09 August 2025 One-Liners Current Affairs: Today’s Important Current Affairs One-Liners in Hindi | Daily Current Affairs One-Liners in Hindi 2025

Post Update: अगस्त 11, 2025
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों यह 09 August 2025 का One-Liners Current Affairs है | इस पोस्ट में One-Liners Current Affairs से सम्बंधित आपको 30 Questions मिलेंगे | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –

9 August 2025 Daily Current Affairs - One Liners

Q.1. कबक यानो किस राज्य के पर्वतारोही हैं जिन्होंने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है?
Correct Answer - अरुणाचल प्रदेश

Q.2. भारत की अन्नू रानी ने पोलैंड में अंतर्राष्ट्रीय विस्लाव मनियाक मेमोरियल में महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में कौन-सा पदक जीता है?
Correct Answer - स्वर्ण पदक

Q.3. “राज्यों के निर्यात का अवलोकन 2024-25” रिपोर्ट के अनुसार निम्न में से कौन भारत का शीर्ष निर्यातक राज्य है?
Correct Answer - गुजरात

Q.4. हाल ही में स्मिथोफिस लेप्टोफैसिआटस नामक सांप की एक नई प्रजाति कहाँ खोजी गयी है?
Correct Answer - मिजोरम

Q.5. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) इंडिया के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - गौरव बनर्जी

Q.6. 9 अगस्त को भारत छोड़ो आन्दोलन दिवस की कौन-सी वर्षगाँठ मनायी गयी?
Correct Answer - 83 वीं

Q.7. 25वां SCO शिखर सम्मलेन निम्न में से किस देश में आयोजित किया जाएगा?
Correct Answer - चीन

Q.8. भारत को बोगोटा पुस्तक मेले के कौन से संस्करण के लिए मुख्य अतिथि के रूप में चुना गया है?
Correct Answer - 38 वां

Q.9. किस राज्य ने ब्रिटेन में अध्ययन के लिए "अटल – शेवनिंग" छात्रवृत्ति को शुरू किया है?
Correct Answer - उत्तर प्रदेश

Q.10. हाल ही में राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
Correct Answer - भर्तृहरि नगर

Q.11. नागासाकी दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
Correct Answer - 9 अगस्त

Q.12. भारत की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और विविध पर्यटन स्थलों को विश्व पटल पर डिजिटल रूप से प्रस्तुत करने के लिए किसने Incredible India Digital Platform (IIDP) लॉन्च किया है?
Correct Answer - पर्यटन मंत्रालय

Q.13. पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलने वाली भारत की पहली विधानसभा कौन बन गयी है?
Correct Answer - दिल्ली विधानसभा

Q.14. लड़कियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य में ‘मुख्यमंत्री निजुत मोइना 2.0’ योजना लॉन्च को किया गया है?
Correct Answer - असम

Q.15. क्षमता निर्माण आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - एस. राधा चौहान

Q.16. एआई सिटी इंडेक्स 2025 में किसे भारत में पहला स्थान दिया गया है?
Correct Answer - बेंगलुरु

Q.17. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस बीमारी को कैंसरकारी घोषित किया है?
Correct Answer - हेपेटाइटिस डी

Q.18. 7 अगस्त 2025 को भारतीय हरित क्रान्ति के जनक भारत रत्न एम. एस. स्वामीनाथन जी की कौन-सी जयन्ती मनाई गयी?
Correct Answer - 100 वीं

Q.19. यू म्यिंट स्वे किस देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति थे जिनका हाल ही में निधन हो गया?
Correct Answer - म्यांमार

Q.20. संयुक्त राष्ट्र महिला के प्रमुख क्षमता निर्माण कार्यक्रम – शीलीड्स II के दूसरे संस्करण का उद्घाटन हाल ही में कहाँ किया गया?
Correct Answer - नई दिल्ली

Q.21. विश्व खेलों के 12वें संस्करण का आयोजन निम्न में से किस देश में किया जाएगा?
Correct Answer - चीन

Q.22. खाद्य एवं शांति के लिए पहले एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार से हाल ही किसे सम्मानित किया गया है?
Correct Answer - एडेमोला ए. एडेनले

Q.23. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
Correct Answer - 7 अगस्त

Q.24. भारत का पहला AI-संचालित शिक्षण ऐप लॉन्च किसने किया है?
Correct Answer - आईआईटी पलक्कड़

Q.25. एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया?
Correct Answer - नई दिल्ली

Q.26. WHO-IRCH हर्बल मेडिसिन सुरक्षा कार्यशाला की मेजबानी निम्न में से किस देश के द्वारा की जाएगी?
Correct Answer - भारत

Q.27. दुनिया का सबसे दुर्लभ रक्त समूह ‘CRIB’ किस देश में खोजा गया है?
Correct Answer - भारत

Q.28. किशोर कानून के तहत सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों को सूचीबद्ध करने वाला पहला राज्य कौन बन गया है?
Correct Answer - पंजाब

Q.29. अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107वां सदस्य देश कौन बन गया है?
Correct Answer - मोल्डोवा

Q.30. हाल ही में किस राज्य ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय एशियाई विशालकाय कछुए को सामुदायिक रिजर्व में पुनः स्थापित किया है?
Correct Answer - नागालैंड

👉 और अधिक Content के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp