Polity One-liners GK Questions with Answer Part-8 : One-liners Polity GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: अगस्त 29, 2025
Polity One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 Polity GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitve Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको Polity GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –Polity Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner Polity GK Questions-Answer
प्रश्न 1: ‘राष्ट्रीय विकास परिषद’ का गठन कब किया गया था?
Correct Answer - 6 अगस्त 1952 में
प्रश्न 2: ‘योजना आयोग’ का गठन कब किया गया था?
Correct Answer - 15 मार्च 1950 को
प्रश्न 3: “शिक्षा का अधिकार” भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में प्रदत्त है?
Correct Answer - अनुच्छेद 21-क
प्रश्न 4: भारत की संविधान सभा किसके अनुसार बनाई गई थी?
Correct Answer - कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार
प्रश्न 5: भारतीय संविधान की कौन-सी विशेषता इंग्लैंड से ली गई है?
Correct Answer - संसदीय प्रणाली
प्रश्न 6: संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?
Correct Answer - 9 दिसम्बर 1946
प्रश्न 7: संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे?
Correct Answer - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
प्रश्न 8: 'मौलिक अधिकार' संविधान के किस भाग में हैं?
Correct Answer - भाग 3
प्रश्न 9: 'नागरिकता' का प्रावधान संविधान के किस भाग में है?
Correct Answer - भाग 2
प्रश्न 10: संविधान का भाग-4 किस विषय से संबंधित है?
Correct Answer - नीति निदेशक सिद्धांत
प्रश्न 11: भारतीय संविधान में 73वां संशोधन किससे संबंधित है?
Correct Answer - पंचायती राज व्यवस्था
प्रश्न 12: किस संविधान संशोधन अधिनियम ने पंचायती राज संस्था को संवैधानिक दर्जा दिया?
Correct Answer - 73वां
प्रश्न 13: भारत सरकार ने विकलांग अधिनियम किस वर्ष पारित किया?
Correct Answer - 1995
प्रश्न 14: संविधान के किस संशोधन ने संघ सूची में 'सेवाओं पर कर' विषय जोड़ा?
Correct Answer - 88वां
प्रश्न 15: हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 में संशोधन कब हुआ?
Correct Answer - 2005
प्रश्न 16: 73वाँ संविधान संशोधन किससे सम्बन्धित है?
Correct Answer - पंचायती राज से
प्रश्न 17: संविधान में संशोधन करने की शक्ति किस अनुच्छेद के तहत है?
Correct Answer - अनुच्छेद 368
प्रश्न 18: किस संविधान संशोधन द्वारा ‘शिक्षा का अधिकार’ को मूल अधिकार बनाया गया?
Correct Answer - 86वाँ संशोधन
प्रश्न 19: राज्य का प्रथम नागरिक कौन होता है?
Correct Answer - राज्यपाल
प्रश्न 20: देश का प्रथम नागरिक कौन होता है?
Correct Answer - राष्ट्रपति