History One-liners GK Questions with Answer Part-28 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: सितंबर 30, 2025

History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer

Question.1. विश्वामित्र द्वारा रचित ऋग्वेद के किस मंडल में सोम देवता का उल्लेख प्राप्त होता है ?
Correct Answer - नौवें मंडल में
Explanation - विश्वामित्र द्वारा रचित ऋग्वेद के नौवें मंडल में सोम देवता का उल्लेख प्राप्त होता है। सोम एक देवता भी थे और एक पेय पदार्थ भी था। ऋग्वेद के तीसरे मंडल में गायत्री मन्त्र का उल्लेख मिलता है जो सावित्री देवता को समर्पित है।

Question.2. वामनावतार के तीन पगों के आख्यान का प्राचीनतम स्रोत किस वेद में मिलता है ?
Correct Answer - ऋग्वेद
Explanation - ऋग्वेद को सर्वाधिक प्राचीन वेद माना जाता है। इस वेद के पुरोहित को होता या होत कहा जाता है। इसी वेद में चार वर्णों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। वामनावतार के तीन पगों के आख्यान का प्राचीनतम स्रोत भी ऋग्वेद ही है।

Question.3. प्राचीन इतिहास के साधन के रूप में वैदिक साहित्य में ऋग्वेद के बाद निम्नलिखित में से किसका स्थान आता है ?
Correct Answer - शतपथ ब्राहमण
Explanation - वैदिक साहित्य में ऋग्वेद के बाद शतपथ ब्राहमण का स्थान आता है। यह यजुर्वेद से सम्बंधित ब्राह्मण है। यजुर्वेद के दो ब्राह्मण ग्रंथ हैं – शतपथ ब्राह्मण और तैतिरीय ब्राह्मण। यजुर्वेद एकमात्र ऐसा वेद है जो गद्य और पद्य दोनों में लिखा गया है। इसके पुरोहित को अध्वर्यु कहा जाता है।

Question.4. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही सुमेलित है ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी सही सुमेलित हैं
Explanation - विष्णु पुराण से मौर्य वंश की, मत्स्य पुराण से सातवाहन वंश की और वायु पुराण से गुप्त वंश की जानकारी मिलती है। सबसे प्राचीन पुराण मत्स्य पुराण को माना जाता है। इसी पुराण में लिंग पूजा का प्रथम उल्लेख मिलता है।

Question.5. चातुषवर्ण्य समाज की कल्पना का आदि स्रोत ऋग्वेद के किस मंडल में वर्णित है ?
Correct Answer - दसवें मंडल
Explanation - ऋग्वेद के दसवें मंडल के पुरुष सूक्त में चार वर्णों का उल्लेख है। तीसरे मंडल में गायत्री मन्त्र का उल्लेख मिलता है। सातवें मंडल में दसराज्ञ युद्ध की जानकारी मिलती है।

Question.6. भारत आये यात्रियों का निम्नलिखित में से सही क्रम कौन-सा है ?
Correct Answer - फाहियान, संयुगन, ह्वेनसांग, इत्सिंग
Explanation - फाहियान 399 ई. में चन्द्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल में आया। संयुगन 518 ई. में, ह्वेनसांग 615 ई. के आसपास हर्षवर्धन के समय और इ्त्सिंग 672 ई. में भारत आया।

Question.7. कृषि का प्रथम साक्ष्य निम्नलिखित में से किस स्थल से प्राप्त हुआ है ?
Correct Answer - मेहरगढ़
Explanation - मेहरगढ़ (बलूचिस्तान, सिंध प्रान्त) से कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य मिले हैं। यह नवपाषाण कालीन स्थल है। कोल्डीहवा से चावल के प्राचीनतम साक्ष्य मिले हैं।

Question.8. किस वेद में जादू-टोना और अंधविश्वासों के बारे में बताया गया है ?
Correct Answer - अथर्ववेद
Explanation - अथर्ववेद में जादू-टोना और अंधविश्वासों का उल्लेख है। इसी वेद में सभा और समिति को प्रजापति की दो पुत्रियाँ कहा गया है। यह सबसे बाद में लिखा गया वेद है।

Question.9. निम्नलिखित में से किस स्थान से मानव के साथ कुत्ते को दफनाये जाने का साक्ष्य मिला है ?
Correct Answer - बुर्जहोम
Explanation - बुर्जहोम (कश्मीर) से मानव के साथ कुत्ते को दफनाने का साक्ष्य मिला। इसकी खोज 1935 में डी. टेरा और पीटरसन ने की थी।

Question.10. भारत में सबसे पहले किसके द्वारा पाषाणयुगीन सभ्यता पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया ?
Correct Answer - रोबर्ट ब्रूसफुट
Explanation - 1863 में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के रोबर्ट ब्रूसफुट ने मद्रास के पल्लवरम से पहला उपकरण खोजा। यह भारत में पाषाणयुगीन अनुसंधान की शुरुआत थी।

Question.11. “हाथीगुम्फा अभिलेख” में निम्नलिखित में से किस शासक का वर्णन किया गया है ?
Correct Answer - कलिंग राज खारवेल
Explanation - कलिंग राज खारवेल का वर्णन हाथीगुम्फा अभिलेख में मिलता है। खारवेल ने जैन धर्म को आश्रय दिया। अशोक ने कलिंग पर आक्रमण किया था, जिसके बाद उसने धम्मनीति को अपनाया और बौद्ध धर्म का संरक्षण किया।

Question.12. “जूनागढ़ अभिलेख” या “गिरनार अभिलेख” द्वारा हमें निम्नलिखित में से किस शासक के बारे में जानकारी प्राप्त होती है ?
Correct Answer - रुद्रदामन
Explanation -जूनागढ़ या गिरनार अभिलेख” से हमें शक शासक रुद्रदामन की जानकारी मिलती है। यह अभिलेख शुद्ध संस्कृत में लिखा गया प्रथम अभिलेख है और इसमें रुद्रदामन की विजयों का विवरण है।

Question.13. निम्नलिखित अभिलेखों और उनसे सम्बंधित शासकों का सही मिलान कीजिये ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी सही सुमेलित हैं
Explanation - ऐहोल अभिलेख पुलकेशिन द्वितीय से जुड़ा है (रचना - रविकीर्ति)। ग्वालियर अभिलेख प्रतिहार शासक मिहिरभोज से सम्बंधित है। मंदसौर अभिलेख यशोवर्मन से जुड़ा है। अतः सभी सुमेलित सही हैं।

Question.14. उत्तर भारत के मंदिरों की शैली निम्नलिखित में से कौन-सी होती है ?
Correct Answer - नागर शैली
Explanation - उत्तर भारत के मंदिर नागर शैली में बनते हैं। उदाहरण – जगन्नाथ मंदिर (पुरी), लिंगराज मंदिर (भुवनेश्वर)। द्रविड़ शैली दक्षिण भारत में प्रयुक्त होती है (जैसे – बृहदेश्वर मंदिर)।

Question.15. मध्य पाषाणकाल में पशुपालन के सबसे प्राचीनतम साक्ष्य किस स्थान से प्राप्त हुए हैं ?
Correct Answer - बागोर
Explanation - मध्य पाषाणकाल में पशुपालन के प्राचीनतम साक्ष्य राजस्थान के बागोर और मध्यप्रदेश के आदमगढ़ से मिले हैं। मानव ने सर्वप्रथम कुत्ते को पालतू बनाया।

Question.16. पुनर्जागरण निम्नलिखित में किस शहर से शुरू हुआ था ?
Correct Answer - फ्लोरेंस नगर
Explanation - पुनर्जागरण का प्रारंभ इटली के फ्लोरेंस नगर से हुआ। महान कवि दांते को पुनर्जागरण का अग्रदूत कहा जाता है। उनकी रचना डिवाइन कॉमेडी विश्वप्रसिद्ध है।

Question.17. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक है जिसमें स्वर्ग और नरक का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है ?
Correct Answer - डिवाइन कॉमेडी
Explanation - डिवाइन कॉमेडी की रचना दांते ने की। इसमें स्वर्ग और नरक का काल्पनिक वर्णन है। यह इटली की टस्कन भाषा में लिखी गयी थी।

Question.18. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक है जिसकी रचना बोकेशियो के द्वारा की गयी है ?
Correct Answer - डेकामेरोन
Explanation - डेकामेरोन की रचना बोकेशियो ने की। बोकेशियो को इटैलियन गद्य का जनक कहा जाता है।

Question.19. “द प्रिंस” रचना निम्नलिखित में से किसके द्वारा लिखी गयी है ?
Correct Answer - मैकियावेली
Explanation - “द प्रिंस” की रचना मैकियावेली ने की थी। उसे आधुनिक विश्व का राजनीतिक चिंतक कहा जाता है।

Question.20. “द लास्ट सपर” तथा “मोनालिसा” नामक प्रसिद्ध चित्रों का चित्रकार निम्नलिखित में से कौन था ?
Correct Answer - लिओनार्दो द विन्ची
Explanation - प्रसिद्ध चित्रकार लिओनार्दो द विन्ची ने “द लास्ट सपर” तथा “मोनालिसा” चित्र बनाए। इन्हें विश्व की सबसे प्रसिद्ध कलाकृतियों में गिना जाता है।

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp