Geography One-liners GK Questions with Answer Part-27 : One-liners Geography GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: सितंबर 29, 2025
Geography One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 Geography GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको Geography GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –Geography Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner Geography GK Questions-Answer
Question.1. चीड़, देवदार, सनोवर और स्प्रूस नामक वृक्ष निम्नलिखित में से किस प्रकार के वनों में पाए जाते हैं ?
Correct Answer - पर्वतीय वन
Explanation - पर्वतीय वन को कोणधारी वन के नाम से भी जाना जाता है | ये सदा हरे-भरे होते हैं और इनका तना मोटा होता है | चीड़, देवदार, सनोवर और स्प्रूस नामक वृक्ष इसी प्रकार के वनों में पाए जाते हैं | ये वन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर के पर्वतीय भागों में पाए जाते हैं |
Question.2. पतझड़ वनों को निम्नलिखित में से किस अन्य नाम से भी जाना जाता है ?
Correct Answer - उष्णकटिबंधीय मानसूनी वन
Explanation - पतझड़ वनों को उष्णकटिबंधीय मानसूनी वन के नाम से भी जाना जाता है | इस प्रकार के वन देश के सर्वाधिक क्षेत्रों पर पाए जाते हैं | इस प्रकार के वनों में सागवान, शीशम, साल, नीम, चन्दन और आम के वृक्ष पाए जाते हैं |
Question.3. बरगद, पीपल, बबूल और महुआ आदि प्रकार के वृक्ष निम्नलिखित में से किस प्रकार के वनों में पाए जाते हैं ?
Correct Answer - शुष्क वन
Explanation - बरगद, पीपल, बबूल और महुआ आदि प्रकार के वृक्ष शुष्क वन में पाए जाते हैं | वर्षा की कमी होने के कारण ये ज्यादा लम्बे नहीं होते हैं | ये वृक्ष उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा तथा पूर्वी राजस्थान में पाए जाते हैं |
Question.4. खजूर, खेजड़ी, नागफनी और बेर जैसे वृक्ष निम्नलिखित में से किस प्रकार के वनों में पाए जाते हैं ?
Correct Answer - मरुस्थलीय वन
Explanation - खजूर, खेजड़ी, नागफनी और बेर जैसे वृक्ष मरुस्थलीय वन में पाए जाते हैं | इनकी पत्तियां कम और छोटी होती है तथा इनमें कांटे पाए जाते हैं जो पशुओं और वाष्पीकरण से इनकी रक्षा करते हैं |
Question.5. ताड़, नारियल और मैन्ग्रोव प्रकार के वृक्ष निम्नलिखित में से किस प्रकार के वनों में पाए जाते हैं ?
Correct Answer - ज्वारीय वन
Explanation - ताड़, नारियल और मैन्ग्रोव प्रकार के वृक्ष ज्वारीय वनों में पाए जाते हैं, इन्हें दलदली वन के नाम से भी जाना जाता है | ये वन नदियों के मुहानों और डेल्टाई क्षेत्रों में पाए जाते हैं | इनका सर्वाधिक विस्तार पश्चिम बंगाल में है और यहाँ पर सुंदरवन को वैश्विक विरासत कहा जाता है |
Question.6. रबर, महोगनी, सिनकोना और बांस आदि के वृक्ष निम्नलिखित में से किस प्रकार के वन में पाए जाते हैं ?
Correct Answer - उष्णकटिबंधीय सहाबदार वन
Explanation - रबर, महोगनी, सिनकोना और बांस आदि के वृक्ष उष्णकटिबंधीय सहाबदार वन में पाए जाते हैं | यहाँ पर वर्षा की अधिकता के कारण वृक्ष वर्ष भर हरे-भरे रहते हैं इसीलिए इन्हें सहाबदार वन कहा जाता है |
Question.7. केन्द्रीय वन आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किस वर्ष में की गयी थी ?
Correct Answer - 1965 ई० में
Explanation - सरकार के द्वारा वनों के विकास के लिए केन्द्रीय वन आयोग की स्थापना 1965 ई० में की गयी थी | यह वनों से सम्बंधित आंकड़ों को जुटाने का कार्य करता था | जबकि भारतीय वन सर्वेक्षण संगठन की स्थापना 1971 ई० में हुई थी |
Question.8. काष्ठ कला प्रशिक्षण केंद्र निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थापित किया गया था ?
Correct Answer - देहरादून
Explanation - काष्ठ कला प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना 1965 ई० में देहरादून में की गयी थी ताकि राज्य सरकार वन विभाग के अधिकारियों को लकड़ी काटने का प्रशिक्षण दिया जा सके |
Question.9. केंद्र सरकार के द्वारा वन संरक्षण अधिनियम निम्नलिखित में से किस वर्ष लागू किया गया था ?
Correct Answer - 1980 ई० में
Explanation - केंद्र सरकार के द्वारा वन संरक्षण अधिनियम 1980 ई० में पारित किया गया था जिसके अनुसार बिना सरकार की अनुमति के कृषि भूमि को परिवर्तित नहीं किया जा सकता है | बाद में 1988 में इसमें संशोधन करके इसे और अधिक प्रभावी बनाया गया |
Question.10. निम्नलिखित में से किस प्रकार के वन गंगा, ब्रह्मपुत्र, महानदी, कृष्णा और कावेरी नदियों के डेल्टा में मिलते हैं ?
Correct Answer - ज्वारीय वन
Explanation - ताड़, नारियल और मैन्ग्रोव प्रकार के वृक्ष ज्वारीय वनों में पाए जाते हैं | इन्हें दलदली या डेल्टाई वन भी कहा जाता है | इनका सर्वाधिक विस्तार सुंदरवन (प. बंगाल) में है जिसे वैश्विक विरासत का दर्जा प्राप्त है |
Question.11. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?
Correct Answer - नागार्जुन बाँध – कावेरी नदी
Explanation - नागार्जुन बाँध, कृष्णा नदी पर बनाया गया बाँध है, जिसका निर्माण 1966 में पूरा हुआ था | 4 अगस्त 1967 को प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने इसकी दोनों नहरों में पहली बार पानी छोड़ा था | बाकी सभी युग्म सही सुमेलित हैं |
Question.12. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?
Correct Answer - बाग्यो – अफ्रीका
Explanation - बाग्यो का सम्बन्ध फिलीपीन्स द्वीपसमूह से है | यह एक प्रकार का चक्रवात है | अन्य विकल्प सही हैं जैसे – अमेरिका में हरिकेन, चीन में टाइफून और ऑस्ट्रेलिया में विली-विली |
Question.13. उत्तर-पूर्वी भारत की सबसे बड़ी लोकटक झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है ?
Correct Answer - मणिपुर
Explanation - लोकटक झील मणिपुर राज्य में स्थित है | इस पर सबसे बड़ा तैरता द्वीप केबुल लामजाओ है जिसका क्षेत्रफल लगभग 40 वर्ग किमी है | जबकि उमियम झील मेघालय में है जिसे बारापानी भी कहा जाता है |
Question.14. वेम्बानद झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है ?
Correct Answer - केरल
Explanation - वेम्बानद झील केरल राज्य में स्थित है | कुमारकोम इसी झील के किनारे बसा हुआ प्रसिद्ध नगर है | यह पक्षी प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख स्थल है |
Question.15. निम्नलिखित में से किस चट्टान में वनस्पतियों और जीवों के जीवाश्म पाए जाते हैं ?
Correct Answer - अवसादी चट्टान
Explanation - अवसादी चट्टान परतदार होती है और इसमें जीवाश्म पाए जाते हैं | खनिज-तेल भी इन्हीं चट्टानों में मिलता है | आगरा का किला और दिल्ली का लाल किला बलुआ पत्थर (अवसादी चट्टान) से बने हैं |
Question.16. किस ग्रह का आकार पृथ्वी के आकार के लगभग बराबर है?
Correct Answer - शुक्र
Explanation - शुक्र ग्रह का व्यास पृथ्वी के व्यास के लगभग समान है, इसलिए इसे पृथ्वी की ‘जुड़वां बहन’ भी कहा जाता है |
Question.17. सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश को आने में कितना समय लगता है?
Correct Answer - 8 मिनट 16.6 सेकंड
Explanation - सूर्य से पृथ्वी की दूरी लगभग 1.5 करोड़ किमी है | इस दूरी को तय करने में प्रकाश को लगभग 8 मिनट 16.6 सेकंड का समय लगता है |
Question.18. अंतरिक्ष यात्री को आकाश का रंग कैसा दिखाई देता है?
Correct Answer - काला
Explanation - अंतरिक्ष में वायुमंडल न होने के कारण प्रकाश का प्रकीर्णन नहीं होता | इसलिए अंतरिक्ष यात्री को आकाश काला दिखाई देता है |
Question.19. कौन-सा तारा पृथ्वी के सर्वाधिक समीप है?
Correct Answer - सूर्य
Explanation - सूर्य पृथ्वी के सबसे निकट तारा है, जिसकी दूरी लगभग 1.5 करोड़ किमी है |
Question.20. शीघ्रता से घूमने एवं उच्च रेडियो तरंग छोड़ने वाला पल्सर क्या है?
Correct Answer - न्यूट्रॉन तारा
Explanation - पल्सर वास्तव में तेजी से घूमने वाला न्यूट्रॉन तारा होता है, जो रेडियो तरंगों को आवधिक रूप से उत्सर्जित करता है |
👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇
👉👉Daily Current Affairs - Oneliners
👉👉Daily Current Affairs - Mock Test
👉👉Daily Static GK - Mock Test
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK)
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK)