23 July 2025 One-Liners Current Affairs: Today’s Important Current Affairs One-Liners in Hindi | Daily Current Affairs One-Liners in Hindi 2025
Post Update: जुलाई 24, 2025
नमस्कार साथियों, इस ब्लॉग में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | साथियों यह 23 July 2025 का One-Liners Current Affairs है | इस पोस्ट में One-Liners Current Affairs से सम्बंधित आपको 30 Questions मिलेंगे | इस पोस्ट में दिए गये सभी Questions विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि SSC, Banking, Railway, UPSSSC, UPSC, KVS, NVS, TGT, PGT, CTET, RO/ARO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने भाइयों,बहनों और दोस्तों के साथ Share जरूर करें | तो चलिए शुरू करते हैं –
23 July 2025 Daily Current Affairs - One Liners
Q.1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ "निसार पृथ्वी अवलोकन उपग्रह" को संयुक्त रूप से विकसित किया जिसे 30 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा?
Correct Answer - अमेरिका
Q.2. हाल ही में नाबार्ड का कौन-सा स्थापना दिवस मनाया गया?
Correct Answer - 44 वां
Q.3. "अटल इनोवेशन मिशन" का मिशन निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - दीपक बागला
Q.4. वीएस अच्युतानंदन किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे जिनका 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
Correct Answer - केरल
Q.5. डिजिटल गवर्नेंस के लिए WSIS चैंपियन अवार्ड 2025 किसे प्रदान किया गया है?
Correct Answer - मेरी पंचायत ऐप
Q.6. FIDE विश्व कप 2025 की मेजबानी निम्न में से किस देश को सौंपी गयी है?
Correct Answer - भारत
Q.7. गिफ्ट सिटी का एमडी और ग्रुप सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - संजय कौल
Q.8. भारत के सबसे बड़े हरित हाइड्रोजन संयंत्र का अनावरण किस शहर में किया गया है?
Correct Answer - पानीपत
Q.9. जापान ओपन 2025 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है?
Correct Answer - शि युकी
Q.10. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने आपदा प्रबंधन के लिए किस राज्य साथ समझौता किया है?
Correct Answer - उत्तर प्रदेश
Q.11. ओरिएंटल कप 2025 का उद्घाटन किस शहर में किया गया?
Correct Answer - दिल्ली
Q.12. प्रति बूथ मतदाताओं की संख्या 1200 से कम करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बन गया है?
Correct Answer - बिहार
Q.13. राष्ट्रीय प्रसारण दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
Correct Answer - 23 जुलाई
Q.14. धार्मिक विरोध को रोकने के लिए किस राज्य ने भारत का पहला ‘बेअदबी विरोधी विधेयक 2025’ पेश किया है?
Correct Answer - पंजाब
Q.15. सुशासन प्रथाओं पर राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन कहाँ किया गया?
Correct Answer - भुवनेश्वर
Q.16. राष्ट्रीय झंडा दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
Correct Answer - 22 जुलाई
Q.17. फिडे महिला विश्व कप के सेमिफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय कौन बनी हैं?
Correct Answer - कोनेरू हंपी
Q.18. महिलाओं की सुरक्षा के लिए किस राज्य ने शक्तिश्री पहल को शुरू किया है?
Correct Answer - ओडिशा
Q.19. FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत ने बैडमिंटन में पहली बार कौन सा पदक जीता है?
Correct Answer - कांस्य पदक
Q.20. किस राज्य में पहली बार भारतीय ओपन एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया?
Correct Answer - बिहार
Q.21. प्रोफ़ेसर आसिम घोष को आधिकारिक तौर पर हाल ही में किस राज्य के 19 वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है?
Correct Answer - हरियाणा
Q.22. इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने किस वर्ष तक एक स्वतंत्र भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की है?
Correct Answer - 2035
Q.23. ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 66 वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड 2025 में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
Correct Answer - सातवाँ
Q.24. ऑस्कर विजेता एलन बर्गमैन का निधन हो गया। वे कौन थे?
Correct Answer - लेखक
Q.25. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने किस देश को अगले तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी का अधिकार दिया गया है?
Correct Answer - इंग्लैंड
Q.26. भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) के पहले परिसर का उद्घाटन कहाँ किया गया?
Correct Answer - मुंबई
Q.27. ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान को हाल ही में किस शहर में शुरू किया गया?
Correct Answer - वाराणसी
Q.28. भद्राद्री कोठागुडेम किस राज्य में स्थित है जिसने ओपन-सोर्स जीआईएस कोहोर्ट पुरस्कार जीता है?
Correct Answer - तेलंगाना
Q.29. जगदीप धनखड भारत के कौन से उपराष्ट्रपति थे जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया?
Correct Answer - 14 वें
Q.30. ऐतिहासिक मोडी लिपि को देवनागरी में बदलने के लिए दुनिया का पहला AI मॉडल किसने विकसित किया है?
Correct Answer - IIT रूडकी