27 August 2025 One-Liners Current Affairs: Today’s Important Current Affairs One-Liners in Hindi | Daily Current Affairs One-Liners in Hindi 2025

Post Update: अगस्त 27, 2025

27 August 2025 One-Liners Current Affairs: Today’s Important Current Affairs One-Liners in Hindi | Daily Current Affairs One-Liners in Hindi 2025

One-Liners Current Affairs: Today’s Important Current Affairs One-Liners in Hindi
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों यह 27 August 2025 का One-Liners Current Affairs है | इस पोस्ट में One-Liners Current Affairs से सम्बंधित आपको 30 Questions मिलेंगे | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

27 August 2025 Daily Current Affairs - One Liners

Question.1. वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन “रूहमानटिक” का आयोजन निम्न में से किस शहर में किया जाएगा?
Correct Answer - उज्जैन

Question.2. गृहमंत्री अमित शाह ने किस शहर में अखिल भारतीय अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया है?
Correct Answer - नई दिल्ली

Question.3. अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन विकास संस्थान (IMD) द्वारा जारी नवीनतम स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2025 में पहला स्थान किसे दिया गया है?
Correct Answer - ज्यूरिख

Question.4. ब्रिक्स के नेतृत्व वाले न्यू डेवलपमेंट बैंक का उपाध्यक्ष और मुख्य जोखिम अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - राजीव रंजन

Question.5. भारत में पशु रक्त आधान और रक्त बैंकों के लिए पहली बार राष्ट्रीय दिशानिर्देश किसके द्वारा जारी किए गए?
Correct Answer - पशुपालन और डेयरी विभाग

Question.6. हाल ही में कौन-सा देश आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस में शामिल हो गया है?
Correct Answer - नेपाल

Question.7. किस देश ने राइट बैंक नामक दुनिया का पहला AI-संचालित बैंक लॉन्च किया है?
Correct Answer - मलेशिया

Question.8. इसरो ने गगनयान मिशन में चालक दल की सुरक्षित वापसी के लिए पहला एकीकृत एयर ड्रॉप परीक्षण किस राज्य में पूरा किया है?
Correct Answer - आंध्र प्रदेश

Question.9. विश्व जल सप्ताह 2025 का आयोजन 24 अगस्त से कब तक किया जाएगा?
Correct Answer - 28 अगस्त

Question.10. मीराबाई चानू ने अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 में कौन-सा पदक जीता है?
Correct Answer - स्वर्ण पदक

Question.11. भारत सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती मनाने के लिए उच्चस्तरीय समितियों का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?
Correct Answer - नरेंद्र मोदी

Question.12. विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा भारत के किस प्रसिद्ध मंदिर से संबंधित थे जिनका हाल ही में निधन हो गया?
Correct Answer - राम मंदिर

Question.13. अंतर्राष्ट्रीय कुत्ता दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
Correct Answer - 26 अगस्त

Question.14. हाल ही में आयोजित 134 वें डूरंड कप 2025 का खिताब किसने जीता है?
Correct Answer - नॉर्थईस्ट यूनाइटेड (North-East United)

Question.15. भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में कौन-सा पदक जीता है?
Correct Answer - स्वर्ण पदक

Question.16. भारत ने किस देश के लिए डाक सेवाओं का अस्थायी निलंबन कर दिया है?
Correct Answer - अमेरिका

Question.17. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) का प्रमुख हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - रजित पुन्हानी

Question.18. सुरवरम सुधाकर रेड्डी कौन थे जिनका 83 वर्ष की आयु में हाल ही में निधन हो गया?
Correct Answer - राजनेता

Question.19. NASA के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा निम्न में से किस ग्रह के नए चंद्रमा, S/2025 U1 की खोज की गई है?
Correct Answer - यूरेनस

Question.20. जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक निम्न में से किस शहर में आयोजित की जाएगी?
Correct Answer - नई दिल्ली

Question.21. जूनियर विश्व व्यक्तिगत खिताब जीतने वाली पहली भारतीय कंपाउंड तीरंदाज कौन बन गयी हैं?
Correct Answer - चिकिथा तानिपर्थी

Question.22. 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मलेन का आयोजन किस देश में किया जाएगा जिसमें भारत का नेतृत्व ओम बिरला करेंगे?
Correct Answer - बारबाडोस

Question.23. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य में पहली महिला कमांडो इकाई शुरू की है?
Correct Answer - मध्य प्रदेश

Question.24. श्रीनगर में आयोजित पहले खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव में किस राज्य को पहला स्थान प्राप्त हुआ है?
Correct Answer - मध्य प्रदेश

Question.25. भारत का दूसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व निम्न में से कौन बन गया है?
Correct Answer - सुंदरबन टाइगर रिजर्व

Question.26. महिला समानता दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
Correct Answer - 26 अगस्त

Question.27. भारत का पहला पूर्ण डिजिटल साक्षर राज्य कौन बन गया है?
Correct Answer - केरल

Question.28. जसविंदर भल्ला का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कौन थे?
Correct Answer - अभिनेता

Question.29. इसरो के अध्यक्ष ने कब तक गगनयान की पहली परीक्षण उड़ान की घोषणा की है?
Correct Answer - दिसंबर 2025

Question.30. एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (AIBD) के कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
Correct Answer - भारत

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp