Economics One-liners GK Questions with Answer Part-8 : One-liners Economics GK Questions-Answer in Hindi
Post Update: अगस्त 29, 2025
Economics One-liners GK Questions with Answer in hindi : Top 20 Economics GK Questions for SSC, UPSSSC and Railway and Other Competitive Exams
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों, इस पोस्ट में आपको Economics GK Questions से सम्बंधित 20 Questions मिलेंगे जोकि OneLiner GK Questions है | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –Economics Oneliners GK Questions – Top-20 Most Important OneLiner Economics GK Questions-Answer
प्रश्न 1: ग्रामीण विकास से सम्बन्धित महत्वाकांक्षी कार्यक्रम PURA किसने प्रारम्भ किया था?
Correct Answer - डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
प्रश्न 2: भारत सरकार द्वारा संचालित सबके लिए आवास योजना कब तक पूर्ण करने का लक्ष्य है?
Correct Answer - वर्ष 2022 तक
प्रश्न 3: मध्याह्न भोजन हेतु प्रबंधन तथा वित्तीय व्यवस्था किसके द्वारा की जाती है?
Correct Answer - मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा
प्रश्न 4: भारत में अक्षयपात्र फाउंडेशन का सम्बन्ध किस कार्य से है?
Correct Answer - प्राथमिक विद्यालयों को मध्याह्न भोजन वितरण
प्रश्न 5: संयुक्त राष्ट्र संघ ने किस वर्ष सबके लिए शिक्षा का लक्ष्य निर्धारित किया था?
Correct Answer - वर्ष 2015 तक
प्रश्न 6: भारतीय संविधान में कृषि को किस सूची के अंतर्गत रखा गया है?
Correct Answer - राज्य सूची
प्रश्न 7: केंद्रीय बागवानी संस्थान कहाँ स्थित है?
Correct Answer - नागालैंड
प्रश्न 8: कृषि मूल्य आयोग की स्थापना किसकी अध्यक्षता में की गई थी?
Correct Answer - प्रो. एम.एल. दंतवाला
प्रश्न 9: कृषि मूल्य आयोग का नाम बदलकर कृषि लागत एवं मूल्य आयोग कब किया गया?
Correct Answer - 1985
प्रश्न 10: कृषि मूल्य आयोग की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
Correct Answer - 1965
प्रश्न 11: वह दर जिस पर बैंक रिज़र्व बैंक को उधार देते हैं, क्या कहलाती है?
Correct Answer - रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate)
प्रश्न 12: बैंकों को अपने रोकड़ शेष और कुल परिसंपत्तियों के बीच एक निश्चित अनुपात रखना पड़ता है, उसे क्या कहते हैं?
Correct Answer - सांविधिक तरलता अनुपात
प्रश्न 13: वित्त क्षेत्र में सुधार पर नरसिम्हन समिति ने क्या सुझाव दिया था?
Correct Answer - सांविधिक तरलता अनुपात तथा नकद आरक्षित अनुपात कम करने का
प्रश्न 14: भारत रिज़र्व बैंक द्वारा नकद आरक्षित अनुपात (CRR) में वृद्धि से क्या प्रभाव पड़ता है?
Correct Answer - मौद्रिक तरलता में कमी आती है
प्रश्न 15: मौद्रिक नीति समिति का अध्यक्ष कौन होता है?
Correct Answer - रिज़र्व बैंक का गवर्नर
प्रश्न 16: अर्थव्यवस्था कितने प्रकार की होती है?
Correct Answer - तीन प्रकार की
प्रश्न 17: भारतीय अर्थव्यवस्था किस प्रकार की है?
Correct Answer - मिश्रित अर्थव्यवस्था
प्रश्न 18: भारत में 'राष्ट्रीय आय का प्रथम अनुमान' किसके द्वारा लगाया गया था?
Correct Answer - दादाभाई नौरोजी
प्रश्न 19: भारत में 'राष्ट्रीय आय की गणना' किसके द्वारा की जाती है?
Correct Answer - केंद्रीय सांख्यिकी संगठन
प्रश्न 20: 'सर्वोदय योजना' किसके द्वारा प्रस्तुत की गई थी?
Correct Answer - जयप्रकाश नारायण