16 August 2025 One-Liners Current Affairs: Today’s Important Current Affairs One-Liners in Hindi | Daily Current Affairs One-Liners in Hindi 2025
Post Update: अगस्त 16, 2025
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों यह 16 August 2025 का One-Liners Current Affairs है | इस पोस्ट में One-Liners Current Affairs से सम्बंधित आपको 30 Questions मिलेंगे | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –
16 August 2025 Daily Current Affairs - One Liners
Question.1. भारत के 89 वें ग्रैंडमास्टर कौन बन गए हैं?
Correct Answer - रोहित कृष्णा
Question.2. कौन-सा देश जलवायु परिवर्तन के कारण विश्व की पहली नियोजित पलायन योजना के तहत अपनी जनसंख्या को स्थानांतरित कर रहा है?
Correct Answer - तुवालु
Question.3. भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम निम्न में से शहर में बनाया जाएगा?
Correct Answer - बेंगलुरु
Question.4. सुरक्षा चक्र नामक पहले एकीकृत बहु राज्यीय मॉक ड्रिल अभ्यास का आयोजन कहाँ किया गया?
Correct Answer - दिल्ली एनसीआर
Question.5. पहले खेलो इंडिया जल खेल महोसव के शुभंकर का क्या नाम है जिसे श्रीनगर में लॉन्च किया गया?
Correct Answer - हिमालयन किंगफिशर
Question.6. कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया का सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - राजीव प्रताप रूडी
Question.7. हाल ही में किस राज्य ने अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10 % आरक्षण देने की घोषणा की है?
Correct Answer - उत्तराखंड
Question.8. किस राज्य में बुजुर्गों एवं विकलांगों को राशन सामग्री उनके घर पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री थायुमनवर योजना को शुरू की गया है?
Correct Answer - तमिलनाडु
Question.9. सतत विमानन ईंधन (SAF) उत्पादन के लिए प्रतिष्ठित ISCC CORSIA प्रमाणन प्राप्त करने वाली भारत की पहली कंपनी कौन बन गई है?
Correct Answer - इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL)
Question.10. लक्ज़री डिप्लोमेसी में ग्लोबल चैंबर ऑफ कॉमर्स के तहत खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) – भारत व्यापार आयुक्त नियुक्त होने वाली पहली भारतीय महिला कौन बन गयी हैं?
Correct Answer - जीनत कुरैशी
Question.11. वन और वन्यजीव अपराध प्रबंधन प्रणाली ‘हॉस्टाइल एक्टिविटी वॉच कर्नेल (HAWK)’ को शुरू करने वाला तीसरा भारतीय राज्य कौन बन गया है?
Correct Answer - तमिलनाडु
Question.12. हाल ही में लॉन्च की गयी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले किसी भी युवा को सरकार से कितने रूपये मिलेंगे?
Correct Answer - 15000 रूपये
Question.13. 15 अगस्त 2025 को भारत का कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया?
Correct Answer - 79 वां
Question.14. 15 अगस्त 2025 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का कौन-सा स्थापना दिवस मनाया गया?
Correct Answer - 56 वां
Question.15. स्वतंत्रता दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके पराक्रम के लिए कितने शीर्ष सैन्य अधिकारियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा?
Correct Answer - 7
Question.16. भारत ने आधिकारिक तौर पर कितने गीगावाट सौर फोटोवोल्टिक (PV) मॉड्यूल निर्माण क्षमता हासिल कर ली है?
Correct Answer - 100
Question.17. डॉ. वेस पेस किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे जिनका 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
Correct Answer - हॉकी
Question.18. ‘मिशन रफ़्तार’ पहल के अंतर्गत भारत का पहला 2×25 किलो वोल्ट (kV) विद्युत ट्रैक्शन सबस्टेशन किस राज्य में शुरू किया गया है?
Correct Answer - मध्य प्रदेश
Question.19. चौथी सब जूनियर अंडर 15 राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता है?
Correct Answer - हरियाणा
Question.20. किस राज्य सरकार ने आपातकाल के दौरान जेल में बंद राजनीतिक कैदियों के लिए "जेपी सेनानी योजना" के तहत पेंशन को दोगुना कर दिया है?
Correct Answer - बिहार
Question.21. टाटो II नामक जलविद्युत परियोजना को किस राज्य में मंजूरी दी गयी है?
Correct Answer - अरुणाचल प्रदेश
Question.22. अमेरिका और किस देश के बीच उल्ची फ्रीडम सैन्य अभ्यास किया जाएगा?
Correct Answer - दक्षिण कोरिया
Question.23. भारत ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए किस शहर का प्रस्ताव रखा है?
Correct Answer - अहमदाबाद
Question.24. 15 अगस्त 2025 को भारतीय दार्शनिक और राष्ट्रवादी श्री अरबिंदो की कौन-सी जयन्ती मनाई गयी?
Correct Answer - 153 वीं
Question.25. अंतर्राष्ट्रीय खनन एवं धातु परिषद (ICMM) में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी कौन बन गई है?
Correct Answer - हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड
Question.26. हाल ही में किस राज्य में मीठे पानी की दो नई केकड़ा प्रजातियों की खोज की गयी है?
Correct Answer - केरल
Question.27. विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
Correct Answer - 14 अगस्त
Question.28. किसके द्वारा भारत के पहले राज्य स्वास्थ्य नियामक उत्कृष्टता सूचकांक श्रेष्ठ (SHRESTH) का अनावरण किया गया?
Correct Answer - केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
Question.29. हाल ही में किस देश ने आगामी 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में फ़िलिस्तीन को औपचारिक रूप से मान्यता देने की घोषणा की है?
Correct Answer - ऑस्ट्रेलिया
Question.30. किसे जुलाई 2025 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है?
Correct Answer - शुभमन गिल