History One-liners GK Questions with Answer Part-27 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: सितंबर 29, 2025

History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer

Question.1. सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह शहर निम्न में से कौन था ?
Correct Answer - लोथल
Explanation - लोथल, सिन्धु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख बंदरगाह था | यह भोगवा नदी के किनारे स्थित था | इसकी खोज एस.आर. राव ने की थी | लोथल से चावल के साक्ष्य प्राप्त होते हैं और रंगपुर से धान की भूसी के साक्ष्य मिले हैं | लोथल और रंगपुर दोनों ही स्थल गुजरात में स्थित हैं |

Question.2. सांख्य दर्शन सम्प्रदाय की स्थापना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की गयी थी ?
Correct Answer - कपिल
Explanation - कपिल को सांख्य दर्शन सम्प्रदाय की स्थापना का श्रेय दिया जाता है | सांख्य का अर्थ है – गणना करना | पतंजलि शुंग वंशीय शासक पुष्यमित्र शुंग के समकालीन थे | इन्होंने महाभाष्य नामक ग्रन्थ लिखा था |

Question.3. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रन्थ कश्मीर के राजाओं के बारे में एक विस्तृत विवरण देता है ?
Correct Answer - राजतरंगिणी
Explanation - राजतरंगिणी नामक ग्रन्थ की रचना कवि कल्हण के द्वारा की गयी थी और इसके द्वारा हमें कश्मीर के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त होती है | इन्होंने यह रचना कश्मीर के शासक जयसिंह के शासनकाल में पूरी की थी | जबकि विनयपिटक में बौद्ध संघ के नियमों का उल्लेख है |

Question.4. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही सुमेलित नहीं है ?
Correct Answer - सामवेद – विज्ञान का ज्ञान
Explanation - सामवेद को “भारतीय संगीत का जनक” कहा जाता है | इस वेद में संगीत के सात धुनों के बारे में जानकारी दी गयी है | अन्य तीन विकल्प सही सुमेलित हैं |

Question.5. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रन्थ शासनकला, आर्थिक नीति और सैन्य रणनीति पर आधारित एक प्राचीन भारतीय लेख है, इस ग्रन्थ का लेखक कौटिल्य को माना जाता है ?
Correct Answer - अर्थशास्त्र
Explanation - अर्थशास्त्र, कौटिल्य द्वारा संस्कृत में लिखा गया शासनकला, आर्थिक नीति और सैन्य रणनीति पर आधारित एक प्राचीन भारतीय लेख है | कौटिल्य का बचपन का नाम विष्णुगुप्त था जिसे चाणक्य के नाम से भी जाना जाता है | यह चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार से सम्बंधित था |

Question.6. निम्नलिखित में से किस काल में भारत में शुतुरमुर्ग पाए जाते थे ?
Correct Answer - पुरापाषाण काल
Explanation - पुरापाषाण काल के दौरान भारत में शुतुरमुर्ग पाए जाते थे | महाराष्ट्र के पाटन नामक स्थान पर बड़ी संख्या में शुतुरमुर्ग के अंडों के छिलके पाए गये हैं | नेवासा और इनामगाँव नामक स्थल भी महाराष्ट्र में ही पाए गये हैं |

Question.7. पुरातात्विक स्थल इनामगाँव निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है ?
Correct Answer - महाराष्ट्र
Explanation - महाराष्ट्र में कई पुरातात्विक स्थल प्राप्त हुए हैं जैसे कि इनामगाँव, नेवासा |

Question.8. निम्नलिखित में से किस स्थल को सिन्धु घाटी सभ्यता का सबसे पुरानी खोज माना जाता है ?
Correct Answer - भिरडाना
Explanation - भिरडाना नामक स्थल को सिन्धु घाटी सभ्यता का सबसे पुरानी खोज माना जाता है | राखीगढ़ी को भारत में सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल माना जाता है | मोहनजोदड़ो को मृतकों का टीला या सिंध का नखलिस्तान कहा जाता है |

Question.9. निम्नलिखित में से कौन बाणभट्ट के द्वारा लिखी गयी एक प्राचीन पुस्तक है ?
Correct Answer - कादम्बरी
Explanation - हर्षवर्धन के प्रसिद्ध दरबारी कवि बाणभट्ट द्वारा दो प्रमुख रचनाएँ लिखी गई थी – कादम्बरी और हर्षचरित | मृच्छकटिकम की रचना शूद्रक ने की थी जबकि गीत गोविन्द के लेखक जयदेव थे जो सेन वंशीय शासक लक्ष्मण सेन के दरबार से सम्बंधित थे |

Question.10. हड़प्पा कालीन स्थल मोहनजोदड़ो निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर स्थित है ?
Correct Answer - सिन्धु
Explanation - हड़प्पा कालीन स्थल मोहनजोदड़ो और चन्हुदड़ो दोनों ही स्थल सिन्धु नदी के तट पर स्थित हैं | मोहनजोदड़ो से विशाल अन्नागार और विशाल स्नानागार की प्राप्ति हुई है जबकि चन्हुदड़ो से मनके बनाने के कारखाने का साक्ष्य प्राप्त हुआ है |

Question.11. सिन्धु घाटी सभ्यता के निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल सिन्धु नदी के तट पर स्थित नहीं है ?
Correct Answer - रोपड़
Explanation - मोहनजोदड़ो, चन्हुदड़ो और कोट-दिजी तीनों शहर सिन्धु नदी के तट पर स्थित हैं जबकि रोपड़ पंजाब में सतलज नदी के तट पर स्थित है | इस स्थान से मनुष्य और कुत्ते को साथ में दफ़नाने के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं |

Question.12. वेदांगों की संख्या कुल कितनी हैं ?
Correct Answer - छ:
Explanation - वेदांगों का निर्माण वेदों के अर्थ को समझने के लिए किया गया था | वेदांगों की कुल संख्या छ: है – शिक्षा, कल्प, ज्योतिष, व्याकरण, निरुक्त और छंद |

Question.13. रावी नदी के ऋग्वैदिक नाम क्या है ?
Correct Answer - परुष्णी
Explanation - रावी नदी का ऋग्वैदिक नाम परुष्णी है | अस्किनी का अर्थ चिनाब है, वितस्ता को झेलम कहा जाता है तथा शतुद्री सतलज का प्राचीन नाम है | हड़प्पा स्थल रावी नदी के तट पर स्थित है |

Question.14. निम्नलिखित में से कौन-सा परिपक्वा चरण का एक हड़प्पा कालीन स्थल है, जोकि राजस्थान में स्थित है ?
Correct Answer - कालीबंगा
Explanation - कालीबंगा या कालीबंगन स्थल राजस्थान में स्थित है | यहाँ से जुते हुए खेत और भूकंप के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं |

Question.15. ऋग्वेद निम्नलिखित में से कितने पुस्तकों या मंडलों में विभाजित है ?
Correct Answer - 10
Explanation - ऋग्वेद 10 मंडलों में विभाजित है | इसका नवां मंडल सोम देवता को समर्पित है जबकि दसवें मंडल में पुरुष सूक्त का वर्णन है जिसमें चार वर्णों की उत्पत्ति का उल्लेख है | ऋग्वेद के पुरोहित को होता या होत कहा जाता है |

Question.16. पुनर्जागरण निम्नलिखित में किस शहर से शुरू हुआ था ?
Correct Answer - फ्लोरेंस नगर
Explanation - पुनर्जागरण का प्रारंभ इटली के फ्लोरेंस नगर से हुआ था | महान कवि दांते को पुनर्जागरण का अग्रदूत कहा जाता है | इन्होंने डिवाइन कॉमेडी नामक प्रसिद्ध रचना लिखी थी |

Question.17. “द प्रेज ऑफ़ फौली” निम्नलिखित में से किस लेखक द्वारा लिखी गयी पुस्तक है ?
Correct Answer - इरास्मस
Explanation - द प्रेज ऑफ़ फौली” की रचना इरास्मस ने की थी, जो हालैंड का निवासी था | इस पुस्तक में पादरियों के अनैतिक जीवन और ईसाई धर्म की कुरीतियों पर प्रहार किया गया है |

Question.18. “कॉमनसेंस” निम्नलिखित में से किसके द्वारा लिखी गयी एक लघु पत्रिका थी ?
Correct Answer - थॉमस पेन
Explanation - थॉमस पेन ने 1776 ई० में “कॉमनसेंस” नामक लघु पत्रिका प्रकाशित की थी | इसमें स्वतंत्रता की आवश्यकता पर बल दिया गया | राइट्स ऑफ़ मैन की रचना भी थॉमस पेन ने ही की थी |

Question.19. सप्तवर्षीय युद्ध निम्नलिखित में किन दो शक्तियों के बीच में सम्पन्न हुआ था ?
Correct Answer - इंग्लैंड व फ़्रांस
Explanation - 1756 से 1763 के बीच इंग्लैंड और फ़्रांस के बीच सप्तवर्षीय युद्ध हुआ | इसमें इंग्लैंड को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी | क्षतिपूर्ति के लिए स्टाम्प एक्ट पारित किया गया, जिसके विरोध में समुअल एडम्स ने नारा दिया – “प्रतिनिधित्व नहीं तो कर नहीं” |

Question.20. बोस्टन चाय पार्टी की घटना कब घटित हुई थी ?
Correct Answer - 16 दिसम्बर 1773 ई०
Explanation - 16 दिसम्बर 1773 ई० को बोस्टन चाय पार्टी की घटना घटी | यह घटना अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का तात्कालिक कारण बनी | इस घटना का नायक समुअल एडम्स था |

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp