History One-liners GK Questions with Answer Part-22 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: सितंबर 20, 2025

History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer

Question.1. छांदोग्य उपनिषद के अनुसार अश्वपति कहाँ के राजा थे ?
Correct Answer - कैकेय
Explanation - छांदोग्य उपनिषद और शतपथ ब्राह्मण के अनुसार अश्वपति कैकेय के राजा थे | उपरोक्त दोनों ग्रंथों में इनका वर्णन प्राप्त होता है |

Question.2. निम्नलिखित में से किसमें कृष्ण का प्राचीनतम उल्लेख प्राप्त होता है ?
Correct Answer - छांदोग्य उपनिषद
Explanation - कृष्ण का प्राचीनतम उल्लेख छांदोग्य उपनिषद से प्राप्त होता है | इसमें उन्हें देवकी का पुत्र और घोर अंगिरस का शिष्य बताया गया है |

Question.3. निम्नलिखित में से किस ग्रन्थ में सर्वप्रथम चारों आश्रमो की चर्चा की गयी है ?
Correct Answer - जाबालोपनिषद
Explanation - सर्वप्रथम चारो आश्रमों की चर्चा जाबालोपनिषद में की गयी है जबकि छांदोग्य उपनिषद में केवल तीन आश्रमों का उल्लेख मिलता है |

Question.4. निम्नलिखित में से किसमे “राजत्व की उत्पत्ति” के बारे में बताया गया है ?
Correct Answer - शतपथ ब्राह्मण
Explanation - सर्वप्रथम राजत्व की उत्पत्ति की चर्चा शतपथ ब्राह्मण में की गयी है |

Question.5. निम्नलिखित में से किसमे “अयोध्या” का उल्लेख प्राप्त होता है ?
Correct Answer - ऋग्वेद
Explanation - अयोध्या का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद के 10वें मंडल में प्राप्त होता है | इसी में स्वयंवर प्रथा का भी उल्लेख मिलता है |

Question.6. “इंडियन मिरर” नामक समाचार-पत्र का संपादन निम्नलिखित मे से किसके द्वारा किया जाता था ?
Correct Answer - केशवचंद्र सेन
Explanation - 1861 ई० में केशवचंद्र सेन द्वारा “इंडियन मिरर” नामक समाचार-पत्र का संपादन किया जाता था |

Question.7. बम्बई में निम्नलिखित में से किसने “प्रार्थना समाज” की स्थापना की थी ?
Correct Answer - महादेव गोविन्द रानाडे
Explanation - 1867 ई० में महादेव गोविन्द रानाडे और आत्मराम पांडुरंग द्वारा बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना की गयी | इन्हें “महाराष्ट्र का सुकरात” कहा जाता है |

Question.8. डेक्कन एजुकेशन सोसायटी की स्थापना कब की गयी थी ?
Correct Answer - 1884 ई०
Explanation - महादेव गोविन्द रानाडे ने 1884 ई० में “डेक्कन एजुकेशन सोसायटी” की स्थापना की थी | इसके अन्य सदस्य बाल गंगाधर तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले, जी.जी. आगरकर आदि थे |

Question.9. दयानन्द सरस्वती द्वारा निम्नलिखित में से किस स्थान पर आर्य समाज की स्थपाना की गयी थी ?
Correct Answer - मुंबई
Explanation - स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 ई० में मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की थी | बाद में इसका मुख्यालय लाहौर में स्थापित हुआ | स्वामी दयानंद का बचपन का नाम मूलशंकर था |

Question.10. कलकत्ता में यंग बंगाल आन्दोलन की शुरुआत निम्नलिखित में से किसके द्वारा की गयी थी ?
Correct Answer - हेनरी विवियन डेरोजियो
Explanation - हेनरी विवियन डेरोजियो द्वारा यंग बंगाल आन्दोलन की शुरुआत की गयी थी | इनके द्वारा ईस्ट इंडिया और इंडिया गजट जैसी पत्रिकाओं का संपादन किया गया |

Question.11. “दीवान-ए-मुस्तखराज” नामक विभाग किसके द्वारा बनवाया गया था ?
Correct Answer - अलाउद्दीन खिलजी
Explanation - अलाउद्दीन खिलजी ने वित्त विभाग के अधीन दीवान-ए-मुस्तखराज विभाग बनाया था | इसका कार्य राजस्व की वसूली और बकाया की जाँच करना था |

Question.12. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित है ?
Correct Answer - उपरोक्त सभी
Explanation - सभी विकल्प सही हैं – काजी-उल-कुजात = न्याय विभाग का प्रधान, सद्र-उस-सुदूर = धर्म विभाग का प्रधान, बरीद-ए-मुमालिक = गुप्तचर विभाग का प्रधान |

Question.13. “आरिज-ए-मुमालिक” का कार्य क्या था ?
Correct Answer - सेना के निरीक्षण सम्बन्धी कार्य करना
Explanation -आरिज-ए-मुमालिक” एक सैन्य अधिकारी था जिसका कार्य सेना का निरीक्षण करना था | यह दीवान-ए-आरिज नामक विभाग से सम्बंधित था जिसका निर्माण गयासुद्दीन बलबन ने किया था |

Question.14. “ख्वाजा” नामक अधिकारी की नियुक्ति किसके द्वारा की गयी थी ?
Correct Answer - बलबन
Explanation - बलबन द्वारा “ख्वाजा” नामक अधिकारी की नियुक्ति की गयी थी | इसका कार्य था राज्य के आय-व्यय की जानकारी रखना |

Question.15. निम्नलिखित में से किसके द्वारा “शिक या शिकदार” नामक अधिकारी की नियुक्ति की गयी थी ?
Correct Answer - बलबन
Explanation - गयासुद्दीन बलबन द्वारा “शिक या शिकदार” अधिकारी की नियुक्ति की गयी | उस समय जिले को शिक कहा जाता था और उसका शासक शिकदार कहलाता था |

Question.16. 22 जनवरी 1905 को श्रमिकों द्वारा जार निकोलस द्वितीय के विरुद्ध प्रदर्शन किसके नेतृत्व में किया गया था ?
Correct Answer - फादर गेपन
Explanation - 22 जनवरी 1905 को श्रमिकों द्वारा जार निकोलस द्वितीय के विरुद्ध प्रदर्शन फादर गेपन के नेतृत्व में किया गया था |

Question.17. रूस में नवीन आर्थिक नीति किसके द्वारा लागू की गयी थी ?
Correct Answer - लेनिन
Explanation - रूस में नवीन आर्थिक नीति का प्रतिपादन लेनिन द्वारा किया गया था |

Question.18. सप्तवर्षीय युद्ध निम्नलिखित में किन दो शक्तियों के बीच में सम्पन्न हुआ था ?
Correct Answer - इंग्लैंड व फ़्रांस
Explanation - 1756 से 1763 के बीच इंग्लैंड व फ़्रांस के बीच सप्तवर्षीय युद्ध हुआ | इंग्लैंड को भारी आर्थिक क्षति हुई और स्टाम्प एक्ट पारित किया गया | इसी समय सैमुअल एडम्स ने नारा दिया – “प्रतिनिधित्व नहीं तो कर नहीं” |

Question.19. विश्व में सर्वप्रथम लिखित संविधान निम्नलिखित में से किस देश का है ?
Correct Answer - अमेरिका
Explanation - विश्व का प्रथम लिखित संविधान अमेरिका का है जो 1789 ई० में लागू हुआ | इसमें महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार और मौलिक अधिकारों की घोषणा की गयी |

Question.20. समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का नारा निम्नलिखित में से किस क्रांति से सम्बंधित है ?
Correct Answer - फ़्रांस की क्रांति
Explanation - समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का नारा फ़्रांस की क्रांति (1789 ई०) से सम्बंधित है | यह विश्व की सबसे प्रभावशाली राजनीतिक क्रांति मानी जाती है |

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp