History One-liners GK Questions with Answer Part-14 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: सितंबर 04, 2025
History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer
Question.1. सिन्धु सभ्यता का कौन-सा स्थल एक ही सुरक्षा दीवार से घिरा था ?
Correct Answer - कालीबंगा
Explanation - कालीबंगा सिन्धु सभ्यता का एकमात्र नगर है जिसके दोनों टीले एक ही सुरक्षा दीवार से घिरे हैं। यहीं से लकड़ी के नाली के साक्ष्य भी मिले हैं।
Question.2. निम्नलिखित में से किस स्थल से चालाक लोमड़ी और प्यासे कौए की कथा का चित्रांकन प्राप्त हुआ है ?
Correct Answer - लोथल
Explanation - लोथल (गुजरात) से चालाक लोमड़ी और प्यासे कौए की कथा का चित्रांकन प्राप्त हुआ है। लोथल से ही एक बंदरगाह का साक्ष्य मिला है।
Question.3. निम्नलिखित में से किस स्थान से एक पल्ले वाले दरवाजे के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं ?
Correct Answer - कालीबंगा
Explanation - एक पल्ले वाले दरवाजे के साक्ष्य कालीबंगा से प्राप्त हुए हैं। यहाँ से चने के साक्ष्य, जुते हुए खेत, आयताकार अग्निस्तम्भ, और भूकंप आने के प्रमाण भी मिले हैं।
Question.4. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से स्त्री और पुरुष को एकसाथ दफनाने के साक्ष्य प्राप्त होते हैं ?
Correct Answer - लोथल
Explanation - लोथल से स्त्री और पुरुष को एकसाथ दफनाने के साक्ष्य मिले हैं। इसकी खोज एस.आर. राव ने की थी। लोथल गुजरात में भोगवा नदी के किनारे स्थित है।
Question.5. निम्नलिखित में से किस स्थल से शतरंज के खेल के प्रमाण प्राप्त होते हैं ?
Correct Answer - लोथल
Explanation - लोथल (गुजरात) से शतरंज के खेल के प्रमाण मिले हैं। यहीं से फारस की मुद्रा भी प्राप्त हुई है।
Question.6. दिल्ली सल्तनत की पहली महिला मुस्लिम शासिका कौन थी ?
Correct Answer - रजिया सुल्तान
Explanation - रजिया सुल्तान इल्तुतमिश की पुत्री थी और दिल्ली सल्तनत की प्रथम महिला शासिका थी। उसने अल्तुनिया से विवाह किया था।
Question.7. दिल्ली सल्तनत का कौन सा शासक कुरान की प्रतिलिपियाँ लिखकर जीवन-यापन करता था ?
Correct Answer - नसीरूदीन महमूद
Explanation - नसीरूदीन महमूद सूफी प्रवृति का सुल्तान था। इसके समय शासन की बागडोर बलबन के हाथों में थी।
Question.8. नसीरूदीन महमूद ने किसे “उलूग खां” की उपाधि दी थी ?
Correct Answer - बलबन
Explanation - नसीरूदीन महमूद ने बलबन को “उलूग खां” की उपाधि दी और नायब-ए-मुमालिक का पद भी प्रदान किया।
Question.9. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने “जिल्ले-इलाही” की उपाधि धारण की थी ?
Correct Answer - बलबन
Explanation - बलबन ने “जिल्ले-इलाही” की उपाधि धारण की और स्वयं को अफ्रासियाब का वंशज बताया।
Question.10. दिल्ली सल्तनत का पहला शासक कौन था जिसने “राजत्व का सिद्धांत” लागू किया ?
Correct Answer - बलबन
Explanation - बलबन दिल्ली सल्तनत का पहला शासक था जिसने राजत्व का सिद्धांत लागू किया।
Question.11. सिराजुद्दौला ने मीरजाफर के स्थान पर किसे सेनापति बनाया ?
Correct Answer - मीरमदन
Explanation - सिराजुद्दौला ने विरोधियों के दमन हेतु मीरजाफर को हटाकर मीरमदन को सेनापति नियुक्त किया।
Question.12. किस इतिहासकार ने प्लासी के युद्ध को “एक धोखा” कहा ?
Correct Answer - के.एम. पन्निकर
Explanation - के.एम. पन्निकर ने कहा कि प्लासी का युद्ध एक सौदा था जिसमें बंगाल के धनी लोगों और मीरजाफर ने नवाब को अंग्रेजों को बेच दिया।
Question.13. बंगाल के किस नवाब को “कर्नल क्लाइव का गीदड़” कहा गया ?
Correct Answer - मीरजाफर
Explanation - मीरजाफर को ही “कर्नल क्लाइव का गीदड़” कहा गया।
Question.14. द्वैध शासन का जनक किसे कहा जाता है ?
Correct Answer - लियो कर्टियस
Explanation - द्वैध शासन का जनक लियो कर्टियस को माना जाता है। इसकी शुरुआत 1765 ई. में लार्ड क्लाइव ने की थी।
Question.15. किस गवर्नर जनरल ने द्वैध शासन समाप्त कर “इजारेदारी व्यवस्था” शुरू की ?
Correct Answer - वारेन हेस्टिंग्स
Explanation - वारेन हेस्टिंग्स ने 1772 ई. में द्वैध शासन समाप्त कर “इजारेदारी व्यवस्था” की शुरुआत की।
Question.16. “जहाँ कानून नहीं, वहां स्वतंत्रता नहीं” यह किसका कथन है ?
Correct Answer - जॉन लॉक
Explanation - जॉन लॉक ने अपनी पुस्तक में कहा था कि “जहाँ कानून नहीं, वहां स्वतंत्रता नहीं।”
Question.17. निम्नलिखित में से सुधारवादी आन्दोलन कौन-सा है ?
Correct Answer - पोप के प्रभुत्व के खिलाफ विद्रोह
Explanation - सुधार आन्दोलन पोप के प्रभुत्व के खिलाफ विद्रोह था जिसे प्रोटेस्टेंट सुधार आन्दोलन भी कहा जाता है।
Question.18. कौन-सी विधि लोकतान्त्रिक समाजवाद से सम्बंधित है ?
Correct Answer - समझाना और प्रचार करना
Explanation - लोकतान्त्रिक समाजवाद की प्रमुख विधि है समझाना और प्रचार करना, जिससे लोग शांति से अपनी इच्छानुसार प्रगति कर सकते हैं।
Question.19. 1850 ई. के दौरान किस देश को “दुनिया का कारखाना” कहा गया ?
Correct Answer - ब्रिटेन
Explanation - 1850 ई. में ब्रिटेन के उत्पादन में इतनी वृद्धि हुई कि उसे “दुनिया का कारखाना” कहा जाने लगा।
Question.20. रूस के पॉपुलिस्ट आन्दोलन “अराजकतावाद” का सह-संस्थापक कौन था ?
Correct Answer - मिखाइल बैक्युनिन
Explanation - मिखाइल बैक्युनिन एक रूसी क्रांतिकारी था जिसे अराजकतावाद और समूहवादी अराजकतावाद का संस्थापक माना जाता है।