Geography One-liners GK Questions with Answer Part-23 : One-liners Geography GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: सितंबर 22, 2025
Geography One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 Geography GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको Geography GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –Geography Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner Geography GK Questions-Answer
Question.1. सोयाबीन और मक्का का सर्वाधिक उत्पादन किस देश में होता है?
Correct Answer - अमेरिका
Explanation - अमेरिका को संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.) भी कहा जाता है। यह देश सोयाबीन और मक्का का सबसे बड़ा उत्पादक है।
Question.2. 'चीनी का कटोरा' किसे कहा जाता है?
Correct Answer - क्यूबा
Explanation - क्यूबा द्वीप को ‘चीनी का कटोरा’ कहा जाता है क्योंकि यहाँ गन्ने का अत्यधिक उत्पादन होता है। यह विश्व के प्रमुख गन्ना उत्पादक देशों में से एक है। एक समय पर क्यूबा विश्व में सबसे ज़्यादा चीनी निर्यात करने वाला देश था।
Question.3. केला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध स्थान कौन-सा है?
Correct Answer - जमैका
Explanation - जमैका केला उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध स्थान है। यह कैरेबियन द्वीपसमूह का हिस्सा है। भारत दुनिया में सबसे अधिक केला उत्पादन करने वाला देश है और यहाँ कई किस्में पाई जाती हैं जैसे 'रोबस्टा', 'ड्वार्फ कावेंदिश, नेंद्रण आदि।
Question.4. विश्व का सबसे बड़ा पार्क कौन-सा है?
Correct Answer - वुड बफेलो
Explanation - वुड बफेलो नेशनल पार्क कनाडा में स्थित है। यह विश्व का सबसे बड़ा पार्क है। लेकिन कई जगहों पर अमेरिका लिखा मिलता है, जो भ्रामक है।
Question.5. ताजे पानी की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?
Correct Answer - सुपीरियर झील
Explanation - सुपीरियर झील अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित है और यह दुनिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है।
Question.6. निम्नलिखित में से कौन-सा ब्लॉक पर्वत का उदाहरण है?
Correct Answer - उपरोक्त सभी
Explanation - जब चट्टानों में स्थित भ्रंश के कारण मध्य भाग नीचे धंस जाता है तथा अगल-बगल के भाग ऊंचे उठे प्रतीत होते हैं, तो इस प्रकार के पर्वत को ब्लॉक पर्वत कहा जाता है और जो भाग बीच में धंस जाता है उसे रिफ्ट घाटी कहा जाता है। वास्जेस (फ़्रांस), ब्लैक फारेस्ट (जर्मनी), साल्ट रेंज (पाकिस्तान) आदि प्रमुख उदाहरण हैं।
Question.7. निम्नलिखित सिद्धांतों और उनसे सम्बंधित भूगोलवेत्ताओं का सही मिलान कीजिये?
Correct Answer - उपरोक्त सभी सही सुमेलित हैं
Explanation - भू-सन्तति – कोबर, महाद्वीपीय फिसलन – डेली, रेडियो एक्टिविटी – जोली सभी सही सुमेलित हैं। इसी प्रकार प्लेट विवर्तनिक का सिद्धांत हैरी हेस और तापीय संकुचन का सिद्धांत जेफ्रीज ने दिया था।
Question.8. विश्व की सबसे लम्बी रिफ्ट घाटी निम्नलिखित में से कौन-सी है?
Correct Answer - जोर्डन नदी घाटी
Explanation - विश्व की सबसे लम्बी रिफ्ट घाटी जोर्डन नदी घाटी है जो लाल सागर से होती हुई जाम्बेजी नदी तक जाती है। मिस्र को नील नदी का वरदान कहा जाता है।
Question.9. निम्नलिखित में से कौन-सा अवशिष्ट पर्वत का उदाहरण है?
Correct Answer - उपरोक्त सभी
Explanation - विंध्याचल पर्वत, नीलगिरी पर्वत, राजमहल की पहाड़िया, गैसा एवं बूटें (अमेरिका) आदि सभी अवशिष्ट पर्वत के उदाहरण हैं।
Question.10. हिमालय, आल्प्स, यूराल, राकीज और एंडीज आदि किस प्रकार के पर्वत हैं?
Correct Answer - वलित पर्वत
Explanation - हिमालय, आल्प्स, यूराल, राकीज और एंडीज सभी वलित पर्वत की श्रेणी में आते हैं। ये पृथ्वी की आंतरिक शक्तियों के कारण बने हैं और लहरदार पर्वत होते हैं। एंडीज विश्व की सबसे लम्बी पर्वत श्रेणी है।
Question.11. ऐसी पवन जो उच्च दाब क्षेत्र से भूमध्य सागर की ओर चलती है, उसे क्या कहा जाता है?
Correct Answer - व्यापारिक पवन
Explanation - ऐसी पवनें पूरे साल एक ही दिशा में बहती हैं। इन्हें व्यापारिक पवन या पुरवाई पवन कहा जाता है। ये नियमित और स्थिर होती हैं।
Question.12. “मानसून” शब्द का क्या अर्थ है?
Correct Answer - हवाओं के रुख का बदलना
Explanation - “मानसून” शब्द अरबी भाषा के “मौसम” शब्द से बना है और इसका अर्थ है हवा की दिशा में मौसमी बदलाव। भारत में ज्यादातर वर्षा मानसून के कारण होती है।
Question.13. संयुक्त राज्य अमेरिका के मैदानों पर चिनूक नामक हवा का क्या प्रभाव होता है?
Correct Answer - तापमान कम हो जाता है
Explanation - चिनूक हवा रॉकी पर्वत को पार करके नीचे उतरती है और इसका तापमान लगभग 4° C होता है। इससे तापमान कम हो जाता है।
Question.14. कौन-सी हवा आल्पस पर्वत के उत्तरी ओर बहने वाली शुष्क स्थानीय हवा है?
Correct Answer - फान
Explanation - फान एक उष्ण शुष्क स्थानीय हवा है जो आल्पस पर्वत के उत्तरी ओर बहती है। यहाँ पर इनका तापमान 15-20° C तक होता है।
Question.15. पम्पास क्षेत्र में प्रचंड वेग से चलने वाली ठंडी हवाओं को किस नाम से जाना जाता है?
Correct Answer - पैम्पीरा
Explanation - पम्पास क्षेत्र (अर्जेंटीना व उरुग्वे) में प्रचंड वेग से चलने वाली ठंडी हवाओं को पैम्पीरा कहा जाता है। ये कभी-कभी तूफ़ान भी ला सकती हैं।
Question.16. भारत की जलवायु की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता क्या है?
Correct Answer - पवनों की दिशा में परिवर्तन
Explanation - भारत की जलवायु की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता पवनों की दिशा में परिवर्तन है। भारत की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु है।
Question.17. भारतीय मानसून का वर्णन सबसे पहले किस अरब विद्वान ने किया था?
Correct Answer - अल मसूदी
Explanation - भारतीय मानसून का वर्णन सबसे पहले अरबी विद्वान अल मसूदी ने किया था। वह भारत की यात्रा करने वाला बग़दाद का विदेशी यात्री था।
Question.18. निम्नलिखित में से कौन-सी धारा भारतीय मानसून को प्रभावित नहीं करती है?
Correct Answer - गल्फस्ट्रीम
Explanation - गल्फस्ट्रीम उत्तरी अन्ध महासागर में प्रवाहित होने वाली गर्म पानी की प्रमुख धारा है। यह मेक्सिको की खाड़ी में उत्पन्न होती है। यह भारतीय मानसून को प्रभावित नहीं करती।
Question.19. अमृतसर की अपेक्षा निम्न आक्षांश पर स्थित होने के बावजूद शिमला अधिक ठंडा क्यों है?
Correct Answer - यह उच्च तुंगता पर है
Explanation - शिमला उच्च तुंगता पर स्थित है, इसलिए अमृतसर से अधिक ठंडा है। ऊँचाई बढ़ने पर तापमान घटता है।
Question.20. निम्नलिखित में से किस राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून से वर्षा नहीं होती है?
Correct Answer - तमिलनाडु
Explanation - तमिलनाडु राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून से वर्षा नहीं होती। यहाँ वर्षा मुख्यतः उत्तर-पूर्वी मानसून से होती है।
👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇
👉👉Daily Current Affairs - Oneliners
👉👉Daily Current Affairs - Mock Test
👉👉Daily Static GK - Mock Test
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK)
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK)
