History One-liners GK Questions with Answer Part-26 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: सितंबर 26, 2025

History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer

Question.1. शुल्वसूत्र निम्नलिखित में से किससे संबधित है ?
Correct Answer - ज्यामिति से
Explanation - शुल्वसूत्र ज्यामिति से सम्बंधित है जोकि गणित पर आधारित पुस्तक है।

Question.2. ऋग्वेद के किन मंडलों को वंश मंडल के नाम से जाना जाता है ?
Correct Answer - द्वितीय से सातवें मंडल को
Explanation - ऋग्वेद में द्वितीय से सातवें मंडल को वंश मंडल कहा जाता है।

Question.3. निम्नलिखित में से किसने वैदिक परम्परा का समर्थन किया तथा संन्यास के सिद्धांत का विरोध किया ?
Correct Answer - कुमारिल
Explanation - मीमांसा दर्शन के पुरोहित कुमारिल ने वैदिक परम्परा का समर्थन किया तथा संन्यास के सिद्धांत का विरोध किया। इनके अनुसार यज्ञ द्वारा गृहस्थ जीवन में भी मोक्ष पाया जा सकता है।

Question.4. निम्नलिखित में से किस देवता के बारे में कहा गया है कि उसके रथ बकरे खींचते थे ?
Correct Answer - पूषण
Explanation - ऋग्वेद में पूषण नामक देवता की स्तुति की गयी है। ये पशुओं के देवता थे और इनका रथ बकरे खींचा करते थे।

Question.5. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द वैदिक कालीन उपकरण “हल” का द्योतक है ?
Correct Answer - सीर
Explanation - वैदिक काल में कृषि उपकरण “हल” को सीर के नाम से जानते थे।

Question.6. निम्नलिखित में से किसने भारत को पृथ्वी का स्वर्ग कहा है ?
Correct Answer - अमीर खुसरो
Explanation - अमीर खुसरो ने अपनी पुस्तक “नूहसिपिहर” में भारत की प्रशंसा की और इसे “पृथ्वी का स्वर्ग” कहा।

Question.7. निम्नलिखित में से कौन-सा सिलसिला संगीत और योग क्रियाओं में विश्वास करता था ?
Correct Answer - चिश्ती सिलसिला
Explanation - चिश्ती लोग शासक वर्ग से अलग रहते थे। ये लोग संगीत और योग की क्रियाओं में विश्वास करते थे।

Question.8. किस सूफी संत को बलबन का दामाद माना जाता है ?
Correct Answer - बाबा फरीद
Explanation - बाबा फरीद को बलबन का दामाद माना जाता है। इनके शिष्य निजामुद्दीन औलिया और अलाउद्दीन साबिर थे।

Question.9. अमीर खुसरो ने निम्नलिखित में से किसके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ?
Correct Answer - खड़ीबोली
Explanation - अमीर खुसरो ने खड़ीबोली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने हिंदी शब्दों और मुहावरों का प्रयोग किया। इन्हें भारत का तोता भी कहा जाता है।

Question.10. भारत में चिश्ती सूफियों ने “विलायत” नामक संस्था विकसित की जिसका उद्देश्य निम्नलिखित में से किस प्रकार से था ?
Correct Answer - राज्य नियंत्रण से मुक्त आध्यात्मिक क्षेत्र
Explanation - विलायत राज्य नियंत्रण से मुक्त आध्यात्मिक क्षेत्र को कहा जाता था। यह संस्था चिश्ती सूफियों द्वारा विकसित की गई थी।

Question.11. ईश्वरचंद विद्यासागर ने कब ब्रिटिश सरकार से विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित करवाया ?
Correct Answer - 1856 ई०
Explanation - 1856 ई० में ईश्वरचंद विद्यासागर ने ब्रिटिश सरकार से विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित करवाया।

Question.12. ब्रिटिश सरकार द्वारा कब दास प्रथा को प्रतिबंधित कर दिया गया ?
Correct Answer - 1843 ई०
Explanation - गवर्नर जनरल लॉर्ड एलनबरो ने 1833 चार्टर एक्ट के तहत दास प्रथा पर प्रतिबंध लगाया। 1843 ई० से पूरे भारत में दासता को अवैध घोषित कर दिया गया।

Question.13. “अखिल भारतीय अस्पृश्यता निवारण संघ” की स्थापना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की गयी थी ?
Correct Answer - महात्मा गाँधी
Explanation - महात्मा गाँधी ने 1932 ई० में अखिल भारतीय अस्पृश्यता निवारण संघ की स्थापना की, जिसे बाद में हरिजन सेवक संघ कहा गया।

Question.14. निम्नलिखित मे से किसने “बहुविवाह” नामक पुस्तक लिखी ?
Correct Answer - ईश्वरचंद विद्यासागर
Explanation - ईश्वरचंद विद्यासागर ने “बहुविवाह” और “बाल्य-विवाहेर दोष” जैसी पुस्तकें लिखीं। वे एक महान समाज सुधारक थे।

Question.15. नील विद्रोह भारत के किस राज्य में हुआ था ?
Correct Answer - बंगाल
Explanation - नील आन्दोलन की पहली घटना 1859-1860 ई० में बंगाल के नदिया जिले में हुई। इसका नेतृत्व दिगम्बर विश्वास और विष्णु विश्वास ने किया।

Question.16. अमेरिका को पूर्ण स्वतंत्रता कब प्राप्त हुई थी ?
Correct Answer - 4 जुलाई 1776 ई०
Explanation - अमेरिका को 4 जुलाई 1776 ई० को पूर्ण स्वतंत्रता मिली। यह पेरिस की संधि से समाप्त हुआ और उस समय इंग्लैंड का शासक जार्ज तृतीय था।

Question.17. “प्रजातंत्र जनता का, जनता द्वारा, जनता के लिए शासन है” यह कथन निम्नलिखित में किसके द्वारा कहा गया था ?
Correct Answer - अब्राहम लिंकन
Explanation - अब्राहम लिंकन (1860 ई०) अमेरिका के राष्ट्रपति बने। उन्हीं का प्रसिद्ध कथन है “प्रजातंत्र जनता का, जनता द्वारा, जनता के लिए”। उन्होंने अमेरिका में दास प्रथा का अंत किया।

Question.18. “मैं ही राज्य हूँ और मेरे शब्द ही कानून हैं” यह कथन निम्नलिखित में से किसके द्वारा कहे गये थे ?
Correct Answer - लुई चौदहवां
Explanation - लुई चौदहवां ने कहा था “मैं ही राज्य हूँ और मेरे शब्द ही कानून हैं”। उसने वर्साय का शीशमहल बनवाया और अपनी राजधानी वर्साय को बनाया।

Question.19. फ्रांसीसी क्रांति में निम्नलिखित में से किसके द्वारा सर्वाधिक योगदान दिया गया था ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी
Explanation - फ्रांसीसी क्रांति में वाल्टेयर, रूसों और मोंटेस्क्यू ने सर्वाधिक योगदान दिया। वाल्टेयर चर्च का विरोधी था और उसने लेटर्स ऑन इंग्लिश नामक पुस्तक लिखी।

Question.20. फ़्रांस की राज्यक्रांति 1789 ई० में हुई थी, उस समय निम्नलिखित में से किसका शासनकाल था ?
Correct Answer - लुई सोलहवां
Explanation - 1789 ई० में फ़्रांस की राज्यक्रांति लुई सोलहवें के शासनकाल में हुई। उस समय फ़्रांस में सामंती व्यवस्था प्रचलित थी। फ़्रांस का स्वतंत्रता दिवस 14 जुलाई को मनाया जाता है।

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp