Geography One-liners GK Questions with Answer Part-13 : One-liners Geography GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: सितंबर 03, 2025
Geography One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 Geography GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको Geography GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –Geography Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner Geography GK Questions-Answer
Question.1. ढीकरोंग जल-विद्युत परियोजना निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में निर्माणाधीन है?
Correct Answer - अरुणाचल प्रदेश
Explanation - ढीकरोंग जल-विद्युत परियोजना, अरुणाचल प्रदेश राज्य में निर्माणाधीन है।
Question.2. लोकटक शक्ति परियोजना निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
Correct Answer - मणिपुर
Explanation - लोकटक शक्ति परियोजना, मणिपुर राज्य में स्थित है, जहाँ प्रसिद्ध लोकटक झील भी पाई जाती है।
Question.3. रिहन्द बाँध परियोजना से किन दो राज्यों की सिंचाई होती है?
Correct Answer - उत्तर प्रदेश और बिहार
Explanation - रिहन्द बाँध परियोजना, उत्तर प्रदेश और बिहार की सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण है। यह परियोजना इन दोनों राज्यों की कृषि के लिए मुख्य साधन है।
Question.4. तुलबुल परियोजना निम्नलिखित में से किस नदी से संबंधित है?
Correct Answer - झेलम नदी
Explanation - तुलबुल परियोजना, जम्मू-कश्मीर में वुलर झील के मुहाने पर है और यह झेलम नदी से संबंधित है। यह परियोजना झेलम नदी को नौवहन योग्य बनाने के लिए 1985 में शुरू की गई थी।
Question.5. भाखड़ा नांगल परियोजना किस नदी पर बनाई गई है?
Correct Answer - सतलज नदी
Explanation - भाखड़ा नांगल परियोजना, सतलज नदी पर बनाई गई थी। यह पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को पानी उपलब्ध कराती है।
Question.6. किस हिमालय चोटी को 'सागरमाथा' भी कहा जाता है?
Correct Answer - माउंट एवरेस्ट
Explanation - माउंट एवरेस्ट, दुनिया की सबसे ऊँची चोटी है (8,850 मीटर) और नेपाल में इसे सागरमाथा कहा जाता है।
Question.7. एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे ने माउंट एवरेस्ट पर पहली बार कब विजय प्राप्त की थी?
Correct Answer - 1953
Explanation - सर एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने 29 मई 1953 को माउंट एवरेस्ट पर पहली बार चढ़ाई पूरी की थी।
Question.8. नंदा देवी चोटी किस हिमालयी भाग का हिस्सा है?
Correct Answer - कुमायूं हिमालय
Explanation - नंदा देवी कुमायूं हिमालय की चोटी है और भारत की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है।
Question.9. अराकानयोमा पर्वत श्रृंखला कहाँ स्थित है?
Correct Answer - म्यांमार
Explanation - अराकानयोमा पर्वतमाला, म्यांमार में स्थित है और यह भारत की सीमा को परिभाषित करती है।
Question.10. भारत की सर्वोच्च पर्वत श्रेणी कौन-सी है?
Correct Answer - गॉडविन ऑस्टिन
Explanation - गॉडविन ऑस्टिन, कराकोरम पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी है, जो दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची चोटी भी है।
Question.11. कुल्लू घाटी किन पर्वत श्रेणियों के बीच स्थित है?
Correct Answer - धौलाधार और पीरपंजाल
Explanation - कुल्लू घाटी, धौलाधार और पीरपंजाल पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित है, जो हिमाचल प्रदेश की प्रमुख भौगोलिक विशेषता है।
Question.12. कंचनजंघा भारत के किस राज्य में स्थित है?
Correct Answer - सिक्किम
Explanation - कंचनजंघा, दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची चोटी है और यह सिक्किम में नेपाल की सीमा पर स्थित है।
Question.13. सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणी कौन-सी है?
Correct Answer - अरावली
Explanation - अरावली पर्वतमाला, दुनिया की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है, जो राजस्थान में स्थित है और गुरुशिखर इसकी सबसे ऊँची चोटी है।
Question.14. देश की पहली वन नीति कब बनाई गई थी?
Correct Answer - 1894 ई०
Explanation - भारत की पहली वन नीति, 1894 में बनाई गई थी और इसे बाद में 1952 और 1988 में संशोधित किया गया।
Question.15. भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग की स्थापना कब हुई थी?
Correct Answer - 1981
Explanation - भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग, की स्थापना 1981 में देहरादून में हुई थी और यह हर दो वर्ष में रिपोर्ट जारी करता है।
Question.16. भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट-2019 कौन-सी रिपोर्ट है?
Correct Answer - भारत की 16वीं वन रिपोर्ट
Explanation - भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग, की 2019 की रिपोर्ट 16वीं वन रिपोर्ट है, जिसमें 21.67% वनावरण दर्शाया गया है।
Question.17. किस राज्य में सर्वाधिक वनावरण प्रतिशत पाया जाता है?
Correct Answer - मिजोरम
Explanation - मिजोरम, में भारत का सर्वाधिक वनावरण प्रतिशत पाया जाता है, जबकि सबसे अधिक वन क्षेत्रफल मध्य प्रदेश में है।
Question.18. किस राज्य के वन क्षेत्रफल में सबसे अधिक वृद्धि हुई है?
Correct Answer - कर्नाटक
Explanation - कर्नाटक राज्य के वन क्षेत्रफल में सबसे अधिक वृद्धि हुई है।
Question.19. किस पर्वत चोटी को 'सागरमाथा' और 'चोमोलुंगमा' कहा जाता है?
Correct Answer - माउंट एवरेस्ट
Explanation - माउंट एवरेस्ट को नेपाल में सागरमाथा और तिब्बत में चोमोलुंगमा कहा जाता है। यह दुनिया की सबसे ऊँची चोटी है (8,848.86 मीटर)।
Question.20. हिमालय की सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी कौन-सी है?
Correct Answer - हिमाद्रि हिमालय
Explanation - हिमाद्रि हिमालय, जिसे महान हिमालय भी कहा जाता है, हिमालय की सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी है, जिसमें माउंट एवरेस्ट और कंचनजंघा जैसी चोटियाँ शामिल हैं।