History One-liners GK Questions with Answer Part-21 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: सितंबर 19, 2025
History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner Economics GK Questions-Answer
Question.1. “सदानीरा” निम्नलिखित में से क्या है ?
Correct Answer - एक नदी
Explanation - सदानीरा एक वैदिककालीन नदी है जिसे गंडक नदी के नाम से भी जाना जाता है |
Question.2. वैदिक काल में “अघन्या” शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया जाता था ?
Correct Answer - गाय
Explanation - वैदिक काल में “अघन्या” शब्द गाय के लिए प्रयोग किया जाता था | गाय के लिए अष्टकरणी तथा गविष्टि शब्द का प्रयोग भी किया जाता था |
Question.3. वैदिक काल में पुरन्दर किस देवता के लिया प्रयुक्त होता था ?
Correct Answer - इन्द्र
Explanation - वैदिक काल में पुरन्दर शब्द का प्रयोग इन्द्र देवता के लिए किया जाता था | ऋग्वेद में इनके लिए 250 सूक्तो का प्रयोग किया गया है |
Question.4. निम्नलिखित में से किसके द्वारा “गायत्री मंत्र” की रचना की गयी है ?
Correct Answer - विश्वामित्र
Explanation - गायत्री मंत्र की रचना विश्वामित्र द्वारा की गयी थी, इसका वर्णन ऋग्वेद के तीसरे मंडल में प्राप्त होता है |
Question.5. किस उपनिषद में यह वर्णन मिलता है कि “यज्ञ एक टूटी नौका के समान है” ?
Correct Answer - मुण्डक उपनिषद
Explanation - यज्ञ एक टूटी नौका के समान है – इसका वर्णन हमें मुण्डक उपनिषद से प्राप्त होता है |
Question.6. निम्नलिखित में से किस सुल्तान द्वारा दीवान-ए-कोही नामक विभाग की स्थापना की गयी थी ?
Correct Answer - मुहम्मद बिन तुगलक
Explanation - मुहम्मद बिन तुगलक ने अकाल और महामारी जैसी स्थिति से निपटने के लिए तथा कृषकों को सहायता देने के लिए एक नए विभाग का निर्माण किया जिसे दीवान-ए-कोही कहा जाता था | इस विभाग का प्रमुख कार्य कृषको को कृषि ऋण प्रदान करना था जिससे वे अपना भरण-पोषण कर सकें |
Question.7. मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में जैन धर्म के कौन-से विद्वान उसके दरबार में पधारे ?
Correct Answer - जिन प्रभासूरी
Explanation - मुहम्मद बिन तुगलक जैन धर्म के प्रमुख विद्वान जिन प्रभासूरी को अपने दरबार में बुलाकर खूब सम्मान किया और उन्हें एक हजार गायें प्रदान की | मुहम्मद बिन तुगलक को अपने समय का अरस्तू कहा जाता था |
Question.8. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने “अमीर-ए-सादाँ” नामक पद का निर्माण किया था ?
Correct Answer - मुहम्मद बिन तुगलक
Explanation - मुहम्मद बिन तुगलक प्रथम शासक था जिसने “अमीर-ए-सादाँ” की नियुक्ति की जोकि एक शहर या सौ गांवों के शासन की देखभाल करता था |
Question.9. दीवान-ए-बंदगान नामक विभाग की स्थापना किसने की थी ?
Correct Answer - फिरोजशाह
Explanation - फिरोजशाह तुगलक ने अपने समय में कई विभागों का निर्माण किया था जिसमे दीवान-ए-बंदगान नामक विभाग प्रमुख था, यह दासों का विभाग था | ऐसा माना जाता है कि सर्वाधिक दास इसी के समय थे |
Question.10. निम्नलिखित में से दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान को “सल्तनत काल का अकबर” कहा जाता है ?
Correct Answer - फिरोजशाह तुगलक
Explanation - फिरोजशाह तुगलक को “सल्तनत काल का अकबर” कहा जाता है क्योंकि इसने अकबर की तरह कई महान कार्य किये और अपनी जनता का हमेशा भला चाहा | कई विभागों की स्थापना की और कई सामाजिक सुधार किये थे | यह एक महान शासक था |
Question.11. निम्नलिखित में से किस सामाजिक विचारक को “भारतीय राष्ट्रवाद का जनक” कहा जाता है ?
Correct Answer - राजा राममोहन रॉय
Explanation - राजा राममोहन रॉय एक महान सामाजिक विचारक थे | इन्होंने कई पुस्तके लिखी और उसके माध्यम से भारतीय समाज को जागृत किया | उन्हें “भारतीय राष्ट्रवाद का जनक” और “आधुनिक भारत के पिता” भी कहा जाता है |
Question.12. फारसी भाषा में लिखी गयी पुस्तक “तुहफात-उल-मुवाहिदीन” निम्नलिखित में से किसके द्वारा लिखा गया था ?
Correct Answer - राजा राममोहन रॉय
Explanation - राजा राममोहन रॉय ने फारसी भाषा में एक पुस्तक लिखी जिसे “तुहफात-उल-मुवाहिदीन” नाम से जाना जाता है |
Question.13. कलकत्ता में हिन्दू कालेज की स्थापना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की गयी थी ?
Correct Answer - राजा राममोहन रॉय
Explanation - राजा राममोहन रॉय ने डेविड हेयर के ससहयोग से कलकत्ता में 1817 ई० में हिन्दू कालेज की स्थापना की थी |
Question.14. राजा राममोहन रॉय की मृत्यु के बाद ब्रम्ह समाज की गतिविधियों को निम्नलिखित में से किसने आगे बढ़ाया ?
Correct Answer - द्वारिकानाथ टैगोर
Explanation - राजा राममोहन रॉय की मृत्यु के बाद ब्रम्ह समाज की गतिविधियों का संचालन कुछ समय के लिए द्वारिकानाथ टैगोर और रामचंद्र विद्या वागीश के हाथों में रहा | द्वारिकानाथ के बाद उनके पुत्र देवेन्द्रनाथ टैगोर ने ब्रम्ह समाज को आगे बढ़ाया |
Question.15. साधारण ब्रम्ह समाज की स्थापना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की गयी थी ?
Correct Answer - आनंद मोहन बोस
Explanation - आनंद मोहन बोस ने 1878 ई० में साधारण ब्रम्ह समाज की स्थापना की थी | ब्रम्ह समाज से अलग होकर साधारण ब्रम्ह समाज का निर्माण किया गया |
Question.16. रोमन इतिहास के 31 प्रमुख व्यक्तियों के जीवनियों पर आधारित पुस्तक “लाइट ऑफ़ इलस्ट्रीयस मैंन” किसने लिखा था ?
Correct Answer - पेट्रार्क
Explanation - पेट्रार्क के द्वारा ही रोमन इतिहास के 31 प्रमुख व्यक्तियों के जीवनियों पर आधारित पुस्तक “लाइट ऑफ़ इलस्ट्रीयस मैंन” नामक पुस्तक लिखी गयी थी | इसी को मानववाद का जनक भी कहा जाता है |
Question.17. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं हैं ?
Correct Answer - दांते – मेडोना
Explanation - डिवाइन कॉमेडी की रचना इटली के महान कवि दांते ने लिखा है, जिसमें स्वर्ग और नरक का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है | यह इटली की तत्कालीन “टस्कन भाषा” में लिखी गयी है |
Question.18. “द लास्ट सपर” तथा “मोनालिसा” नामक प्रसिद्ध चित्रों का चित्रकार निम्नलिखित में से कौन था ?
Correct Answer - लिओनार्दो द विन्ची
Explanation - लिओनार्दो द विन्ची द्वारा दो प्रसिद्ध चित्रों का निर्माण किया गया जिनके नाम है - “द लास्ट सपर” तथा “मोनालिसा” |
Question.19. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति धर्म सुधार आन्दोलन का प्रवर्तक कहा जाता है ?
Correct Answer - मार्टिन लूथर
Explanation - मार्टिन लूथर द्वारा बाइबिल का अनुवाद जर्मन भाषा में किया गया था | इसे धर्म सुधार आन्दोलन का प्रवर्तक माना जाता है | यह जर्मनी का रहने वाला था |
Question.20. रेड इन्डियन निम्नलिखित में से किस देश के निवासी थे ?
Correct Answer - अमेरिका
Explanation - रेड इन्डियन मुखतः अमेरिका के मूल निवासी थे | अमेरिका में ब्रिटिश साम्राज्य की नीव जेम्स प्रथम के शासनकाल में डाली गयी | अमेरिकी स्वतंत्रता आन्दोलन के समय इंग्लैंड का शासक जार्ज तृतीय था |
👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇
👉👉Daily Current Affairs - Oneliners
👉👉Daily Current Affairs - Mock Test
👉👉Daily Static GK - Mock Test
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK)
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK)