26 July 2025 One-Liners Current Affairs: Today’s Important Current Affairs One-Liners in Hindi | Daily Current Affairs One-Liners in Hindi 2025
Post Update: जुलाई 26, 2025
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों यह 26 July 2025 का One-Liners Current Affairs है | इस पोस्ट में One-Liners Current Affairs से सम्बंधित आपको 30 Questions मिलेंगे | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –
26 July 2025 Daily Current Affairs - One Liners
Q.1. कारगिल विजय दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
Correct Answer - 26 जुलाई
Q.2. भारत ने किस देश के नागरिकों के लिए पांच साल बाद पर्यटक वीज़ा फिर से शुरू किया है?
Correct Answer - चीन
Q.3. अंतरिक्ष तूफानों के विरुद्ध पृथ्वी की चुंबकीय सुरक्षा का अध्ययन करने के लिए किसने ट्रेसर्स मिशन लॉन्च किया है?
Correct Answer - नासा
Q.4. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के कौन-से सबसे लंबे समय सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं?
Correct Answer - दूसरे
Q.5. किस G7 देश ने फिलिस्तीन को सितंबर 2025 में मान्यता देने की घोषणा की है?
Correct Answer - फ्रांस
Q.6. हल्क होगन किस खेल से संबंधित थे जिनका 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
Correct Answer - कुश्ती
Q.7. नीली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए "समुद्री वित्तपोषण शिखर सम्मेलन 2025" का आयोजन कहाँ किया गया?
Correct Answer - नई दिल्ली
Q.8. भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - अजय सेठ
Q.9. संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया (UNGCNI) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - वैशाली निगम सिन्हा
Q.10. किस राज्य में किसानों को सशक्त बनाने के लिए कृषि समृद्धि योजना शुरू की गयी है?
Correct Answer - महाराष्ट्र
Q.11. समुद्री स्लग की नई प्रजाति की खोज हाल ही में किस देश में की गयी है?
Correct Answer - इंडोनेशिया
Q.12. 26 जुलाई 2025 को किस देश का 60वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया?
Correct Answer - मालदीव
Q.13. फिडे महिला विश्व कप के फाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बन गयी हैं?
Correct Answer - दिव्या देशमुख
Q.14. हाल ही में लॉन्च की गयी ‘दलित और महिला उत्थान में डॉ. अंबेडकर का योगदान’ नामक किताब किसके द्वारा लिखी गयी है?
Correct Answer - विक्रम सिंह डुमोलिया
Q.15. मॉर्गन स्टेनली के अनुसार भारत किस वर्ष तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा?
Correct Answer - 2028
Q.16. किस राज्य ने युवाओं को विदेशी भाषा में प्रशिक्षित करने के लिए "सीएम – फ्लाईट" नामक योजना शुरू की है?
Correct Answer - असम
Q.17. भारत की नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 का अनावरण निम्न में से किस शहर में किया गया है?
Correct Answer - नई दिल्ली
Q.18. भारत का पहला पूर्णत: स्वदेशी 50 किलोवाट का भूतापीय संयंत्र किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?
Correct Answer - अरुणाचल प्रदेश
Q.19. हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?
Correct Answer - 77 वां
Q.20. किस देश ने ‘विनिंग द रेस’ शीर्षक से एक व्यापाक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्य योजना शुरू की है?
Correct Answer - अमेरिका
Q.21. किस राज्य में हॉर्नबिल संरक्षण के लिए भारत के पहले उत्कृष्टता केंद्र (CoE) की स्थापना की घोषणा की गयी है?
Correct Answer - तमिलनाडु
Q.22. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है?
Correct Answer - इंग्लैंड
Q.23. सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना किस देश में शुरू की गयी है?
Correct Answer - भारत
Q.24. भारत की पहली खनन पर्यटन परियोजना किस राज्य में शुरू की जाएगी?
Correct Answer - झारखण्ड
Q.25. किस देश ने हाल ही में यूनेस्को से बाहर होने की घोषणा की है?
Correct Answer - अमेरिका
Q.26. खेलों में युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य / केन्द्रशासित प्रदेश ने ओलंपिक और पैरालंपिक पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कारों में वृद्धि की है?
Correct Answer - दिल्ली
Q.27. राष्ट्रीय आयकर दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
Correct Answer - 24 जुलाई
Q.28. जोग्राफेटस मैथेवी नामक एक नई तितली प्रजाति की खोज किस राज्य में की गयी?
Correct Answer - केरल
Q.29. 75वें पीएम दिव्यांग केंद्र का उद्घाटन किस राज्य में किया गया?
Correct Answer - उत्तर प्रदेश
Q.30. किस राज्य में किसानों को सशक्त बनाने के लिए कृषि समृद्धि योजना शुरू की गयी है?
Correct Answer - महाराष्ट्र