Geography One-liners GK Questions with Answer Part-14 : One-liners Geography GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: सितंबर 04, 2025
Geography One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 Geography GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको Geography GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –Geography Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner Geography GK Questions-Answer
Question.1. निम्नलिखित में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं ?
Correct Answer - D उपरोक्त सभी सही सुमेलित हैं
लिपुलेख दर्रा, माना दर्रा और नीति दर्रा उत्तराखंड में स्थित हैं | इसी प्रकार से नाथुला दर्रा और जैप्लेला दर्रा सिक्किम राज्य में स्थित हैं और तुजू दर्रा मणिपुर राज्य में स्थित है |
Question.2. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है ?
Correct Answer - D उपरोक्त सभी सही सुमेलित हैं
बोमडिला दर्रा, यांग्याप दर्रा और दिफू दर्रा सभी अरुणाचल प्रदेश में स्थित हैं |
Question.3. पीडोलोजी के अंतर्गत निम्नलिखित में से किसका अध्ययन किया जाता है ?
Correct Answer - B मिटटी का अध्ययन
पीडोलोजी के अंतर्गत मिटटी का अध्ययन किया जाता है | इसे मृदा विज्ञान कहा जाता है | भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् ने भारतीय मिटटी को आठ वर्गों में विभाजित किया है |
Question.4. निम्नलिखित में से किस प्रकार की मिटटी में धान, गेहूं, मक्का, तिलहन और आलू जैसी फसलों को उगाया जाता है ?
Correct Answer - A जलोढ़ मिटटी
जलोढ़ मिटटी भारत के सम्पूर्ण उत्तरी भाग पर पायी जाती है | यह दो प्रकार की होती है – बांगर मिटटी (पुरानी) और खादर मिटटी (नयी) | इसी मिटटी में धान, गेहूं, मक्का, तिलहन और आलू जैसी फसलें उगाई जाती हैं |
Question.5. निम्नलिखित में से मिटटी को “रेगुर मिटटी” के नाम से भी जाना जाता है ?
Correct Answer - B काली मिटटी
काली मिटटी को “रेगुर मिटटी” कहा जाता है | यह कपास की खेती के लिए उपयुक्त होती है, इसलिए इसे काली कपास की मिटटी भी कहते हैं | इसमें गेहूं, ज्वार, बाजरा आदि भी उगाए जाते हैं |
Question.6. निम्नलिखित में से किस मिटटी में सिलिका और आयरन की मात्रा की बहुलता होती है ?
Correct Answer - C लाल मिटटी
लाल मिटटी में सिलिका और आयरन की बहुलता होती है | लौह-ऑक्साइड होने के कारण यह मिटटी लाल रंग की होती है, जबकि जलयोजित रूप में पीली दिखाई देती है | इसकी उर्वरता बढ़ाने के लिए इसमें चूना मिलाया जाता है |
Question.7. मोह पैमाना निम्नलिखित में से किसके मापन के लिए किया जाता है ?
Correct Answer - B चट्टानों की कठोरता
मोह पैमाना का प्रयोग चट्टानों की कठोरता मापने के लिए किया जाता है | इसे भूगोलवेत्ता मोह ने विकसित किया था |
Question.8. हीराकुंड बाँध निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है ?
Correct Answer - D महानदी
हीराकुण्ड बाँध उड़ीसा में महानदी पर स्थित है | यह सम्बलपुर से 15 किमी दूर है और भारत की आरंभिक बहुउद्देशीय परियोजनाओं में से एक है |
Question.9. थीन बाँध का निर्माण कब शुरू हुआ था ?
Correct Answer - A 1982 में
थीन बाँध का निर्माण 1982 में शुरू हुआ और 1999 में पूरा हुआ | यह रावी नदी पर स्थित है |
Question.10. गांधी नगर, जवाहर सागर तथा राणा प्रताप सागर बाँध किस नदी पर निर्मित है ?
Correct Answer - A चम्बल नदी
चम्बल नदी यमुना की सहायक नदी है | यह महू के जानापाव पर्वत से निकलती है | इस पर गांधीनगर, जवाहर सागर और राणा प्रताप सागर बाँध बनाए गए हैं |
Question.11. मैथान, बाल पहाड़ी एवं तिलैया बाँध किस नदी पर बनाये गये हैं ?
Correct Answer - D दामोदर नदी
मैथान, बाल पहाड़ी और तिलैया बाँध दामोदर नदी पर स्थित हैं | इसकी प्रमुख सहायक नदी बराकर है |
Question.12. निम्नलिखित में से किस बाँध को लाल बहादुर शास्त्री बाँध कहा जाता है ?
Correct Answer - C अल्माटी बाँध
अल्माटी बाँध को लाल बहादुर शास्त्री बाँध भी कहा जाता है | यह कृष्णा नदी पर निर्मित है और जुलाई 2005 में पूरा हुआ |
Question.13. भारत और पाकिस्तान के बीच में कौन-सी अंतर्राष्ट्रीय रेखा है ?
Correct Answer - B रेडक्लिफ रेखा
रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा है | डूरंड रेखा पाकिस्तान-अफगानिस्तान और मैकमोहन रेखा भारत-चीन के बीच स्थित है |
Question.14. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रशान्त महासागर की गर्म जलधाराएँ हैं ?
Correct Answer - D उपरोक्त सभी
क्यूरोसियो, अलास्का और सुशीमा धाराएँ प्रशान्त महासागर की गर्म जलधाराएँ हैं | जबकि क्यूराइल और कैलीफोर्निया ठंडी धाराएँ हैं |
Question.15. कर्क रेखा किस अक्षांश पर स्थित है?
Correct Answer - B 23.5° उत्तर
कर्क रेखा 23.5° उत्तर अक्षांश पर स्थित है | इसी प्रकार 23.5° दक्षिण में मकर रेखा होती है |
Question.16. भूमध्य रेखा के उत्तर में 66.5° अक्षांश रेखा को क्या कहते हैं?
Correct Answer - C आर्कटिक वृत
66.5° उत्तर अक्षांश रेखा को आर्कटिक वृत कहते हैं | 66.5° दक्षिण अक्षांश को अंटार्कटिक वृत कहा जाता है |
Question.17. पृथ्वी के ध्रुवों को जोड़ने वाली काल्पनिक रेखाओं को क्या कहते हैं?
Correct Answer - B देशांतर रेखाएं
देशांतर रेखाएं उत्तर और दक्षिण ध्रुवों को जोड़ती हैं | 1° देशांतर पार करने में पृथ्वी को लगभग 4 मिनट लगते हैं |
Question.18. जब दिन और रात बराबर होते हैं, तो उसे क्या कहा जाता है?
Correct Answer - C विषुव
विषुव 21 मार्च (वसंत विषुव) और 23 सितंबर (शरद विषुव) को होता है, जब दिन और रात बराबर होते हैं |
Question.19. दिन और रात छोटे-बड़े क्यों होते हैं?
Correct Answer - C पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुकाव के कारण
पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5° झुकाव के साथ सूर्य की परिक्रमा करती है | इसी कारण दिन और रात की अवधि बदलती रहती है |