26 August 2025 One-Liners Current Affairs: Today’s Important Current Affairs One-Liners in Hindi | Daily Current Affairs One-Liners in Hindi 2025

Post Update: अगस्त 26, 2025
26 August 2025 One-Liners Current Affairs: Today’s Important Current Affairs One-Liners in Hindi | Daily Current Affairs One-Liners in Hindi 2025
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों यह 26 August 2025 का One-Liners Current Affairs है | इस पोस्ट में One-Liners Current Affairs से सम्बंधित आपको 30 Questions मिलेंगे | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

26 August 2025 Daily Current Affairs - One Liners

Question.1. हाल ही में आयोजित 134 वें डूरंड कप 2025 का खिताब किसने जीता है?
Correct Answer - नॉर्थईस्ट यूनाइटेड (North-East United)

Question.2. भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में कौन-सा पदक जीता है?
Correct Answer - स्वर्ण पदक

Question.3. भारत ने किस देश के लिए डाक सेवाओं का अस्थायी निलंबन कर दिया है?
Correct Answer - अमेरिका

Question.4. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) का प्रमुख हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - रजित पुन्हानी

Question.5. सुरवरम सुधाकर रेड्डी कौन थे जिनका 83 वर्ष की आयु में हाल ही में निधन हो गया?
Correct Answer - राजनेता

Question.6. NASA के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा निम्न में से किस ग्रह के नए चंद्रमा, S/2025 U1 की खोज की गई है?
Correct Answer - यूरेनस

Question.7. जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक निम्न में से किस शहर में आयोजित की जाएगी?
Correct Answer - नई दिल्ली

Question.8. जूनियर विश्व व्यक्तिगत खिताब जीतने वाली पहली भारतीय कंपाउंड तीरंदाज कौन बन गयी हैं?
Correct Answer - चिकिथा तानिपर्थी

Question.9. 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मलेन का आयोजन किस देश में किया जाएगा जिसमें भारत का नेतृत्व ओम बिरला करेंगे?
Correct Answer - बारबाडोस

Question.10. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य में पहली महिला कमांडो इकाई शुरू की है?
Correct Answer - मध्य प्रदेश

Question.11. श्रीनगर में आयोजित पहले खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव में किस राज्य को पहला स्थान प्राप्त हुआ है?
Correct Answer - मध्य प्रदेश

Question.12. भारत का दूसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व निम्न में से कौन बन गया है?
Correct Answer - सुंदरबन टाइगर रिजर्व

Question.13. महिला समानता दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
Correct Answer - 26 अगस्त

Question.14. भारत का पहला पूर्ण डिजिटल साक्षर राज्य कौन बन गया है?
Correct Answer - केरल

Question.15. जसविंदर भल्ला का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कौन थे?
Correct Answer - अभिनेता

Question.16. इसरो के अध्यक्ष ने कब तक गगनयान की पहली परीक्षण उड़ान की घोषणा की है?
Correct Answer - दिसंबर 2025

Question.17. एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (AIBD) के कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
Correct Answer - भारत

Question.18. भारत के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स शोकेस ‘सेमीकॉन इंडिया’ 2025 के चौथे संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया जाएगा?
Correct Answer - नई दिल्ली

Question.19. दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस निम्न में से किस दिन मनाया गया?
Correct Answer - 23 अगस्त

Question.20. भारतीय विज्ञापन एजेंसी संघ (AAAI) ने किसे अपना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - श्रीनिवासन के. स्वामी

Question.21. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति समिति का पदेन सदस्य किसे नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - इंद्रनील भट्टाचार्य

Question.22. भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण, मध्य एशिया के लिए विशेष दूत किसे नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - सर्जियो गोर

Question.23. विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2025 में भारत को कौन-सा स्थान दिया गया है?
Correct Answer - 41 वां

Question.24. भारतीय मुक्केबाजी महासंघ का अध्यक्ष निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - अजय सिंह

Question.25. चेतेश्वर पुजारा किस खेल से संबंधित हैं जिन्होंने हाल ही में संन्यास ले लिया?
Correct Answer - क्रिकेट

Question.26. उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किसे नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - अनीश दयाल सिंह

Question.27. ईरान ने अगस्त 2025 में "Sustainable Power 1404" नौसैनिक अभ्यास कहाँ आयोजित किया?
Correct Answer - ओमान की खाड़ी एवं उत्तरी हिंद महासागर

Question.28. हाल ही में किस राज्य सरकार ने "वन" की औपचारिक परिभाषा जारी की है?
Correct Answer - हरियाणा

Question.29. किस कंपनी ने नासा के साथ मिलकर "सूर्या AI" विकसित किया?
Correct Answer - आईबीएम (IBM)

Question.30. भारत का पहला पूर्ण रूप से डिजिटल साक्षर राज्य कौन-सा है?
Correct Answer - केरल

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp