22 अगस्त, 2025 के प्रमुख करेंट अफेयर्स OneLiners — SSC, बैंकिंग, रेलवे और UPSC जैसे परीक्षाओं के लिए उपयोगी, आसान और यादगार! 22 August 2025 One-Liners Current Affairs: Today’s Important Current Affairs One-Liners in Hindi | Daily Current Affairs One-Liners in Hindi 2025
Post Update: अगस्त 22, 2025
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों यह 22 August 2025 का One-Liners Current Affairs है | इस पोस्ट में One-Liners Current Affairs से सम्बंधित आपको 30 Questions मिलेंगे | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –
22 August 2025 Daily Current Affairs - One Liners
Question.1. रेलवे पटरियों के बीच पोर्टेबल सौर पैनल लगाने वाला भारत का पहला शहर कौन बना है?
Correct Answer - वाराणसी
Question.2. दुनिया के सबसे अच्छे जज के रूप में प्रसिद्ध फ्रैंक कैप्रियो किस देश से संबंधित थे जिनका 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
Correct Answer - अमेरिका
Question.3. भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करने वाली अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किस राज्य से किया गया?
Correct Answer - ओडिशा
Question.4. प्रवासी श्रमिकों की वापसी और पुनर्वास के लिए ‘श्रमश्री योजना’ किस राज्य में शुरू की गई है?
Correct Answer - पश्चिम बंगाल
Question.5. तीन बार PFA प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने हैं?
Correct Answer - मोहम्मद सलाह
Question.6. अपनी कॉर्पोरेट वेबसाइट को सुरक्षित .bank.in डोमेन पर स्थानांतरित करने वाला भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक कौन है?
Correct Answer - पंजाब नेशनल बैंक
Question.7. सभी विनिर्माण संयंत्रों को 100% नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित करने के लिए RE100 पहल में शामिल होने वाली पहली भारतीय ऊर्जा कंपनी कौन है?
Correct Answer - सुजलॉन
Question.8. रेलवे के पांच प्रमुख विभागों को महिलाओं के नेतृत्व में सौंपकर इतिहास रचने वाला रेलवे ज़ोन कौन-सा है?
Correct Answer - दक्षिण-मध्य रेलवे
Question.9. “इंडियाज फर्स्ट रेडिकल्स : यंग बंगाल एंड द ब्रिटिश एम्पायर” नामक किताब किसने लिखी है?
Correct Answer - रोसिंका चौधरी
Question.10. आतंकवाद के पीड़ितों के स्मरण और श्रद्धांजलि का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
Correct Answer - 21 अगस्त
Question.11. मैडिसन स्क्वायर (न्यूयॉर्क) में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय हिंदी आर्टिस्ट कौन बने हैं?
Correct Answer - जाकिर खान
Question.12. 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 2025 में प्रतिष्ठित ललित कला अकादमी पुरस्कार किसे दिया गया?
Correct Answer - प्रेमचंद्र पुखरामबम
Question.13. एशिया के सबसे चौड़े पुल का उद्घाटन किस राज्य में किया जाएगा?
Correct Answer - बिहार
Question.14. प्रेस महापंजीयक ने समाचार पत्र और पत्रिका पंजीकरण को सुव्यवस्थित करने के लिए कौन-सा पोर्टल लॉन्च किया गया है?
Correct Answer - प्रेस सेवा
Question.15. कार्लोस अल्काराज किस देश के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने पहली बार "सिनसिनाटी ओपन खिताब" जीता है?
Correct Answer - स्पेन
Question.16. 20 अगस्त 2025 को भारत के पूर्व प्रधानंत्री राजीव गांधी की कौन-सी जयन्ती मनाई गयी?
Correct Answer - 81 वीं
Question.17. ग्राम सभाओं की कार्यप्रणाली को सशक्त और आधुनिक बनाने के लिए किस राज्य में सबसे पहले AI टूल सभासार को लागू किया गया है?
Correct Answer - त्रिपुरा
Question.18. किस राज्य में स्थित जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किया गया?
Correct Answer - उत्तर प्रदेश
Question.19. ऑपरेशन सद्भावना के तहत भारतीय सेना ने किस स्थान पर आरोग्यम स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया?
Correct Answer - तवांग, अरुणाचल प्रदेश
Question.20. कज़ाकिस्तान में आयोजित एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में मनु भाकर ने कौन-सा पदक जीता है?
Correct Answer - कांस्य पदक
Question.21. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने निम्न में से किस देश को रूबेला मुक्त घोषित किया है?
Correct Answer - नेपाल
Question.22. भारत दुनिया का कौन-सा सबसे बड़ा कोयला उपभोक्ता बन गया है?
Correct Answer - दूसरा
Question.23. सद्भावना दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
Correct Answer - 20 अगस्त
Question.24. कजाकिस्तान में आयोजित 16 वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में गिरीश गुप्ता ने कौन-सा पदक जीता है?
Correct Answer - स्वर्ण पदक
Question.25. दुनिया को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाने के लिए प्लास्टिक प्रदूषण संधि पर सहमति बनाने हेतु किस स्थान पर INC-5.2 बैठक आयोजित की गई?
Correct Answer - जिनेवा
Question.26. किस बैंक ने अग्निवीरों के लिए बिना किसी गारंटी के 4 लाख रुपये का ऋण देने की घोषणा की है?
Correct Answer - भारतीय स्टेट बैंक
Question.27. हाल ही में भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किस देश में किया गया?
Correct Answer - श्रीलंका
Question.28. अच्युत पोतदार कौन थे जिनका 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
Correct Answer - अभिनेता
Question.29. किसने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीता है?
Correct Answer - मनिका विश्वकर्मा
Question.30. टाटा संस के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - नोएल टाटा
