदिक सभ्यता को आद्यऐतिहासिक वर्ग में रखा जाता है। यहाँ से जो लिपि प्राप्त हुई है उसे अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है, इसी कारण इसे आद्यऐतिहासिक वर्ग में रखा जाता है।
Question.3. सिन्धु सभ्यता का कौन-सा स्थल कच्छ की खाड़ी में स्थित नहीं है ?
Correct Answer - लोथल
Explanation - लोथल गुजरात में खम्भात की खाड़ी में स्थित है। कच्छ की खाड़ी में मात्र तीन स्थल ही पाए गये हैं – धौलावीरा, सुरकोतड़ा तथा देसलपुर।
Question.4. भारत में सिन्धु सभ्यता का सबसे विस्तृत पुरास्थल कौन-सा है ?
Correct Answer - राखीगढ़ी
Explanation - राखीगढ़ी, हरियाणा राज्य में स्थित भारत का सबसे विस्तृत पुरास्थल है जिसकी खोज 1969 में सूरजभान और आचार्य भगवान देव ने की थी।
Question.5. सिन्धु सभ्यता का प्रसिद्ध स्थल “लोथल” किस नदी के तट पर स्थित है ?
Correct Answer - भोगवा नदी
Explanation - सिन्धु सभ्यता का प्रसिद्ध स्थल लोथल भोगवा नदी के तट पर स्थित है। लोथल से ही आटा पीसने वाली पत्थर की चक्की, नाव के चित्रयुक्त मुद्रा और बंदरगाह के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
Question.6. निम्नलिखित में से किसने दिल्ली सल्तनत में सिजदा, पैबोस और नौरोज नामक ईरानी प्रथाओं का प्रचलन करवाया था ?
Correct Answer - बलबन
Explanation - बलबन ने अपने दरबार में सिजदा, पैबोस और नौरोज नामक ईरानी प्रथाओं का प्रचलन करवाया था। बलबन को दिल्ली सल्तनत का द्वितीय संस्थापक भी कहा जाता है।
Question.7. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने लम्बे और भयानक लोगों को अपना अंगरक्षक बनाया हुआ था ?
Correct Answer - गयासुद्दीन बलबन
Explanation - गयासुद्दीन बलबन ने लम्बे और भयानक लोगों को अपना अंगरक्षक बनाया हुआ था जो अपने हाथों सदैव नंगी तलवार लिए रहते थे।
Question.8. “रक्त और लौह” की नीति दिल्ली के किस सुल्तान द्वारा अपनाई गयी थी ?
Correct Answer - गयासुद्दीन बलबन
Explanation - बलबन ने सुल्तान की प्रतिष्ठा को बनाये रखने के लिए रक्त और लौह की नीति अपनाई। यह अपने आपको नायब-ए-खुदाई या ईश्वर का प्रतिनिधि कहता था। इसी ने सीमांत नीति का निर्धारण किया और कई छोटे-छोटे दुर्गों का निर्माण करवाया।
Question.9. “फ़वायद-उल-फवाद” नामक रचना किसके द्वारा की गयी थी ?
Correct Answer - अमीर हसन
Explanation - अमीर हसन बलबन के काल का प्रसिद्ध विद्वान था। इसे भारत का सादी भी कहा जाता है। “फ़वायद-उल-फवाद” इसी के द्वारा लिखा गया ग्रन्थ है।
Question.10. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने सिक्कों पर “उमदत-उल-निस्वां” का विरुद धारण किया था ?
Correct Answer - रजिया सुल्तान
Explanation - गुलाम वंश के शासनकाल में रजिया सुल्तान (इल्तुतमिश की पुत्री) 1236 ई. में दिल्ली की सुल्तान बनी और 1240 ई. तक शासन किया। रजिया ने अपने सिक्कों पर “उमदत-उल-निस्वां” की उपाधि धारण की थी।
Question.11. सिराजुद्दौला ने मीरजाफर के स्थान पर निम्नलिखित में से किसे अपना सेनापति बनाया ?
Correct Answer - मीरमदन
Explanation - सिराजुद्दौला ने अपने विरोधियों का दमन करने के लिए अपने सेनापति मीरजाफर को हटाकर उसके स्थान पर मीरमदन को नियुक्त किया।
Question.12. निम्नलिखित में से किस इतिहासकार ने प्लासी के युद्ध को एक धोखा कहा है ?
Correct Answer - के.एम. पन्निकर
Explanation - इतिहासकार के.एम. पन्निकर ने प्लासी के युद्ध को एक धोखा कहा। उनके अनुसार “प्लासी का युद्ध एक सौदा था” जिसमें बंगाल के धनिकों और मीरजाफर ने नवाब को अंग्रेजों को बेच दिया।
Question.13. निम्नलिखित में से बंगाल के किस नवाब को “कर्नल क्लाइव का गीदड़” कहा जाता है ?
Correct Answer - मीरजाफर
Explanation - बंगाल के नवाब मीरजाफर को ही “कर्नल क्लाइव का गीदड़” कहा जाता है क्योंकि उसने अंग्रेजों से मिलकर सिराजुद्दौला को धोखा दिया।
Question.14. निम्नलिखित में से किसे द्वैध शासन का जनक कहा जाता है ?
Correct Answer - लियो कर्टियस
Explanation - लियो कर्टियस को द्वैध शासन का जनक कहा जाता है। इसकी शुरुआत 1765 ई. में लार्ड क्लाइव द्वारा की गयी थी, जिसे 1772 ई. में वारेन हेस्टिंग्स ने समाप्त किया।
Question.15. किस गवर्नर जनरल द्वारा बंगाल में द्वैध शासन को समाप्त कर “इजारेदारी व्यवस्था” की शुरुआत की गयी ?
Correct Answer - वारेन हेस्टिंग्स
Explanation - गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स ने 1772 ई. में द्वैध शासन समाप्त कर “इजारेदारी व्यवस्था” की शुरुआत की। यह व्यवस्था 5 वर्षों के लिए उस व्यक्ति को दी जाती थी जो सबसे अधिक बोली लगाता था।
Question.16. “यदि समाज में क्रांति लानी हो तो क्रांति का नेतृत्व नवयुवकों के हाथ में दे दो” यह कथन किसके द्वारा कहा गया था ?
Correct Answer - जोसफ मैजिनी
Explanation - जोसफ मैजिनी ने कहा था – “यदि समाज में क्रांति लानी हो तो क्रांति का नेतृत्व नवयुवकों के हाथ में दे दो।” इसी ने “यंग इटली” संगठन की स्थापना की।
Question.17. निम्नलिखित में से किसके द्वारा इटली की समस्या को अन्तर्राष्ट्रीय समस्या बना दिया गया था ?
Correct Answer - काउंट कवूर
Explanation - काउंट कवूर ने इटली की समस्या को अन्तर्राष्ट्रीय समस्या बना दिया था। यह इटली के एकीकरण की प्रक्रिया से संबंधित था।
Question.18. निम्नलिखित में से किसके द्वारा जर्मनी का एकीकरण किया गया था ?
Correct Answer - बिस्मार्क
Explanation - बिस्मार्क ने जर्मनी का एकीकरण किया। वह प्रशा के शासक विलियम प्रथम का प्रधानमंत्री था। जर्मनी का सबसे शक्तिशाली राज्य प्रशा था और बिस्मार्क को सबसे अधिक भय फ़्रांस से था।
Question.19. बिस्मार्क को “बाजीगर” किसके द्वारा कहा गया था ?
Correct Answer - विलियम प्रथम
Explanation - विलियम प्रथम ने बिस्मार्क को “बाजीगर” कहा था। बिस्मार्क ने उसका राज्याभिषेक वर्साय के महल में कराया था। इसके शासनकाल में इसका सेनापति वान माल्तेक था।
Question.20. सूडान का युद्ध किन दो शक्तियों के बीच हुआ था ?
Correct Answer - फ़्रांस व प्रशा
Explanation - सूडान का युद्ध 15 जुलाई 1870 ई. में फ़्रांस और प्रशा के बीच हुआ था। इस युद्ध के बाद जर्मनी का एकीकरण संभव हो सका।