History One-liners GK Questions with Answer Part-25 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: सितंबर 25, 2025
History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer
Question.1. निम्नलिखित में से उपनिषदों में उल्लिखित कैकेय जनपद का कौन-सा एक दार्शनिक राजा था ?
Correct Answer - अश्वपति
Explanation - उपनिषदों में कुछ ज्ञानी राजाओं के बारे बताया गया है जो अपने शिष्यों को आदेश देते हुए दर्शाए गये हैं। जैसे – कैकेय के राजा अश्वपति और विदेह के राजा जनक।
Question.2. वैदिक ग्रंथों में ऊसर भूमि से सम्बंधित शब्द कौन-सा है ?
Correct Answer - खिल्व
Explanation - वैदिक ग्रंथों में ऊसर भूमि को खिल्व कहा गया है।
Question.3. वैदिक काल में भूमि का स्वामी कौन होता था ?
Correct Answer - सम्पूर्ण कबीले
Explanation - वैदिक काल में भूमि के स्वामी सम्पूर्ण कबीले होते थे। कबीले का सरदार राजा होता था, लेकिन वह भूमि का स्वामी नहीं होता था।
Question.4. निम्नलिखित में से किसमें याज्ञवल्क्य और गार्गी का संवाद मिलता है ?
Correct Answer - बृहदारणयक उपनिषद में
Explanation - बृहदारणयक उपनिषद में याज्ञवल्क्य और गार्गी का संवाद मिलता है, जहाँ पर याज्ञवल्क्य ने गार्गी से कहा कि अधिक बहस न करो वरना तुम्हारा सिर फोड़ दिया जाएगा।
Question.5. भक्ति की अवधारणा सर्वप्रथम किस ग्रन्थ में दिखाई देती है ?
Correct Answer - श्वेताश्वर उपनिषद में
Explanation - सर्वप्रथम भक्ति का उल्लेख श्वेताश्वर उपनिषद में मिलता है। वैष्णव धर्म ने सर्वप्रथम भक्ति आन्दोलन की शुरुआत की थी।
Question.6. निम्नलिखित में से किस दिल्ली सुल्तान ने किसानों को तकावी ऋण प्रदान किया था ?
Correct Answer - मुहम्मद बिन तुगलक
Explanation - मुहम्मद बिन तुगलक सम्पूर्ण राज्य को एक ही कर व्यवस्था के अंतर्गत ले आया। उसने किसानों को सोनधर या तकावी ऋण प्रदान किया था, जो एक प्रकार का कृषि ऋण था।
Question.7. “रहट” का सर्वप्रथम उल्लेख निम्नलिखित में से किस ग्रन्थ में किया गया है ?
Correct Answer - बाबरनामा
Explanation - “रहट” का सर्वप्रथम उल्लेख बाबरनामा में किया गया है। संभवतः रहट का प्रयोग दिल्ली सल्तनत के युग से ही प्रारंभ माना जाता है।
Question.8. “चरखे” का सबसे पहले किस ग्रन्थ में लिखित उल्लेख प्राप्त होता है ?
Correct Answer - फुतूह-उस-सलातीन
Explanation - भारत में चरखे का पहला लिखित विवरण इसामी की पुस्तक फुतूह-उस-सलातीन में प्राप्त होता है।
Question.9. निम्नलिखित में से किस सल्तनतकालीन शासक को मकबरा निर्माण शैली का जन्मदाता माना जाता है ?
Correct Answer - इल्तुतमिश
Explanation - भारत में इल्तुतमिश को मकबरा निर्माण शैली का जन्मदाता माना जाता है। इसे गुलाम वंश का वास्तविक संस्थापक भी कहा जाता है।
Question.10. “संगीत आत्मा के लिए पौष्टिक आहार है” उपरोक्त कथन किसके द्वारा कहा गया है ?
Correct Answer - मुइनुद्दीन चिश्ती
Explanation - ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती ने कहा था कि “संगीत आत्मा के लिए पौष्टिक आहार है”। इनकी दरगाह अजमेर में है।
Question.11. मिर्ज़ा गुलाम अहमद द्वारा अहमदिया आन्दोंलन कब शुरू किया गया था ?
Correct Answer - 1889 ई०
Explanation - 1889 ई० में मिर्ज़ा गुलाम अहमद द्वारा अहमदिया आन्दोंलन की शुरुआत की गयी थी। उन्होंने अपने आपको कृष्ण का अवतार कहा।
Question.12. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित है ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी सही सुमेलित हैं
Explanation - धर्म सभा की स्थापना 1830 ई० में राधाकांत देव ने की। सेवा सदन की स्थापना बहराम जी मालाबारी ने 1885 ई० में की। मद्रास हिन्दू संघ की स्थापना वीरेशलिंगम पुत्तलू ने की।
Question.13. आधुनिक भारत में सती प्रथा को कब समाप्त किया गया ?
Correct Answer - 1829 ई०
Explanation - लार्ड विलियम बैंटिक ने नियम 17 द्वारा 1829 ई० में सती प्रथा को समाप्त किया। इसमें राजा राममोहन राय की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
Question.14. निम्नलिखित में किसने बम्बई में प्रथम महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी ?
Correct Answer - डी.के. कर्वे
Explanation - डी.के. कर्वे (धोंधों केशव कर्वे) द्वारा 1906 ई० में बम्बई में प्रथम महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी थी।
Question.15. “नेटिव मैरिज एक्ट” निम्नलिखित में से कब पारित किया गया था ?
Correct Answer - 1872 ई०
Explanation - 1872 ई० में “नेटिव मैरिज एक्ट” जिसे सिविल मैरिज एक्ट भी कहा जाता है, पारित हुआ। इसमें लड़की की विवाह आयु 14 तथा लड़के की विवाह आयु 18 वर्ष रखी गयी।
Question.16. रोमन इतिहास के 31 प्रमुख व्यक्तियों के जीवनियों पर आधारित पुस्तक “लाइट ऑफ़ इलस्ट्रीयस मैंन” किसने लिखा था ?
Correct Answer - पेट्रार्क
Explanation - पेट्रार्क द्वारा रोमन इतिहास के 31 प्रमुख व्यक्तियों की जीवनियों पर आधारित पुस्तक “लाइट ऑफ़ इलस्ट्रीयस मैंन” लिखी गयी थी। इन्हें मानववाद का जनक भी कहा जाता है।
Question.17. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?
Correct Answer - दांते – मेडोना
Explanation - डिवाइन कॉमेडी की रचना इटली के महान कवि दांते ने की थी, जिसमें स्वर्ग और नरक का काल्पनिक वर्णन है। यह टस्कन भाषा में लिखी गयी है।
Question.18. “द लास्ट सपर” तथा “मोनालिसा” नामक प्रसिद्ध चित्रों का चित्रकार कौन था ?
Correct Answer - लिओनार्दो द विन्ची
Explanation - लिओनार्दो द विन्ची ने “द लास्ट सपर” तथा “मोनालिसा” जैसे प्रसिद्ध चित्रों का निर्माण किया।
Question.19. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति धर्म सुधार आन्दोलन का प्रवर्तक कहा जाता है ?
Correct Answer - मार्टिन लूथर
Explanation - मार्टिन लूथर ने बाइबिल का अनुवाद जर्मन भाषा में किया। इन्हें धर्म सुधार आन्दोलन का प्रवर्तक माना जाता है।
Question.20. रेड इन्डियन निम्नलिखित में से किस देश के निवासी थे ?
Correct Answer - अमेरिका
Explanation - रेड इन्डियन अमेरिका के मूल निवासी थे। अमेरिका में ब्रिटिश साम्राज्य की नींव जार्ज प्रथम के शासनकाल में डाली गयी और स्वतंत्रता आन्दोलन के समय इंग्लैंड का शासक जार्ज तृतीय था।
👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇
👉👉Daily Current Affairs - Oneliners
👉👉Daily Current Affairs - Mock Test
👉👉Daily Static GK - Mock Test
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK)
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK)