History One-liners GK Questions with Answer Part-23 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: सितंबर 22, 2025

History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer

Question.1. निम्नलिखित में से “निष्क” क्या है ?
Correct Answer - मुद्रा
Explanation - पूर्ववैदिक काल में निष्क एक सोने का आभूषण हुआ करता था लेकिन उत्तर वैदिक काल में इसे मुद्रा के रूप में प्रयोग किया जाने लगा।

Question.2. मनुस्मृति में सरस्वती और दृषद्वती नदियों के बीच के प्रदेश को किस नाम से परिभाषित किया गया है ?
Correct Answer - ब्रह्मवर्त
Explanation - मनुस्मृति में सरस्वती और दृषद्वती नदियों के बीच के प्रदेश को ब्रह्मवर्त नाम से परिभाषित किया गया है। स्मृतियों में सबसे प्राचीन स्मृति मनुस्मृति मानी जाती है।

Question.3. निम्नलिखित में से किसकी उपासना वैदिक काल में नहीं होती थी ?
Correct Answer - लक्ष्मी
Explanation - वैदिक काल में लक्ष्मी की पूजा नहीं होती थी। इस काल में इन्द्र, अग्नि, वरुण, सोम आदि की पूजा होती थी।

Question.4. किस मूल-पाठ में भारतीय गणितीय लेखन से सम्बंधित प्राचीन साक्ष्य निहित है ?
Correct Answer - शुल्वसूत्र
Explanation - शुल्वसूत्र में यज्ञ वेदी के निर्माण से सम्बंधित माप का वर्णन है। यहीं से भारतीय गणितीय लेखन से सम्बंधित प्राचीन साक्ष्य निहित है।

Question.5. निम्नलिखित में से कौन-से वैदिक देवता को सहस्र स्तंभों वाले भवन में निवास करते हुए वर्णित किया गया है ?
Correct Answer - मित्र व वरुण
Explanation - मित्र व वरुण को सहस्र स्तंभों वाले भवन में निवास करते हुए वर्णित किया गया है। इन्द्र के लिए 250 तथा वरुण के लिए 200 सूक्तों का प्रयोग हुआ है।

Question.6. दिल्ली सल्तनत में शासन की सबसे छोटी इकाई को किस नाम से पुकारा जाता था ?
Correct Answer - ग्राम
Explanation - दिल्ली सल्तनत में शासन की सबसे छोटी इकाई ग्राम कहलाती थी। गाँव के प्रमुख अधिकारी खुत, मुक्कदम, पटवारी और चौधरी थे जो लगान वसूली का कार्य करते थे।

Question.7. दिल्ली सल्तनत का वह कौन-सा शासक था जिसने सर्वप्रथम स्थायी सेना रखी थी ?
Correct Answer - अलाउद्दीन खिलजी
Explanation - अलाउद्दीन खिलजी ने सर्वप्रथम स्थायी सेना रखी थी। इसी ने सैनिकों को नकद वेतन देना शुरू किया और दाग तथा हुलिया प्रथा अपनाई।

Question.8. इल्तुतमिश के शासनकाल में सैनिकों को वेतन किस रूप में दिया जाता था ?
Correct Answer - इक्ता के रूप में
Explanation - इल्तुतमिश के शासनकाल में सैनिकों को वेतन इक्ता के रूप में दिया जाता था। इक्ता भूमि का टुकड़ा था जिससे मिलने वाला राजस्व सैनिक को प्राप्त होता था।

Question.9. निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिये ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी सही सुमेलित हैं
Explanation - सल्तनत काल में केंद्रीय सेना = हश्म-ए-कल्ब, प्रांतीय सेना = हश्म-ए-अतरफ, और सुल्तान की व्यक्तिगत सेना = शम्शी सवार कहलाती थी।

Question.10. अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में एक अश्वारोही सैनिक को कितना वेतन दिया जाता था ?
Correct Answer - 234 टंका
Explanation - अलाउद्दीन खिलजी ने इक्ता प्रणाली समाप्त की। उसके शासनकाल में एक घोड़ा रखने वाले सैनिक को प्रति वर्ष 234 टंका वेतन मिलता था तथा दो घोड़े रखने वाले सैनिक को अतिरिक्त 78 टंका।

Question.11. स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में कब भाग लिया गया था ?
Correct Answer - 1893 ई०
Explanation - 1893 ई० में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्म संसद में भाग लेकर भारत का मान बढ़ाया। उनका बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था।

Question.12. रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय निम्नलिखित में से किस स्थान पर बनाया गया था ?
Correct Answer - वेल्लूर
Explanation - 1897 ई० में स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका से लौटने के बाद रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इसका मुख्यालय कलकत्ता के वेल्लूर नामक स्थान पर बनाया गया।

Question.13. थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना कब की गयी थी ?
Correct Answer - 1875 ई०
Explanation - 1875 ई० में मैडम ब्लाव्त्सकी और कर्नल अल्काट ने इसकी स्थापना न्यूयॉर्क में की। बाद में इसकी शाखा भारत के आडयार में खोली गयी। ऐनी बेसेंट भी इससे जुड़ी थीं।

Question.14. बनारस में “सेन्ट्रल हिन्दू कालेज” की स्थापना किसके द्वारा की गयी थी ?
Correct Answer - ऐनी बेसेंट
Explanation - 1898 ई० में ऐनी बेसेंट ने बनारस में “सेन्ट्रल हिन्दू कालेज” की स्थापना की। बाद में यही बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हुआ।

Question.15. “लोकहितवादी” के नाम से कौन जाना जाता है ?
Correct Answer - गोपालहरि देशमुख
Explanation -लोकहितवादी” के नाम से गोपालहरि देशमुख जाने जाते हैं। वे एक समाज सुधारक थे जिन्होंने अंग्रेजी शिक्षा पर विशेष जोर दिया।

Question.16. फ्रांसीसी क्रांति में सर्वाधिक योगदान किसका था ?
Correct Answer - वाल्टेयर, रूसों और मोंटेस्क्यू (सभी)
Explanation - फ्रांसीसी क्रांति में वाल्टेयर, रूसों और मोंटेस्क्यू का सर्वाधिक योगदान था। वाल्टेयर ने चर्च का विरोध किया और लेटर्स ऑन इंग्लिश नामक पुस्तक लिखी।

Question.17. वास्कोडिगामा की जीवनी “ओस लुसीदास” का लेखक कौन था ?
Correct Answer - केमोस
Explanation - केमोस ने वास्कोडिगामा की जीवनी “ओस लुसीदास” लिखी। वास्कोडिगामा भारत 1498, 1502 और 1523 में तीन बार आया था।

Question.18. क्रिस्टोफर कोलम्बस की समुद्र यात्रा को किसने वित्त पोषित किया था ?
Correct Answer - रानी इसाबेला और स्पेन के राजा फर्दिनेंद
Explanation - क्रिस्टोफर कोलम्बस मूल रूप से इटली का था। इसकी समुद्र यात्रा को रानी इसाबेला और स्पेन के राजा फर्दिनेंद ने वित्त पोषित किया।

Question.19. वह पुर्तगाली नौचालक कौन था जिसने केप ऑफ स्टोर्म्स को पार कर “केप ऑफ गुड होप” नाम दिया ?
Correct Answer - बार्थोलोम्यो डियाज
Explanation - बार्थोलोम्यो डियाज ने केप ऑफ स्टोर्म्स को पार कर इसका नाम केप ऑफ गुड होप रखा। अल्बुकर्क पुर्तगाली वायसराय था जबकि वास्कोडिगामा ने भारत का समुद्री मार्ग खोजा।

Question.20. वह मुख्य घटना जिसने यूरोप में पुनर्जागरण को जन्म दिया था ?
Correct Answer - आटोमन तुर्क का कांस्टेनटीनोपल पर विजय
Explanation - 29 मई 1453 को आटोमन तुर्क ने कांस्टेनटीनोपल पर विजय प्राप्त की। इसी घटना से यूरोप में पुनर्जागरण की शुरुआत हुई। पुनर्जागरण का प्रारंभ इटली के फ्लोरेंस नगर से हुआ था। दांते को इसका अग्रदूत कहा जाता है।

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp