History One-liners GK Questions with Answer Part-20 : One-liners History GK Questions-Answer in Hindi

Post Update: सितंबर 10, 2025

History One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 History GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams

नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको History GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

History Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner History GK Questions-Answer

Question.1. वैदिक कालीन वह संस्था जो कि राजा की नियुक्ति, पदच्युत और उस पर नियंत्रण रखती थी, उसे किस नाम से जाना जाता है ?
Correct Answer - समिति
Explanation - समिति एक केन्द्रीय राजनीतिक संस्था थी जोकि राजा की नियुक्ति, पदच्युत और उस पर नियंत्रण रखती थी।

Question.2. किस वेद को “भारतीय संगीत का जनक” कहा जाता है ?
Correct Answer - सामवेद
Explanation - सामवेद को “भारतीय संगीत का जनक” कहा जाता है। सामवेद का गायन करने वाले पुरोहित को “उदगाता” कहा जाता है।

Question.3. निम्नलिखित में से किस वेद को विश्व का सबसे प्राचीन ग्रन्थ माना जाता है ?
Correct Answer - ऋग्वेद
Explanation - ऋग्वेद विश्व का सबसे प्राचीन ग्रन्थ माना जाता है। इसमें सूक्तों का संग्रह किया गया है। ऋग्वेद में कुल 10 मंडल हैं।

Question.4. वेदों का संकलन निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया था ?
Correct Answer - कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास
Explanation - कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास द्वारा वेदों का संकलन किया गया था। वेदों को श्रुति एवं संहिता भी कहा जाता है।

Question.5. आर्य उत्तरी ध्रुव से आये थे – यह कथन किसका है ?
Correct Answer - बाल गंगाधर तिलक
Explanation - बाल गंगाधर तिलक ने आर्यों को उत्तरी ध्रुव का निवासी माना है। इस बात का वर्णन उन्होंने अपनी पुस्तक “आर्कटिक होम ऑफ़ थे वेदास” में किया है।

Question.6. स्वागत समारोह के दौरान लकड़ी का भवन गिर जाने के कारण निम्नलिखित में से किसकी मृत्यु हो गयी थी ?
Correct Answer - गयासुद्दीन तुगलक
Explanation - गयासुद्दीन तुगलक जब बंगाल अभियान से लौट रहा था तब स्वागत के लिए जौना खां द्वारा बनवाएं गये भवन के गिर जाने से उसकी मृत्यु हो गयी। इसी समय उसने निजामुद्दीन औलिया को दिल्ली छोड़ने के लिए कहा था तब औलिया ने कहा – “दिल्ली अभी दूर है”

Question.7. मध्यकालीन भारत में कौन-सा शासक गणित, दर्शन, विज्ञान, खगोलशास्त्र, तर्कशास्त्र और चिकित्सा विज्ञान आदि में पारंगत था ?
Correct Answer - मुहम्मद बिन तुगलक
Explanation - मुहम्मद बिन तुगलक का वास्तविक नाम जौना खां था। इसे अपने समय का अरस्तू कहा जाता था। यह गणित, दर्शन, विज्ञान, खगोलशास्त्र, तर्कशास्त्र और चिकित्सा विज्ञान आदि में पारंगत था।

Question.8. दिल्ली सल्तनत में किस शासक के शासनकाल में इब्नबतूता भारत आया था ?
Correct Answer - मुहम्मद बिन तुगलक
Explanation - अफ्रीकी यात्री इब्नबतूता मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में भारत आया था। सुल्तान ने इसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया और राजदूत बनाकर चीन भेजा। इसने “रेहला” नामक पुस्तक लिखी।

Question.9. मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन कब किया गया था ?
Correct Answer - 1329 ई.
Explanation - मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन 1329 ई. में किया गया था। उसने 1326 ई. में राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद स्थानांतरित किया था।

Question.10. दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान को “खूनी एवं रक्त पिपाशु” कहा जाता है ?
Correct Answer - मुहम्मद बिन तुगलक
Explanation - मुहम्मद बिन तुगलक को “खूनी एवं रक्त पिपाशु” कहा गया है। वह दिल्ली वासियों को दण्डित करना चाहता था इसलिए उसने राजधानी को स्थानांतरित किया।

Question.11. 1857 ई० में किसने इलाहाबाद को अपना आपातकालीन मुख्यालय बनाया था ?
Correct Answer - लार्ड कैंनिंग
Explanation - 1857 ई० के विद्रोह के समय वायसराय लार्ड कैनिंग ने इलाहाबाद को अपना आपातकालीन मुख्यालय बनाया और विद्रोहियों का दमन किया।

Question.12. 1857 ई० के क्रांति का प्रतीक क्या था ?
Correct Answer - रोटी और कमल
Explanation - 1857 ई० की क्रांति का प्रतीक रोटी और कमल था।

Question.13. तांत्या टोपे को पकड़वाने में किसने अंग्रेजों की मदद की थी ?
Correct Answer - मानसिंह
Explanation - तांत्या टोपे का वास्तविक नाम रामचंद्र पांडुरंग था। मानसिंह पहले उसका मित्र था लेकिन बाद में अंग्रेजों से मिलकर उसे गिरफ्तार करवा दिया।

Question.14. किस अंग्रेज नेता ने कहा था कि “यदि 1857 के विद्रोह में एक भी योग्य नेता होता तो हम सदा के लिए हार जाते” ?
Correct Answer - जॉन लॉरेंस
Explanation - जॉन लॉरेंस ने कहा था – “यदि 1857 के विद्रोह में एक भी योग्य नेता होता तो हम सदा के लिए हार जाते।”

Question.15. किसने भारत सरकार के कहने पर 1857 का इतिहास लिखा ?
Correct Answer - सुरेन्द्रनाथ सेन
Explanation - भारत सरकार के कहने पर सुरेन्द्रनाथ सेन ने 1857 के विद्रोह पर “Eighteen Fifty Seven” नामक पुस्तक लिखी।

Question.16. द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत कब की गयी थी ?
Correct Answer - 1 सितम्बर 1939 ई०
Explanation - 1 सितम्बर 1939 ई० को जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण किया जिससे द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू हुआ। यह 6 वर्ष चला और 2 सितम्बर 1945 को समाप्त हुआ।

Question.17. अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा शहर पर बम कब गिराया गया था ?
Correct Answer - 6 अगस्त 1945 ई०
Explanation - अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर लिटिल बॉय नामक एटम बम 6 अगस्त 1945 को गिराया। दूसरा बम नागासाकी पर 9 अगस्त 1945 को गिराया गया।

Question.18. कोमिनतांग पार्टी की स्थापना किसने की थी ?
Correct Answer - सनयात सेन
Explanation - डॉ. सनयात सेन ने कोमिनतांग पार्टी की स्थापना की। इसके पुनर्गठन के लिए उन्होंने माइकल बोरोदिन को आमंत्रित किया और सेना के लिए जनरल गैलेन को चुना।

Question.19. “एशिया का मरीज” किसे कहा गया है ?
Correct Answer - चीन
Explanation - चीन को “एशिया का मरीज” कहा गया है। खुले द्वार की नीति सर्वप्रथम चीन में अपनाई गई जिसका प्रतिपादक जॉन हे था।

Question.20. निम्नलिखित में से किसे चीन का राष्ट्रपिता कहा जाता है ?
Correct Answer - सनयात सेन
Explanation - डॉ. सनयात सेन को चीनी क्रांति का नायक और चीन का राष्ट्रपिता कहा जाता है। उनके प्रमुख तीन सिद्धांत थे – राष्ट्रवाद, लोकतंत्रवाद और सामाजिक न्याय

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp