History One-liners GK Questions with Answer Part-24 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: सितंबर 23, 2025

History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer

Question.1. किस मूल-पाठ में भारतीय गणितीय लेखन से सम्बंधित प्राचीन साक्ष्य निहित है ?
Correct Answer - शुल्वसूत्र
Explanation - शुल्वसूत्र में यज्ञ वेदी के निर्माण से सम्बंधित माप के बारे में बताया गया है। यहीं से भारतीय गणितीय लेखन से सम्बंधित प्राचीन साक्ष्य निहित है।

Question.2. निम्नलिखित में से कौन-से वैदिक देवता को सहस्र स्तंभों वाले भवन में निवास करते हुए वर्णित किया गया है ?
Correct Answer - मित्र व वरुण
Explanation - मित्र व वरुण को सहस्र स्तंभों वाले भवन में निवास करते हुए वर्णित किया गया है। इन्द्र के लिए 250 तथा वरुण के लिए 200 सूक्तों का प्रयोग गया है।

Question.3. निम्नलिखित में से गायत्री मन्त्र किसको समर्पित है ?
Correct Answer - सावित्री
Explanation - गायत्री मन्त्र की रचना विश्वामित्र ने की थी जोकि सावित्री देवता को समर्पित है। यह ऋग्वेद के तीसरे मंडल से सम्बंधित है।

Question.4. किस बौद्ध सभा में संघ स्थाविरवादी और महासंधिक जैसे दो भागों में टूट गया ?
Correct Answer - द्वितीय बौद्ध सभा
Explanation - द्वितीय बौद्ध सभा का आयोजन कालाशोक के समय वैशाली में हुआ था। इस सभा में बौद्ध संघ दो भागों - स्थाविरवादी और महासंधिक में विभाजित हो गया था।

Question.5. निम्नलिखित में से किसे पाशुपत मत का प्रवर्तक माना जाता है ?
Correct Answer - लकुलीश
Explanation - पाशुपत मत का प्रवर्तक लकुलीश को माना जाता है। यह शैव धर्म के सबसे प्राचीन संप्रदाय है और इसमें लकुलीश को शिव का अवतार माना गया है।

Question.6. वैदिक काल में किस देवता को ऋत का नियामक माना जाता है ?
Correct Answer - वरुण
Explanation - वैदिक काल में वरुण देवता को ऋत का नियामक माना जाता था। इन्हें ऋतु परिवर्तक भी कहा जाता था।

Question.7. “मैं कवि हूँ, मेरे पिता वैद्य हैं और मेरी माता आटा पीसती है |” यह अवतरण निम्नलिखित में से कहाँ से प्राप्त होता है ?
Correct Answer - ऋग्वेद
Explanation - यह अवतरण ऋग्वेद से प्राप्त होता है। ऋग्वैदिक समाज एक कर्म प्रधान समाज था।

Question.8. सल्तनत काल में “दीवान-ए-आरिज” नामक एक सैन्य विभाग हुआ करता था जिसका निर्माण किसके द्वारा कराया गया था ?
Correct Answer - बलबन
Explanation - गयासुद्दीन बलबन ने “दीवान-ए-आरिज” नामक एक सैन्य विभाग का निर्माण किया था जिसका कार्य सैनिकों की भर्ती करना और वेतन देना था।

Question.9. अलाउद्दीन खिलजी के किस पुत्र का जन्म सत्यपाली से हुआ था, जो देवगिरी के राजा रामचंद्र देव की पुत्री थी ?
Correct Answer - शिहाबुद्दीन उमर
Explanation - शिहाबुद्दीन उमर, सत्यपाली से उत्पन्न हुआ था जो देवगिरी के राजा रामचंद्र देव की पुत्री थी।

Question.10. किस शासक ने अपनी सेना में अधिक दासों को भर्ती किया और उनके लिए अलग विभाग बनाया ?
Correct Answer - फिरोजशाह तुगलक
Explanation - फिरोजशाह तुगलक ने अपनी सेना में अधिक संख्या में दासों को भर्ती किया और उनके लिए “दीवान-ए-बंदगान” नामक विभाग बनाया। इन्हें “सल्तनत काल का अकबर” कहा जाता है।

Question.11. मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में राजस्व वसूली का कार्य किन दो अधिकारियों को दिया गया था ?
Correct Answer - शिकदार व फौजदार
Explanation - मुहम्मद बिन तुगलक के समय राजस्व वसूली का कार्य बाद में शिकदार और फौजदार को दे दिया गया। इन्हें “अपने समय का अरस्तू” भी कहा जाता था।

Question.12. “हक़-ए-शर्ब” निम्नलिखित में से क्या था ?
Correct Answer - सिंचाई कर
Explanation -हक़-ए-शर्ब” एक प्रकार का सिंचाई कर था। इसे फिरोजशाह तुगलक ने लगाया था और यह भूमि उत्पादन का 1/10 भाग था।

Question.13. “देव समाज” की स्थापना किसने की ?
Correct Answer - शिवनारायण अग्निहोत्री
Explanation - शिवनारायण अग्निहोत्री ने 1887 ई० में लाहौर में “देव समाज” की स्थापना की। इसके उपदेश “देवशास्त्र” नामक पुस्तक में संकलित हैं।

Question.14. “रहनुमाई मज्दयासन सभा” की स्थापना किससे सम्बंधित है ?
Correct Answer - दादाभाई नौरोजी
Explanation - रहनुमाई मज्दयासन सभा की स्थापना 1851 ई० में दादाभाई नौरोजी, नौरोजी फुर्दोंजी और एस.एस. बंगाली ने की थी। इसका उद्देश्य रूढ़िवाद, पर्दा प्रथा और बाल विवाह को समाप्त करना था।

Question.15. “इंडियन मुसलमान” नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी थी ?
Correct Answer - विलियम हंटर
Explanation - विलियम हंटर ने 1870 ई० में “इंडियन मुसलमान” पुस्तक लिखी और सरकार को सलाह दी कि मुसलमानों से समझौता कर उन्हें अपनी ओर मिलाया जाए।

Question.16. “अलीगढ़ मुस्लिम एंग्लो ओरिएण्टल कॉलेज” की स्थापना किसने की ?
Correct Answer - सर सैय्यद अहमद
Explanation - सर सैय्यद अहमद खां ने 1875 ई० में इसकी स्थापना की। बाद में यह 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना। उन्होंने “राजभक्त मुसलमान” नामक पत्रिका भी निकाली।

Question.17. “देवबंद आंदोलन” किसके द्वारा चलाया गया था ?
Correct Answer - मुहम्मद कासिम ननौतवी
Explanation - 1867 ई० में मुहम्मद कासिम ननौतवी और रसीद अहमद ने विदेशी शासन के खिलाफ जिहाद का नारा देकर देवबंद आंदोलन की शुरुआत की।

Question.18. निम्नलिखित में से कौन-सा एक फ्लोरेंस में पैदा नहीं हुआ ?
Correct Answer - राफेल
Explanation - दोनातेल्लो, फिलिपो लिप्पी और गिबर्ती फ्लोरेंस में पैदा हुए थे जबकि राफेल उर्बीनो का निवासी था।

Question.19. किस नगर को “विद्वानों का नगर” कहा जाता था ?
Correct Answer - फ्लोरेंस
Explanation - फ्लोरेंस को “विद्वानों का नगर” कहा जाता था क्योंकि यहाँ दांते, पेट्रार्क, माइकल एंजेलो, लियोनार्डो और मैकियावेली जैसे विद्वानों का जन्म हुआ था।

Question.20. मानववाद के लिए कौन-सा कथन असत्य है ?
Correct Answer - मानववाद ने समाज से सभी प्रकार के शोषणों का अंत कर दिया है
Explanation - मानववाद का अर्थ है उन्नत ज्ञान। इसके प्रणेता पेटार्क थे। मानववाद पुनर्जागरण की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता है। “मानववाद” शब्द का प्रयोग नीथहैमर ने और “पुनर्जागरण” शब्द का प्रयोग वैसारी ने किया था।

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp