Economics One-liners GK Questions with Answer Part-27 : One-liners Economics GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: सितंबर 29, 2025
Economics One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 Economics GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको Economics GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –Economics Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner Economics GK Questions-Answer
Question.1. जीवन की भौतिक गुणवत्ता सूचकांक का प्रतिपादन किसने किया था?
Correct Answer - मॉरिस डी मॉरिस
Explanation - मॉरिस डी मॉरिस ने 1976 में जीवन की भौतिक गुणवत्ता सूचकांक विकसित किया, जिसमें शिशु मृत्यु दर, जीवन प्रत्याशा और साक्षरता को शामिल किया गया।
Question.2. वर्ष 1970 में "आधारभूत प्रयोजन दृष्टिकोण" का प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया था?
Correct Answer - विश्व बैंक
Explanation - विश्व बैंक ने 1970 के दशक में आधारभूत प्रयोजन दृष्टिकोण प्रस्तुत किया था, जिसमें विकास का मूल्यांकन नागरिकों की मूल आवश्यकताओं की पूर्ति से किया गया।
Question.3. क्रयशक्ति समता विधि का प्रतिपादन किसने किया था?
Correct Answer - जी.आर. केसल
Explanation - जी.आर. केसल ने क्रयशक्ति समता विधि (PPP) का प्रतिपादन किया, जिससे देशों की मुद्रा की तुलनात्मक क्रयशक्ति मापी जाती है।
Question.4. विश्व बैंक के अनुसार क्रयशक्ति समता विधि के आधार पर भारत का स्थान कौन-सा है?
Correct Answer - तीसरा
Explanation - चीन और अमेरिका के बाद भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माना गया है PPP आधार पर।
Question.5. अर्थतंत्र में ज्ञान, तकनीकी कुशलता व शिक्षा को किस प्रकार की पूंजी माना जाता है?
Correct Answer - मानव पूंजी
Explanation - ज्ञान, तकनीकी कुशलता और शिक्षा को मानव पूंजी कहा जाता है, जो अर्थव्यवस्था के विकास का महत्वपूर्ण स्रोत है।
Question.6. बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन किसने किया था?
Correct Answer - सतोशी नाकामोतो
Explanation - 2009 में सतोशी नाकामोतो ने बिटकॉइन विकसित किया। यह पहली विकेन्द्रीकृत डिजिटल मुद्रा है।
Question.7. केंद्रीय बजट 2022-23 में क्रिप्टोकरेंसी की आय पर कितने प्रतिशत कर का प्रावधान किया गया है?
Correct Answer - 30%
Explanation - भारत सरकार ने 2022-23 के बजट में क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर 30% कर का प्रावधान किया, ताकि इसे नियंत्रित किया जा सके।
Question.8. 1957 तक भारतीय रुपया कितने आने में विभाजित था?
Correct Answer - 16
Explanation - 1957 तक भारतीय मुद्रा प्रणाली गैर-दशमलव थी और 1 रुपये को 16 आने में विभाजित किया जाता था।
Question.9. वह मुद्रा जिसका वास्तविक एवं अंकित मूल्य बराबर हो, क्या कहलाती है?
Correct Answer - मानक मुद्रा
Explanation - जब किसी मुद्रा का धातु मूल्य और अंकित मूल्य समान हो तो उसे मानक मुद्रा (Standard Money) कहते हैं।
Question.10. विशेष आहरण अधिकार किसका उदाहरण है?
Correct Answer - कृत्रिम मुद्रा
Explanation - विशेष आहरण अधिकार (SDR) IMF द्वारा जारी की गई कृत्रिम मुद्रा है, जो अंतरराष्ट्रीय आरक्षित संपत्ति के रूप में उपयोग होती है।
Question.11. मुद्रा पूर्ति (Money Supply) में सबसे अधिक तरलता किसमें होती है?
Correct Answer - M₁ > M₂ > M₃ > M₄
Explanation - M₁ में नकद व मांग जमा शामिल होते हैं और इसमें सबसे अधिक तरलता होती है। इसके बाद क्रमशः M₂, M₃, M₄ आते हैं।
Question.12. वित्त आयोग किस प्रकार की संस्था है?
Correct Answer - सांविधिक संस्था
Explanation - वित्त आयोग एक सांविधिक और अर्द्ध-न्यायिक संस्था है जो संविधान के तहत काम करती है और केंद्र-राज्य वित्तीय वितरण की सिफारिश करती है।
Question.13. कृषि जोत कर का सुझाव किस समिति ने दिया था?
Correct Answer - के.एन. राज समिति, 1972
Explanation - के.एन. राज समिति ने 1972 में कृषि जोत कर का सुझाव दिया था।
Question.14. पेमेंट ऑफ ग्रैच्युटी एक्ट, 1972 के अनुसार ग्रैच्युटी भुगतान की अधिकतम सीमा कितनी होती है?
Correct Answer - ₹ 10 लाख
Explanation - पेमेंट ऑफ ग्रैच्युटी एक्ट, 1972 के तहत ग्रैच्युटी की अधिकतम सीमा ₹ 10 लाख तय की गई थी।
Question.15. भारत में आयकर की शुरुआत किसने की थी?
Correct Answer - जेम्स विल्सन
Explanation - भारत में आयकर की शुरुआत जेम्स विल्सन ने की थी।
Question.16. भारत में गरीबी के अनुमानों का आधार क्या है?
Correct Answer - परिवार का उपभोग व्यय
Explanation - भारत में गरीबी का निर्धारण परिवार के उपभोग व्यय के आधार पर किया जाता है।
Question.17. भारत में गरीबी को किस रूप में परिभाषित किया गया है?
Correct Answer - कैलोरी प्राप्ति
Explanation - गरीबी रेखा का निर्धारण व्यक्ति द्वारा प्रतिदिन प्राप्त न्यूनतम कैलोरी के आधार पर किया गया है।
Question.18. दांडेकर-रथ फार्मूला किससे संबंधित है?
Correct Answer - गरीबी रेखा के निर्धारण से
Explanation - दांडेकर-रथ फार्मूला गरीबी रेखा निर्धारण में प्रयोग होता है, जिसमें कैलोरी आधारित उपभोग व्यय पर ध्यान दिया गया।
Question.19. आय के वितरण की विषमता मापने की सर्वाधिक प्रचलित विधि कौन-सी है?
Correct Answer - गिनी गुणांक
Explanation - गिनी गुणांक आय के असमान वितरण को मापने का मानक है। इसका मान 0 से 1 के बीच होता है।
Question.20. लोरेन्ज वक्र तथा गिनी गुणांक को क्रमशः किसने और कब विकसित किया?
Correct Answer - मैक्स ओ लोरेन्ज (1905), कोर्रेडो गिनी (1912)
Explanation - मैक्स ओ लोरेन्ज ने 1905 में लोरेन्ज वक्र विकसित किया और कोर्रेडो गिनी ने 1912 में गिनी गुणांक विकसित किया।
👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇
👉👉Daily Current Affairs - Oneliners
👉👉Daily Current Affairs - Mock Test
👉👉Daily Static GK - Mock Test
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK)
Indian History World History Indian Geography World Geography Indian Polity Physics Chemistry Biology Computer GK Environment Study Science & Technology Sports GK Awards & Honors GK Miscellaneous GK (विविध GK)